Month: May 2022

नारायणपुर : विस्थापितों ने बंदोबस्ती पर्चा के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन  // GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – सर्किट हॉउस भागलपुर में नारायणपुर अंचल के गंगापुर दियारावासी के विस्थापित परिवार ने भाजपा नेता डबलू मंडल के नेतृत्व में भूमिहीन शिष्टमंडल ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय को ज्ञापन सौंप बताया गया की 1976ई.में गंगा  कटाव  से विस्थापित लगभग पचास परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा दिलाने हेतु मॉग के साथ रहने के लिए  आवास योजना का भी मांग किया गया.वहीं मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.मौके पर शिष्टमंडल में भूमिहीन गंगापुर निवासी वागेश्वर साह,बीरबल मंडल,अकक्ल मंडल, मदन मंडल,नारायण मंडल सहित अन्य मौजूद थे. DESK 04 B

नवगछिया उप प्रमुख ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण  // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया :  सोमवार  को नवगछिया के  उपप्रमुख गौतम कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के कदवा विन्दटोली स्थित  आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 25 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों पर कई खामियां देखी. इस क्रम में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केन्द्र संख्या 25 एवं 82  के बारे में शिकायत मिलने पर उन्होंने इन केन्द्रों की जांच की. दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्र पर भारी अनियमितता देखने को मिला और किसी भी केंद्र पर पका हुआ भोजन नहीं बनाया गया था और ना ही खाने के समय 11 बजे तक बच्चों को नाश्ता ही दिया गया था. इस बारे में मैंने जब सेविका और सहायिका से पूछा तो दोनों ने कहा कि पदाधिकारी को 3500 रुपये महीने  देना परता है. आखिर हमलोग […]

नारायणपुर : राजस्व एवं भूमी सुधार मंत्री व एसडीएम से राजस्व कर्मचारी की शिकायत  // GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी डीलर रामोतार सिंह के पुत्र भाजयूमो जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक राज उर्फ जीतू ने नारायणपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी नीलाम्बर मिश्र के विरुद्ध रिश्वत मॉगने विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमी सुधार मंत्री एवं नवगछिया एसडीएम को आवेदन देकर जॉचोपरांत कार्यवाई की मॉग करते हुए आवेदन में बताया गया है की साक्ष्य के तौर पर मोबाईल से बात किया गया ऑडियो उपलब्ध है जो वक्त जरूरत पड़ने पर दिया जाएगा.वहीं मामले में राजस्व कर्मचारी नीलाम्बर मिश्र ने बताया की गंगा घाट जाने वाली रास्ते में ग्रामीणों की शिकायत पर डीलर एवं उनके पुत्र के द्वारा नाला को तोड़ क्षतिग्रस्त कर जल निकासी […]

खेत में जबरन मवेशी चराने से रोकने पर किसान को पीटा, रुपया व सोने का चेन भी छीना // GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर- झंडापुर ओपी क्षेत्र के जमालपुर निवासी  किसान विनय सिंह द्वारा खेत में जबरन मवेशी चराने से मना करने पर उसके साथ मारपीट व छीनतई करने का मामला सामने आया हैं .जिसको लेकर  किसान विनय सिंह ने मड़वा गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की 16 मई को करीब 10:30 बजे घर से परमेश्वरपुर बहियार में अपने खेत पर पहुंचा.मैने देखा की हमारे खेत में उपरोक्त नामजद मवेशी (गाय व भैंस ) चरा  रहा था. मेरे द्बारा  मना करने पर उसने हाथ में लिये लाठी से दनादन  प्रहार करने लगा एवं जान मारने की नीयत से सर पर भी हमला किया. मैं बेहोश हो गया. जब होश आया तो देखा  ग्रामीण राहुल सिंह मेरे पास […]

शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज  // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने को लेकर रंगरा थाने में नामजद प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. आवेदिका ने प्राथमिकी में बताया  है कि पिछले 10 मई को उनकी  उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपने घर से यह कहकर निकली थी नवगछिया स्थित मदन अहिल्या  महाविद्यालय पढ़ने जा रही हूं. मगर वे रात होने तक घर नहीं पहुंची. इसके बाद काफी खोजबीन किया तब जाकर पता चला के गांव के ही अभिषेक कुमार ने शादी की नियत से उन्हें बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. DESK […]

महात्मा बुद्ध के जीवन आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें, कांति नरेश कन्या मवि में मनाया जयंती  || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- सोमवार को प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे में महात्मा बुद्ध की जयंती प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के नेतृत्व में मनाई गई.कार्यक्रम का संचालन बाल संसद की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री आमना खातून ने किया।अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने बताया कि बुद्ध ने प्रेम करुणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुये विश्व को नई  राह दिखाई महात्मा बुद्ध के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करें।आज दुनिया युद्ध रुपी बारूद की ढेर पर खड़ा है. बोधिसत्व की शरण में जाकर बुद्ध को अपनाकर ही युद्ध को समाप्त किया जा सकता है.समाज में सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिये बुद्ध के आदर्शो को अपनाते हुए उनके बताये रास्तों पर चलें ।इस […]

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नारायणपुर में  पदयात्रा // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में काली स्थान चौक से मोर्चा के जिला अध्यक्ष देव नारायण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पदयात्रा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि किसानों को प्रकृति आधारित खेती करनी चाहिए. जिससे न केवल फसल का पैदावार उन्नत होगा बल्कि लोगों के ऊपर इसका बुरा असर नहीं पड़ेगा. रसायनिक खाद का अत्यधिक प्रयोग करने से किसानों की जमीन बंजर होती जा रही है. इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. साथ ही […]