Month: June 2022

भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यालयों पर हमले निंदनीय – ई.शैलेन्द्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – सेना भर्ती की उम्र सीमा मे दो साल की छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया है. बिहपुर विधायक ई.शैलेन्द्र ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल जी और बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी जी के घरों पर तथा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने सासाराम, लखीसराय सहित कई भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ करने की घटनाओं को दु:खद बताया. श्री शैलेन्द्र ने कहा कि छात्रों की भीड़ में घुस कर जो असामाजिक तत्व तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई किये जाने की. आवश्यकता है. श्री शैलेन्द्र ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया कि सरकार ने सेना भर्ती की उम्र सीमा में दो साल की छूट […]

खरीक में छात्रों ने किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

पथराव में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल  छ: से अधिक सरकारी वाहनों को किया क्षतिग्रस्त  खरीक – खरीक एनएच 31 चौक पर अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे छात्रों द्वावरा पुलिस पर पथराव करने और जवाब में पुलिस द्वारा आसमानी फायरिंग करने की सूचना है. गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है जबकि छात्रों द्वारा किये गये पथराव में वरीय पदाधिकारियों के साथ कुल 12 पुलिस कर्मियों के घायल हो जाने की सूचना है और छ: से अधिक सरकारी वाहनों के क्षतिग्रस्त हो गये.  फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रित हो गयी थी जबकि सूचना पर पहुंचे नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग की पुष्टि की है. मामले में पुलिस ने तीन से […]

SBI परिवार किसानों के द्वारा धरहरा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल द्वारा एस बी आई परिवार किसानों के द्वारा धरहरा गांव मे शुक्रवार की संध्या को रात्रि चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक संजय कुमार , महाप्रबंधक उत्तराखंड बिहार मृगांक जैन, पूर्व मुखिया विजय कुमार, प्रधानाध्यापक युगेश कुमार व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संचालक व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।स्वागतगान राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी कलाकार द्वारा किया गया।पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र -छात्राओं के बीच कॉपी -कलम का वितरण किया गया।महाप्रबंधक द्वय ने इस अवसर पर धरहरा के ठाकुरबाडी परिसर में पौधारोपण भी किया। महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मेरा […]

नवगछिया BOI शाखा में एसकेबीके स्टार कृषि विकास केंद्र का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बैंक ऑफ इंडिया के नवगछिया शाखा परिसर में शुक्रवार को (एसकेबीके) स्टार कृषि विकास केंद्र का उद्घाटन आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार के द्वारा समारोह पूर्वक किया गया।इस कार्यक्रम के मौके पर इस्माइलपुर नवगछिया सहित अन्य प्रखंडों के कई जनप्रतिनिधि एवं जीविका दीदी उपस्थिति देखी गई। भागलपुर ,बेगूसराय, कटिहार ,खगडिया ,पूर्णिया जिले के 30 ब्रांच के द्वारा एस के वी के शिविर में ऋण वितरण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि यहां एक करोड़ पचास लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। जीविका दीदी के समूह को 50 लाख एवं किसानों को विभिन्न स्कीम के तहत एक करोड रुपये त्रृण का वितरण किया गया है। लाभुकों एवं ग्राहकों को हर प्रकार की सुविधा तत्काल […]

नवगछिया : कान्तेश कुमार उर्फ टीनू की राजद मे हुई वापसी ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारDESK 040

नवगछिया:- राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पुनः शामिल किया गया मौके पर युवा राजद नेता कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने राजद में पुनः वापस होने पर शीर्ष नेताओं सहित कार्यकार्ता के प्रति आभार जताया एंव कहा की पार्टी के कार्यक्रम को मजबूती के साथ करेंगे साथ विगत विगत दिनों में राजद सुप्रीमो लालू यादव का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे । इस बावत युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शलैश कुमार उर्फ बूलो मंडल , गोपालपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी शलैश कुमार ,जिलाअध्यक्ष अलखनिरंजन […]

बोले जदयू मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार : अग्निपथ पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने अग्नीपथ योजना के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रवि कुमार ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के निर्णय से बिहार सहित देश के कई राज्यों में युवा हताश हैं. बिहार के लाखों युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन अग्नीपथ योजना के कारण वे अपने भविष्य को लेकर संशय में हैं. हमें लगता है कि केंद्र सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. युवा इस देश की रीढ़ और सेना इस देश की ताकत है इसलिए इनके मनोबल को ऊंचा करना चाहिए. देश के कई राज्यों में आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ हुई है जो ठीक नहीं […]

नवगछिया के चापर ढाला एनएच 31 पर पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर कराया रोड खाली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र के चापर ढाला के पास एनएच 31 पर पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर रोड खाली करवाया। चापर ढाला के पास छात्रों ने अग्नीवीर के विरोध रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। एनएच 31 पर बांस बल्ला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया था। लगभग तीन घंटा तक रोड जाम किया। रोड जाम के कारण दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शन कर रहे छात्र जनप्रतिनिधियों व यात्रियों के साथ बदसलूकी करने लगे। पुलिस ने नियंत्रण के लिए छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के लाठी चार्ज कर रोड को खाली करवाया। इस मौके पर रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां, चंनवीर यादव […]