5
(1)

पूर्णिया: सरसी थाना के अतिरिक्त प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी के अस्वस्थ होने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की पहल पर रक्त की व्यवस्था के लिए देर रात से ही अभियान शुरू किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे सरसी थाना के अतिरिक्त प्रभारी भरत पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दूरभाष पर सूचना दी कि उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। जांच के दौरान मरीज के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की आवश्यकता बताई गई।

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मरीज की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। संगठन के कार्यकर्ता रात से ही संभावित रक्तदाताओं से संपर्क में जुट गए। शनिवार सुबह संगठन की पूर्णिया जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजेश सिंह ने रक्तदान कर मरीज के उपचार में सहयोग किया। संगठन ने बताया कि शेष एक यूनिट रक्त की व्यवस्था के लिए भी प्रयास किए गए।

इस अवसर पर आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ मानव सेवा, राष्ट्र सेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने रक्तदाता राजेश सिंह के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर सेवा करते हैं। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर उनके परिवारों की सहायता करना भी समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, वार्ड संख्या-24 के अध्यक्ष ऋतिक कुमार, नीरज कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: