Month: May 2022

बिहपुर : बजरंग दल के संयोजक विश्वजीत एवं सह संयोजक बने रोहित|| GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- रविवार को बिहपुर शिव मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का विस्तार सौरभ कुमार चौधरी सावर्ण मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बिहपुर और जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत के नेतृत्व में किया गया.जिसमें विश्वजीत कुमार को बजरंगदल संयोजक, रोहित कुमार को सह संयोजक, बबलु यादव को मठ मंदिर प्रमुख, बर्जेश कुमार प्रचार प्रमुख एवं विक्की कुमार को सेवा प्रमुख मनोनित किया गया.इस अवसर पर सुभान कुमार बजरंगदल संयोजक नवगछिया ,अभिषेक कुमार,करण कुमार,नीतीश कुमार, पमपम कुमार, आर्यन कुमार, प्रियांशु कुमार , अमन कुमार आदि मौजूद थे. DESK 04 B

अच्छे स्वास्थ्य के लिये सभी प्रकार की स्वच्छता जरूरी, बिहपुर थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान|| GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- रविवार को बिहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया.इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा स्वच्छता विकास का दूसरा नाम हैं.विकास के लिये स्वच्छता पहला कदम हैं. स्वच्छता हमारे जीवन से नही हटाए जाने वाली वस्तु हैं।यदि हमारे आसपास के वातावरण में स्वच्छता हैं तो उस वातावरण में काम करने का अलग ही उत्साह ,अलह ही आनंद होता हैं.स्वच्छता मतलब झाड़ू लेकर सिर्फ दिखावे के लिये नही होता हैं.बल्कि स्वच्छता का मतलब इसको अपनाना तथा बनाये रखना होता हैं.स्वच्छता जीवन में खाने और पानी की तरह आवश्यक हैं .इसे किसी के दबाव में नही करना चाहिए. स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये।इस स्वच्छता अभियान में दरोगा रमेश कुमार, रामप्रवेश […]

वर्तमान परिदृश्य में विपक्षी राजनीति भी कारगर नहीं – अनवर अंसारी|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 04 B0

नवगछिया – ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विपक्षी राजनीति भी कारगर नहीं हो पा रही है. समाज के हाशिए के लोगों में गुस्सा है, बेचैनी है. इस स्थिति में समाज के भीतर से नये सिरे से संघर्ष की शक्तियों को खड़ा करना होगा. इसी मुहिम में पिछले सात मई को पटना में सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के बैनर तले विशाल बहुजन दावेदारी सम्मेलन आयोजित हुआ है. अब हम पूरे बिहार में सितंबर तक जिला व क्षेत्रीय स्तर पर 50 सम्मेलन करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. 12 जून को बिहपुर में विशाल बहुजन दावेदारी सम्मेलन होगा. संवाददाताओं से […]

नारायणपुर : अभाविप ने किया प्रतियोगिता आयोजित|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के तत्वावधान में रविवार को सैंट कैरेन्स स्कूल नारायणपुर में साप्ताहिक जॉच प्रतियोगिता का आयोजन नगर उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अध्यक्षता में किया गया.मौके पर नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि अनुसासन ही देश को महान बनता हैं छात्रों का जीवन अनुशासित होना चाहिए.वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार यादव,नगर उपाध्यक्ष सुशान्त कुमार शर्मा,पंकज कुमार शर्मा,नगर एसएफएस प्रमुख केशव कुमार,नगर कोषाध्यक्ष राजू पोद्दार,अर्जुन, प्रशान्त सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहा. DESK 04 B

मध्य विद्यालय नारायणपुर का माहौल सुधारने के लिए मुखिया ने ग्रामीण के साथ किया बैठक|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के मध्य विद्यालय नारायणपुर का माहौल सुधारने के लिए रविवार को विद्यालय परिसर में पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी शिक्षाविद,ग्रामीण एवं शिक्षकों के साथ बैठक किया गया.मालुम हो की विद्यालय स्थिति को अवगत कराते हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा बताया गया था की आए दिन शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय में जुआ खेलना,कमरा में शौच कर गंदा किया जाना,विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी करना,खिड़की,दरवाजा तोड़ देना,जुआ के दौरान खिड़कियॉ दॉव पर लगाना,विद्यालय परिसर में मवेशी बॉधना,अनाज सुखाना,चिलम पीना,पान गुटका के रेपर के साथ जहॉ तहॉ पिचक देना आम बताया गया था. जिसके कारण विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था जिसे प्रभातखबर ने प्रमुखता से […]

नारायणपुर : महर्षि मेंही की जयंती पर निकाली गई झॉकी|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के सत्संग भवन नारायणपुर,शाहपुर,पहाड़पुर,मधुरापुर, बलाहा समेत विभिन्न गॉव में सत्संग प्रेमियों ने रविवार को महर्षि मेंही परमहंस जी की 138 वीं जयंती पर नारायणपुर सत्संग आश्रम से सत्संग प्रेमियों ने भव्य झांकी आश्रम के बाबा विश्वानंद और सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड फौजी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में बैंड बाजे की धुन पर महर्षि मेंही परमहंस जी के जयकारे के साथ झांकी आश्रम से. नारायणपुर,चकरामी,भवानीपुर,मधुरापुर बाजार,बलाहा सहित कई गॉवों का भ्रमण करते हुए पुनःआश्रम पहुंच आश्रम में भजन,सत्संग,प्रवचन के साथ भंडारा का आयोजन किया गया.संबोधन में पुर्व प्राचार्य राजेन्द्र यादव ने बताया की महर्षि मेंही परमहंस के प्रवचन का श्रवण करने मात्र से मानव जीवन का कल्याण होता है.मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरूष सत्संग […]

जमुनियां गांव में टेम्पू के धक्के से सड़क के किनारे खड़े दो लोग घायल // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया – जमुनियां गांव में 14 नंबर सड़क पर एक अनियंत्रित ऑटो के धक्के से सड़क के किनारे खड़े दो लोग घायल हो गए. घायलों में जमुनियां निवासी सत्यप्रकाश और विजेंद्र यादव हैं. दोनों को परिजनों ने इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मायागज रेफर किया गया. घायलों ने बताया कि वे लोग अपनी बाइक को सड़क के किनारे लगा कर खड़े थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित ऑटो ने उनलोगों को जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. मामले की जानकारी परवत्ता थान पुलिस को दी गयी है. DESK 04 B

नवगछिया : महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी पावन जयंती पर निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया मे धूमधाम से मनाई गई परमाराध्य संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी पावन जयंती इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. शोभा यात्रा भवानीपुर एनएच 31 से नवगछिया नगर के मेन रोड, स्टेशन रोड, मक्खातकिया, कुम्हार पट्टी होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची. जगह जगह सत्संग प्रेमियों के लिए नींबू पानी, बिस्किट, शीतल पेय, जल आदि की व्यवस्था की गई थी. क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर सत्संग प्रेमियों के लिए शीतल पेय जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी. शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में प्रवचन एवं ध्याना अभ्यास का कार्यक्रम हुआ. उसके बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं […]