Month: May 2022

आगामी श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद के द्वारा सुल्तानगंज शहर से हटाया गया अतिक्रमण // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। आगामी श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद के द्वारा सुल्तानगंज शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया ।इस दौरान थाना पुलिस के साथ नगर परिषद के कर्मियों ने थाना रोड से होते हुए, मुख्य चौक, स्टेशन रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान नाला के ऊपर बने दुकान को तोड़कर हटाया गया । अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार स्थानीय लोगों का आक्रोश भी पुलिस को झेलना पड़ा नगर परिषद के कर्मियों ने बताया कि आगामी श्रावणी मेला को लेकर सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना है इसको लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है ।सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था कि वह अपना […]

नारायणी नमोस्तुते कार्यक्रम 2022 के तहत भागलपुर की कई महिलाओं को किया गया सम्मानित // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हुआ यह कार्यक्रम निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के वृंदावन भवन, जवारीपुर ,तिलकामांझी के भव्य प्रशाल में मातृ दिवस के अवसर पर नारायणी नमोस्तुते 2022 अवार्ड शिरोमणि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भागलपुर की वैसी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया जो कई क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान दिए है ।जिससे भागलपुर जिला की गरिमा बड़ी है । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। दीप प्रज्वलन में उप मेयर राजेश वर्मा, पूर्व मेयर वीणा यादव, युवा समाजसेवी विजय यादव, बंटी यादव, शबाना दाऊद के अलावे कई सम्मानित अथिति मौजूद थे। सबसे पहले शरण्या नृत्य कला केंद्र की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बताते चलें कि खेल , […]

कहलगांव के बैजूटोला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व उनके भांजे पर फर्जी केवाला बना कर अधिक जमीन कब्जा करने का लगा आरोप, मामला चल रहा है न्यायालय में // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

वर्ष 2016 में गंगा सागर यादव पर हुआ है आय से अधिक संपत्ति छिपाने का केस दर्ज निभाष मोदी, भागलपुर जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए सरकार कई हथकंडे अपना रहे हैं,फिर भी सरकार विफल है ताजा मामला पीरपैती प्रखंड का है।पीरपैंती प्रखण्ड के श्रीमतपुर हुजुरनगर टोपरा टोला में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है। रविशंकर पांडेय की पत्नी विमला देवी ने आरोप लगाते हुए बताया की वर्ष 2017 में मैने 5.66 डी. और मेरे पति रविशंकर पाण्डेय ने 1.66 डी. जमीन रु 2 लाख सात हजार में पवन यादव पिता रामशीष यादव को रजिस्ट्री कर दी थी। कुछ दिन बीतने के बाद पवन यादव और उनके मामा गंगा सागर द्वारा फर्जी केवाला बना कर डिजिटल […]

भागलपुर नाथनगर के नरसिंह ेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, अष्टयाम कीर्तन व पूजनोत्सव का हो रहा आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के नाथनगर में श्री श्री 108 नरसिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अमरकांत मंडल के अगुवाई में नरसिंह भगवान मंदिर प्रांगण ललमटीया चौक से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।यह कलश शोभायात्रा भगवान महावीर पथ पीपरपाती, नसरतखानी, छज्जूपुर, इंदिरा कॉलोनी होते हुए नरसिंह ेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची । कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर नरसिंह ेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर खूब थिरकते नजर आए ।कलश शोभायात्रा के उपरांत अष्टयाम कीर्तन व पूजन उत्सव का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम नसरतखानी नाथनगर के कृष्णदेव सिंह की अध्यक्षता में की जा रही है DESK 04 B

विधायक ने कहा, संगीत सुनते ही मैं पागल हो जाता हूँ, बजाओ भोजपुरी……..|| GS NEWS

गोपालपुरबिहारDESK 04 B0

ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘मुख्य संपादक’ जीएस न्यूज एक बार फिर गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अपने नृत्य के कारण चर्चा में हैं. इस बार विधायक जी ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ भोजपुरी के चलताऊ डीजे गीतों पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.जानकारी मिली है कि विधायक जी ने सबौर में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे. सोसल मीडिया में सुबह होते ही विधायक का वीडियो ट्रेंडिंग में था. फेसबुक, व्हाट्सएप और विभिन्न सोसल साइटों पर विधायक का नृत्य वायरल था. विधायक का उक्त वीडियो में पिछले हर वीडियो से विधायक ज्यादा गतिविधि करते दिख रहे हैं. कभी वे ऑर्केस्ट्रा गर्ल को अपने पास बुलाते दिख रहे हैं तो कभी हाथ से इशारा […]

नारायणपुर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित||GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता व बीडीओ हरिमोहन कुमार के संचालन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में पंचायत में विकास को अग्रगेसिव को लेकर सभी योजनाओं जैसे शिक्षा,सात निश्चय,15 वी केंद्रीय वित्त आयोग और षष्टम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं के साथ साथ आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को लेकर भी चर्चा हुई और कचरा प्रॉसेसिंग इकाई(WPU) के लिए तीन हजार वर्ग फिट की जमीन चिन्हित कर एनओसी के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को कहा गया.बैठक के दौरान मुखिया सिंधु शर्मा ने प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय में एनओसी […]

नारायणपुर : कॉलेज कर्मी बैठक कर कर्मी के निधन पर जताया शोक|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – जे पी कॉलेज नारायणपुर के कार्यालय वेश्म में प्राचार्य डा.राजवंश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक की गई. बैठक पुर्व महाविद्यालय के गणित विभाग के रिटायर्ड शिक्षक दशरथ मिश्र के निधन पर दो मीनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक प्रकट किया.बैठक के उपरांत आगामी गुरूवार 19 मई से शुरू हो रहे पार्ट वन की सब्सिडियरी विषय की परीक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया गया.दौरान प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डा.राजवंश यादव द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. जिसमें मोबाईल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित बताया गया.कर्मी के निधन को लेकर शोक सभा के तत्काल बाद महाविद्यालय को […]

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय जहांगीरपुर बैसी में कटाव का जायजा लेंगे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया:भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय आज रविवार को रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैंसी में कोसी नदी के कटाव का जायजा लेंगे। ज्ञातव्य हो कि जीएस न्यूज़ ने 14 मई के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जीएस की खबर पर मंत्री ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए कटाव स्थल का जायजा लेंगे। ज्ञातव्य हो कि जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा हैं। लगभग तीन माह से कटाव हो रहा हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों का घर कटाव के मुहाने पर हैं। यदि शीघ्र ही कटाव नहीं रोका गया तो दर्जनों घर कोसी नदी में समा जायेगा। DESK 04