Month: May 2022

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिला स्तरीय बैठक जिला आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिला स्तरीय बैठक जिला के प्रधान महासचिव उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जमुनिया में हुई। इस बैठक में प्रदेश सचिव सह ज़िला प्रभारी रविंद्र पासवान शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। लोजपा रामविलास का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत करने की चर्चा की गई। जिला प्रभारी ने कहा कि लोजपा रामविलास का संगठन बूथ स्तर तक बनेगा और संगठन के बिना पार्टी कभी मजबूत नहीं होती है। प्रत्येक प्रखंड प्रत्येक पंचायत में बैठक होगी और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। बैठक में बोलते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने कहा आने वाला कल लोजपा रामविलास का होगा और हमारे नेता स्वर्गीय […]

8 माह अपनें पुत्र की तलाश में भटक रहे हैं मा बाप, नहीं चल रहा कोई पता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना के तेतरी निवासी अशोक रजक के पुत्र गोलु कुमार आठ माह से लापता हैं। पुत्र की बरामदगी के लिए पिता व मां रेखा देवी नवगछिया थाना, एसपी, एसडीपीओ के कार्यलय का चक्कर लगाते लगाते थक चुकी हैं। अशोक रजक ने बताया कि 30 सितंवर वर्ष 2021 से गोलू लापता हैं।हम लोगों को लगा था कि गोलू किसी सगे संबंधी के घर चला गया हैं। सभी रिश्तेदार के घर अपने पुत्र को खोज चुका हूं किंतु अभी तक नहीं मिला हैं। इस संबंध में नवगछिया थाना में भी गुमसुदगी का रिर्पोट दर्ज करवाया किंतु कहीं नहीं मिला हैं। थाना के चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं। अब सोशल मिडिया फेसबुक व व्हाटसअप पर गुमसुदा पुत्र की तस्वीर डाल कर […]

बोले राजद के जिला प्रवक्ता : विधायक जी मन होखे त नाचीं, तोहरा हटाबे के नीतीश में पावर न होखी….. ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 040

राजद जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के वायरल डांस विडियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तोहार जीता के जनता परेशान, ऐ विधायक जी मन होखे त नाचीं, तोहरा हटाबे के नीतीश में पावर न होखी..। विधायक गोपाल मंडल ने विधानसभा को कलंकित कर दिया। यहां कि महिलाएं अपने आप को अब असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सबों को लगता है कि उनसे विधानसभा में वोट डालने में बड़ी गलती हो गई है। यही डर नीतीश सरकार को भी है, संख्या अभाव में नीतीश सरकार भी इन्हें न चाहते हुए भी मजबूरी बस ढ़ोह रही है। अब इन्हें लगता है कि ये कुर्ता झाड़ गाना पर डांस कर महारत हासिल कर […]

नवगछिया : राजस्व कर्मचारी द्वारा घूस मांगने को लेकर एसडीओ से शिकायत // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव निवासी अभिषेक राज ने नारायणपुर के राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्रा द्वारा दस्तखत कराने के एवज में घूस मांगने को लेकर नवगछिया एसडीओ को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. नवगछिया एसडीओ को दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार को क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र बनाने के लिए कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए जब राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्रा के. पास गए तो दस्तखत करने के एवज में उन्होंने मुझसे ₹500 की मांग की. जब मैंने घूस देने से मना किया तो उन्होंने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे अपने रूम से बाहर निकाल दिया. साथ ही साथ झूठे सरकारी केस में फंसाने की भी उन्होंने धमकी दी. इसके […]

किसान की गोली मार कर हत्या करने के आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

किसान की गोली मार कर हत्या करने के आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आरोपित नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी प्रभात यादव हैं। आरोपित ने पांच अप्रैल को नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहिरयार में किसान रविश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। किसान रविश झंडापुर का रहने वाला था। इस मामले में प्रभात कुमार आरोपित था। प्रभात कुमार पर हत्या आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी नदी थाना में दर्ज हैं। प्रभात कुमार ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

नवगछिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 342 मामले  // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

शनिवार को नवगछिया न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में विभिन्न मामलों के कुल 342 मामले निपटाए गए।मिली जानकारी के अनुसार  एडीजे -3 अमिताभ चौधरी के बेंच में कुल 52 मामले का निष्पादन किया गया. जिसमें तेरह लाख सोलह हजार छः सौ तीस रुपये अग्रधन के रूप में प्राप्त हुए. एडीजे टू अभिषेक सहाय के बेंच में 106 मामले का निष्पादन हुआ जिसमें अठारह लाख पनचानवे हजार नौ सौ चौरासी रूपये अग्रधन के रूप में जमा हुआ. जबकि एसीजेएम फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड के बेंच में कुल 98 मामले का निष्पादन किया गया जिसमें इक्कीस लाख छियालीस हजार सात सौ तिरानवे रुपए अग्रधन के रूप में प्राप्त हुए. वहीं दूसरी ओर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया, […]

ख़रीक : कोसी दियारा का कुख्यात पप्पू यादव गिरफ्तार // GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

खरीक प्रतिनिधि कोसी दियारा का कुख्यात पप्पू यादव को नदी थाना और खरीक पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भवनपुरा नया टोला स्थित बासा से गिरफ्तार कर लिया है. झंडापुर के किसान हत्या मामले में आरोपित कुख्यात पप्पू यादवलंबे अरसे से फरार चल रहा था. कुख्यात पप्पू यादव हत्या लूट अपहरण, रंगदारी समेत कई गंभीर मामलों में आरोपित रहा है. नदी थाना ,खरीक, बिहपुर झंडापुर समेत अन्य थानों में मामलों में तकरीबन एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों में नामजद रहा है. पप्पू की गिरफ्तारी से दियारा के किसानों ने राहत की सांस ली है. DESK 04 B

नारायणपुर : सुधा डेयरी के चालक से मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गॉव के पास सुधा डेयरी बरौनी के चालक खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरबास निवासी सिंधु शर्मा एवं अन्य कर्मी के साथ स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा रोककर गाली-गलौज मारपीट व छिनतई का मामला प्रकाश में आया है .घटना को लेकर पीड़ीत जख्मी चालक सिंधु शर्मा ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है जिसमें सहयोगी कर्मी राजकुमार शर्मा और कुंदन शर्मा को भी थ्रीनट के बट से मारपीट कर जख्मी का आरोप लगाते हुए स्कॉर्पियो नंबर सहित अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी. DESK 04