Month: May 2022

नारायणपुर में अब नहीं बजेगा DJ, बजने पर होगी प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नारायणपुरबिहारBarun Kumar Babul0

नारायणपुर  – भवानीपुर थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी रमेश कुमार साह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न गॉव के डीजे संचालक के साथ बैठक कर डीजे बजने पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए सख्त लहजे में कहा गया कि डीजे बजाने के लिए कहीं से अनुमति नहीं मिलती है यह पूरी तरह अवैध है. डीजे बजाने से मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है अवधि प्रदूषण फैलता है जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित होता है. इसलिए यदि कोई चोरी छुपे कोई डीजे बजाते हुए पकड़ा गया तो उस पर अब सीधे तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Barun Kumar Babul

भ्रमरपुर के आकाशवाणी  लोकगायक दीपक को मॉरीशस में सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था मुम्बई के द्वारा मॉरिशस में राम का विश्व के संदर्भ में महत्व पर कथा,भजन,व्याख्यान के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु मॉरिशस गए शिष्ट मंडल में लोक गायक नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी आकाशवाणी कलाकार सह भजन सम्राट डॉ हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक मिश्र ने मॉरिशस की हिंदी प्रचारिणी सभा में बताया कि राम का चरित्र विश्व की सम्पूर्ण सभ्यता के लिए अनुकरणीय है. साथ ही तुलसीदास का राम चरित मानस मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम संविधान बताया और विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस में भी वैश्विक स्तर पर राम कथा के महत्व पर मॉरिशस के कला एवं संस्कृति मंत्री अविनाश तिलक,भारत के उच्चायुक्त जनेश केन समेत अन्य कई उपस्थिति में प्रकाश डाला.वहीं विश्व हिंदी […]

नवगछिया : जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के लोग ||GS NEWS

कटावनवगछियारंगरा चौकसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के कई लोग। लगभग तीन माह से कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा हैं। मु. सिद्दिक, मु. शकील, मु. असहाब, मु. नजीर, मु. छोटन, मु. खालिद, मु. ताहिर का घर कटाव के मुहाने पर हैं। इन लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। गांव के ग्रामीण मु. गफ्फार ने बताया कि कोसी नदी के कटाव रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को आवेदन दे चुका हूं। किंतु कोई भी साकारात्मक कार्य नहीं हो रहा हैं। कोसी कटाव गांव के काफी नजदीक आ गया हैं। दर्जनों लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। यदि […]

नारायणपुर :  दबंगों ने फसल काटने से किसान को रोका, पीड़ीत किसान ने  लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

अपराधनारायणपुरBarun Kumar Babul0

सरपंच ने थाना को आवेदन किया अगसारित नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा नारायणपुर में दबंगों द्वारा फसल लूट के बाद फसल रोकने का मामला प्रकाश में आया है.पीड़ीत किसान नारायणपुर निवासी उमर फारूख के आवेदन को जयपुर चुहड़ पुरब पंचायत के ग्राम कचहरी की सरपंच नीणा खातून ने कानूनी कार्रवाई हेतू शुक्रवार को भवानीपुर ओपी को अग्रसारित किया है.आवेदन में उमर फारूख ने खेत में फसल को काटने से रोकने का आरोप लगाया है.साथ ही आवेदन में बताया गया है कि बीते छह मई को  खतियानी खेत में लगे फसल को  दबंगों द्वारा मारपीट कर लूट लिया गया है. जिसको लेकर भवानीपुर ओपी  कांड संख्या 220/22 में दर्ज है और किसान के परिजन इलाजरत है.मामले में 18 […]

NAUGACHIA PHC : सीएस द्वारा गठित टीम पहुँची नवगछिया पीएचसी, की गयी जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया पीएचसी में प्रभारी के विरूद्ध सोसल मीडिया में सामने आए आरोपों के मद्देनजर भागलपुर सीएस द्वारा गठित टीम द्वारा मामले की जांच गयी. टीम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी, एसीएमओ डॉ अंजना कुमारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ फैजान आलम अशर्फी, जिला लेखा प्रबंधक विकास कुमार शामिल थे. टीम के सदस्यों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छः बजे तक  नवगछिया पीएचसी में जांच किया. जानकारी मिली है कि इस क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण, पीएचसी कर्मियों से भी पूछताछ की गयी और विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया. मालूम को कि मीडिया में आरबीएसके योजना में भाड़े पर वाहन लेने की प्रक्रिया और कोरोना वैक्सीनेशन […]