5
(1)

महेशी मोड़ पर हमला कर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के महेशी मोड़ के समीप शनिवार को एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना सामने आई है। घात लगाए बदमाश ने लाठी से हमला कर सीएसपी संचालक को घायल कर दिया और बैग में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

पीड़ित चंदन कुमार, जो पैन गांव के निवासी एवं सीएसपी संचालक हैं, ने सुल्तानगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बैंक में राशि जमा करने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह महेशी चौक के पास मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए एक बदमाश ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।

लाठी का वार सीधे उनके सिर पर लगा, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बदमाश ने उनके बैग से नोटों की एक गड्डी निकाल ली और मौके से फरार हो गया। चंदन कुमार के अनुसार बैग में अन्य राशि भी थी, लेकिन बदमाश 500 रुपये के 100 नोटों वाली गड्डी लेकर भागा, जिसकी कुल राशि 50 हजार रुपये थी।

हमले में चंदन कुमार घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और दूसरी बाइक से उन्हें थाना पहुंचाया।

पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी का नाम नहीं जानते, लेकिन चेहरा देखकर पहचान सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी नत्थूपुर क्षेत्र का रहने वाला है और अक्सर बैंक के आसपास देखा जाता था।

सुल्तानगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: