Month: May 2022

बभनगामा में जमीन विवाद जमकर चली रड व ईट, छ्ह घायल // GS NEWS

अपराधबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

शनिवार की सुबह करीब 11बजे प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर दस में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लोहे के रड, लाठी एवं ईट चला। इस दौरान चारों ओर चीख पुकार मच गया गया।दोनों पक्षों से छ्ह लोग घायल हो गये और पांच का सिर फट गया।वही घायल में दीपक कुमार, विकास कुमार एवं मखनदेव राय दूसरे पक्षों के मिस्टर कुमार, रंजू देवी और मधु कुमारी घायल हो गये।मिली जानकरी के अनुसार रंजू देवी सीओ के रोक के बावजूद घर में पक्की का निर्माण कर रही थी। काम को रोकने को लेकर विवाद हुआ।वही मारपीट की सूचना पर बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया एवं घायलों को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा।इस मामले […]

अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम,चलेगा बुलडोजर // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के एन एच 31 बीरबन्ना चौक से मछली हटिया यदुवंशी चौक बलाहा तक 186 अतिक्रमणकारियों को अंचल कार्यालय नारायणपुर से सरकारी जमीन को खाली करने के लिए समय देते हुए तेईस मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है.उक्त जानकारी देते हुए सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि यदि अतिक्रमणकारी तेईस मई तक सरकारी जमीन को खाली नहीं करते हैं तो इसके बाद बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण कारियों को हटाया जाएगा साथ ही प्राथमिकी दर्ज के साथ सरकारी खर्च की राशि के तौर पर जुर्माना वसुला जाएगा.और अतिक्रमण मुक्त कर समस्या का निदान किया जाएगा. DESK 04 B

नारायणपुर : कॉलेज कर्मी बैठक कर कर्मी के निधन पर मनाया शोक|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – जे पी कॉलेज नारायणपुर के कार्यालय वेश्म में प्राचार्य डा.राजवंश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक की गई.बैठक पुर्व महाविद्यालय के गणित विभाग के रिटायर्ड शिक्षक दशरथ मिश्र के निधन पर दो मीनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक प्रकट किया.बैठक के उपरांत आगामी गुरूवार 19 मई से शुरू हो रहे पार्ट वन की सब्सिडियरी विषय की परीक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया गया. दौरान प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डा.राजवंश यादव द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.जिसमें मोबाईल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित बताया गया.कर्मी के निधन को लेकर शोक सभा के तत्काल बाद महाविद्यालय को बंद […]

पुण्यतिथि पर भवानीपुर के पूर्व दिवंगत मुखिया को दी गई श्रद्धांजलि|| GS NEWS

नवगछियाबिहारश्रधंजलिDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया दिवंगत दीपक शर्मा उर्फ शिकारी शर्मा को पंचायत के लोगों ने उनके पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किया । बताते चलें कि करोना महामारी के कारण विगत 2021 में पूर्व मुखिया कोरोना के संक्रमित हो गए थे वह लंबे इलाज के बाद उनका निधन हो गया था उनके पुण्यतिथि पर उनके भाई सह वर्तमान मुखिया मुकेश शर्मा द्वारा उनके तेलीय चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें याद किया गया । वहीं मौके पर भवानीपुर पंचायत के उप मुखिया अनंत कुमार, जिंदल कुमार सीताराम यादव कन्हैया कुमार रंजीत कुमार अमोद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे । DESK 04 B

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी और संभावित बाढ़ के खतरे से निजात दिलाने को लेकर मंत्री ने किया बैठक // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। सम्भावित बाढ़ के खतरे से निपटने और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय की अध्यक्षता में भागलपुर के समीक्षा भवन में बाढ़ से पूर्व इसकी तैयारियों और 2 वर्ष बाद आयोजित किए जाने वाले श्रावणी मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बाढ़ सम्भावित अंचलों व पंचायतों की पूरी जानकारी को मंत्री को दी गयी। साथ ही पिछले वर्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व लोगों के लिए किये गए कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्भावित […]