Month: May 2022

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर, के बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास फन एंड जॉन रेस्टोरेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के कई विधायक मौजूद थे। नई रेस्टोरेंट में कई प्रकार के व्यंजन आम लोगों के लिए सस्ते रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे आम लोगों को जहां कम रेट पर अच्छे खाने का जायका मिल सकेगा और वही कई प्रकार के व्यंजन यहां पर उपलब्ध रहेंगे। वही रेस्टोरेंट्स खुलने से कई लोगों को रोजगार भी मिल गए हैं। मंत्री ने उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक को बधाई दी वही सस्ते और अच्छे व्यंजन आम लोगों को […]

Noimg

नारायणी नमोस्तुते कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने के लिए भागलपुर की महिलाओं को किया जा रहा है सम्मानित // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

आयोजक युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने कहा- नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए है यह कार्यक्रम निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर में 15 मई को वृंदावन भवन जवारीपुर तिलकामांझी भागलपुर के प्रशाल में नारायणी नमोस्तुते 2022 अवार्ड शिरोमणि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भागलपुर की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जो कई क्षेत्रों में अपना अति विशिष्ट योगदान दिए है ।जिससे भागलपुर जिला की गरिमा बड़ी है ।चाहे वह खेल ,संगीत, शिक्षा, चिकित्सा या फिर सामाजिक कार्य का क्षेत्र क्यों ना हो ।नारायणी नमोस्तुते 2022 के सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागलपुर के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की जाएगी, मीडिया से बात करते हुए युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने कहा यह कार्यक्रम […]

भागलपुर शहर में चौथे दिन लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का चला बुलडोजर, लोहिया पुल, खलीफाबाग चौक होते हुए घंटाघर चौक तक हटाया गया अतिक्रमण // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर शहर मे लगातार आज चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाने को लेकर कई जगहों पर बुलडोजर चला। आज लोहिया पुल खलीफाबाग चौक से लेकर घंटाघर चौक तक अतिक्रमण हटाने का कार्य हुआ।भागलपुर में जाम से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई जगह बुलडोजर चलाएं। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्य 12 मई से 15 मई तक चलना है। आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चौथा दिन था।एक तरफ जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों को अतिक्रमण वाले जगह से हटाया जाता है वही फिर से थोड़ी देर बाद ही दुकाने सज कर तैयार हो जाती हैं ।इस मुहिम को देखते हुए विशेष पहल करते हुए हर […]

राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया संवाददाता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन, // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,जिला राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ , भागलपुर शाखा की ओर से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के आवास कार्यालय तिलकामांझी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव कुमार साह के द्वारा संवाददाता सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया । इस अवसर पर पूर्व सांसद सह युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल ने वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से देश में महंगाई चरम सीमा पर है, डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थ का दाम आसमान छू रहा है। महंगाई के मार से गरीब […]

भागलपुर जिला के कजरैली थाना क्षेत्र में लड़की की शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जुटी जांच में // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर जिला के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया वहियार में लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। वही मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि उमर अंसारी की पुत्री सोमैया ग्राम सलमपुर थाना जगदीशपुर बताया जा रहा है। वही लड़की शुक्रवार रात से ही लापता थी परिजन द्वारा खोजने पर कहीं पता नहीं चला वही आज सुबह कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली की बहियार में शब मिला है हम लोगों ने आकर देखा तो सुमैया का शब था। वही ग्रामीण द्वारा दबे आवाज में शब देखने से कुछ और भी इशारा कर रहे थे। वही दूसरी ओर परिजनों ने बताया की लड़की की कुछ दिमागी संतुलन बिगड़ी हुई थी वहीं घटना की सूचना मिलते […]

भागलपुर के नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने किया निरीक्षण // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी द्वारा सरकारी कार्यक्रम में परिवार को लाभ पहुचाने के मामले में सिविल सर्जन उमेश शर्मा के द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने नवगछिया पीएचसी में जाकर छह घण्टे तक जांच की। टीम में शामिल एसीएमओ भागलपुर डॉ. अंजना कुमारी, जिला टीवी पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद फैजान आलम अशरफी और जिला लेखा प्रबंधक विकास कुमार नवगछिया पीएचसी में आकर एक एक फाइलों का अध्ययन किया। बन्द कमरों में घण्टों जांच चलती रही। जांच के बाद डॉ. अंजना कुमारी ने कहा कि प्रभारी पर जो जो आरोप लगाए गए थे उनसभी बिंदुओं पर जांच की गई है।सभी फाइलों को देखा […]

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय भागलपुर परिसर में हुआ आयोजित,जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने किया दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

इस बार 23 बेंच पर हुई सुनवाई,ज्यादा से ज्यादा केस कराए गए निस्तारण एवं सुलह निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा )के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय भागलपुर में विधिवत उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के औपचारिक उद्घाटन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संघ जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र, उपाध्यक्ष जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबूराम, डीएलएसए सचिव सह अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अतुल वीर सिंह, सिविल सर्जन उमेश शर्मा, डॉक्टर हेमशंकर शर्मा ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर किया। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत जो इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय […]

भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज के परिजनों को खुले आसमान के नीचे नहीं रहना होगा, नाईट शेल्टर बनकर तैयार // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने नाईट शेल्टर होम बनकर तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी के फंड से 5 करोड़68 लाख की लागत से बने इस शेल्टर होम में जेएलएनएमसीएच में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजन ठहर सकेंगे। इसके खुलने से आसपास के जिलों से अपनों का इलाज कराने आने वाले परिजनों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसमे 103 बेड लगाए गए हैं। 30 प्राइवेट कमरा, कैंटीन ,पार्किंग समेत कई तरह का इंतज़ाम किये गए हैं। फिलहाल इसके उद्घाटन का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी के सीजीएम सन्दीप कुमार ने कहा की हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह […]

विधायक गोपाल मंडल नें बार-बालाओं का हाथ पकड़कर, फ्लाइंग किस देकर जमकर लगाए ठुमके // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर शादी का सीजन हो और महफ़िल में विधायक गोपाल मंडल पहुंचे तो माहौल रंगीन होना लाज़मी है, लगातार अपनी हरकतों से न्यूज़ और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के चहीते विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपनी मर्यादा को तार-तार करते हुए शादी समारोह में बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते और पैसे लुटाते नज़र आए, दरअसल पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक एक रिसेप्शन में पहुँचे थे और फिर क्या था, स्टेज सजा था, गाना भी बज रहा था, तो ठुमका लगाने में जदयू विधायक नें जरा भी देरी न की, वो फौरन स्टेज पर पहुंचे और बार-बालाओं का हाथ पकड़कर, उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे, […]

JDU शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप संवाद यात्रा के दौरान पहुंचे नवगछिया // GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप संवाद यात्रा के दौरान नवगछिया पहुंचे. नारायणपुर के बलहा में आशा-उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता और शिक्षा प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अपने संबोधन में डॉ अमरदीप ने कहा की शिक्षा का संबंध जाति, धर्म, उम्र और लिंग से नहीं है. नीतीश कुमार ने समावेशी विचारधारा के साथ सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है. वर्तमान समय में अपने बजट में बिहार सरकार ने शिक्षा के लिए सर्वाधिक बजट पारित किया है. नीतीश सरकार में विद्यालयों का जीर्णोद्धार, नये भवनों का निर्माण, शिक्षकों की […]