Month: May 2022

बिहपुर में फर्जी कागजात पर सीम लेने वाले तीन पर केस दर्ज ||GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- फर्जी कागजात पर सीम लेकर चलाने वालों के खिलाफ पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ पटना एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया के संयुक्त आदेश पर बिहपुर में तीन सीम धारक एवं टेलीकॉम प्रतिष्ठानों के मालिक व कर्मी के विरुद्ध केस दर्ज किया हैं.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के अधार पर सोनवर्षा निवासी कुमकुम कुमारी, दुर्गेश कुमार एवं पप्पू डोम एवं  रिटेलर अभिषेक मोबाइल सेंटर भागलपुर, राहुल इंटरप्राइज़ भोजपुर एवं डिस्टीब्यूटर  चांद टेलीकॉम व शशि कम्यूनिकेशन को फर्जी कागजात पर सीम उपयोग करने ,वितरित करने व बेचने को लेकर केस दर्ज किया गया हैं.इस कार्रवाई से टेलीकॉम प्रतिष्ठानों और फर्जी सीम धारकों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं .बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया फर्जी दस्तावेज पर सीम […]

तिनटंगा  कहलगाँव के गंगा नदी के बीच में 200 यात्रियों से भरी जहाज हुई खराब|| GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

2 घंटे तक बीच नदी में 200 यात्रियों की जान रही सांसत में  -तेज हवा के झोंकों से अनियंत्रित हुई जहाज, बाल बाल बचे जहाज पर सवार यात्री, –  डीएम के हस्तक्षेप से प्रशासन द्वारा दो बड़ी नाव से यात्रियों को किया गया रेस्क्यू   नवगछिया:- पिछले दिनों मनिहारी में हुए जहाज हादसे के बाद एक बार फिर तीन टंगा कहलगांव फेरी सेवा के गंगा नदी के बीच जहाज हादसा होने से बाल-बाल बच गया. जहाज पर सवार यात्रियों द्वारा भागलपुर डीएम को इसकी सूचना दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्थानीय प्रशासन द्वारा दो बड़ी नाव भेज कर जहाज पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला गया. घटना के संबंध में  मिली जानकारी के अनुसार तीन टंगा […]

भागलपुर शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए रणनीति बना रहे नव पदस्थापित डीआईजी विवेकानंद // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर को अवध आसाम और सीमांचल से जोड़ने वाले लाइफ लाइन विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम के कारण जहां त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है । इस रास्ते आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों की परेशानियों को देखते हुए भागलपुर प्रक्षेत्र के नव पदस्थापित डीआईजी विवेकानंद ने व्यवस्था में कुछ दिनों में पुख्ता सुधार किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भागलपुर जिले में ट्रैफिक एक जटिल समस्या है । जिसपर सीरियस कार्रवाई की जाएगी क्योंकि जनता को घंटों रोड पर जाम के करना पड़ता है जिससे उनका आवश्यक कार्य नहीं हो पाता है । डीआईजी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से दो बड़े क्रेन जाम की […]

भागलपुर के सबौर स्थित जवारीपुर में वन मिलियन ड्रिंक प्रोडक्शन के तहत हुआ मिस्टर एंड मिस ड्रीम, बिहार सीजन वन का आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। रेशमी शहर भागलपुर के सबौर स्थित जवारीपुर में वन मिलियन ड्रीम प्रोडक्शन के तहत मिस्टर एंड मिस ड्रीम बिहार सीजन वन का आयोजन किया गया। मिस्टर एंड मिस ड्रीम बिहार के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आनंद शुक्ला , अमर सिंह थे। वहीं निर्णायक के रूप में मोहम्मद फैज, सज्जन सिंह ,नैना सिंह, प्रीति कुमारी थीं! इस कार्यक्रम में 20 लड़के एवं 21 लड़कियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस शो को सफल बनाने में एडविन गोम्स, मिस्टर चार्ली और अनिकेत कुमार का पूरा योगदान रहा। इस शो के डायरेक्टर मोहम्मद फैज ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही है बिहार के हर जिले के उभरते सितारे को ढूंढकर […]

रेड कटर पिलर कीड़े ने आम की फसल को किया बर्बाद, आम के किसान है परेशान // GS NEWS

खेत खलिहाननिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर इस साल आम की पैदावार पिछले साल की बनिस्पत कम देखी जा रही है। वहीं आम के किसान जहां अच्छी फसल नहीं होने से परेशान है, वही रही सही कसर रेड कटर पिलर कीड़े ने आम की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। बगीचे में आम के पेड़ों में आए फलों में कीड़े का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि 40% तक आम कीड़े के प्रकोप के कारण खराब होकर नीचे गिर रहे हैं। जिसको लेकर किसानों में मायूसी है। वही आम में यह बीमारी पिछले 5 सालों से देखी जा रही है। जिसको लेकर पहले भी कृषि वैज्ञानिक इससे छुटकारा दिलाने के लिए काम तो कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम […]

युवा राजद के जिलाध्यक्ष को हटाया; जताया विरोध, लगे आरोप // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर – युवा राजद के भागलपुर जिलाध्यक्ष मो अशफाक आलम ने बताया कि हमें व नवगछिया के जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार यादव को बिना किसी सूचना के पद से हटा दिया गया है. जबकि दो दिन पहले तक सदस्यता अभियान चलाया और राजद से जुड़े लोगों की रसीद और पैसे जमा किये हैं, ये निष्कासन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी सोएब व युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव के आरोप निराधार अरुण यादव सामंतवादी एवं शोषणकारी मानसिकता को दर्शाता है. युवा राजद के भागलपुर जिलाध्यक्ष रविवार को स्थानीय होटल में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे. यहां उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन भी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ प्रदेश युवा अध्यक्ष […]

भागलपुर के आदमपुर स्थित ऑपरेशन पवन में श्रीलंका में शांति युद्ध में शहीद हुए निर्भय कुमार सिंह की 32वीं शहादत दिवस मनाई गई // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के आदमपुर स्थित आकाशवाणी के पास निर्भय कुमार सिंह की 32 व शहादत दिवस मनाई गई बताते चलें कि यह ऑपरेशन पवन में श्रीलंका में शांति युद्ध में 1989 में शहीद हो गए थे। उनका शहादत दिवस लगातार 32 सालों से मनाया जा रहा है। हंसते-हंसते देश की रक्षा करने वाले बलिदानी वीरसपूत निर्भय कुमार सिंह को शहर के कई शिक्षाविद, समाजसेवी, राजनीति क्षेत्र से तालुकात रखने वाले लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। DESK 04 B

भागलपुर के ड्रीम डांस स्कूल में 16 मई से 30 मई तक चलने वाला वर्कशॉप का हुआ आगाज़ // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में वर्कशॉप को लेकर बच्चों की पहली पसंद ड्रीम डांस स्कूल भागलपुर के बच्चे समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए गर्मी छुट्टी का इंतजार करते हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है और समर कैंप का भी आगाज हो चुका है। 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते यह कार्यशाला नहीं हो पाया था। भागलपुर का ड्रीम डांस स्कूल एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां समर कैंप में बच्चे एक साथ कई विधाओं को सीखते हैं । कई तरह के नृत्य, पेंटिंग, क्राफ्ट, स्केटिंग के अलावे फूड मेकिंग मेहंदी, रंगोली बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, बताते चलें कि भागलपुर का ड्रीम डांस स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहां से कई बच्चे रियलिटी शो में भी […]

रन्नुचक गांव में चल रहे अवैध ईंट भट्टा के खिलाफ एवं नाथनगर थानाध्यक्ष के विरोध में रन्नुचक गांव में सैंकड़ों लोगों द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नुचक गांव में चल रहे अवैध ईंट भट्टा के खिलाफ एवं नाथनगर थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन के विरोध में रन्नुचक गांव में सैंकड़ों लोगों द्वारा एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया,ये प्रतिरोध मार्च पूरे रन्नुचक गांव भ्रमण कर अवैध ईंट भट्टा रामसागर सिंह के खिलाफ जमकर विरोधी नारेबाजी किया गया, वहीं नाथनगर थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन के खिलाफ भी सैकड़ों लोगों ने विरोधी नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि रन्नुचक गांव में रामसागर सिंह द्वारा अवैध‌ रूप से ईंट भट्टा चलाया जा रहा है, जिससे रातों रात ट्रैक्टर चलने से लोगों का रात में जहां नींद हराम कर दिया है, वहीं प्रदूषण और पर्यावरण पर काफी असर पड़ा […]

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में भागलपुर और नवगछिया गृहरक्षक महिला अभ्यर्थियों की हुई बहाली प्रक्रिया // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज मैदान में कई प्रखंडों के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बहाली जांच प्रक्रिया चल रही है ।यह प्रक्रिया 4 मई से 16 मई तक चलना है। आज बहाली प्रक्रिया के अंतिम दिन भागलपुर और नवगछिया की सिर्फ महिलाओं की बहाली प्रक्रिया हुई, जिसमें भागलपुर के लिए 382 और नवगछिया के लिए 256 सीटों के लिए बहाली हुई ।बताते चलें कि इस बहाली में तकरीबन 14 सौ से 15सौ अभ्यर्थियों ने अपना परीक्षण दिया। बहाली प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच काफी शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। DESK 04 B