Month: June 2022

ढोलबज्जा से शादी नियत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

आरोपी युवक को किया गिरफ्तार नवगछिया – ढोलबज्जा के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को गुरुवार देर शाम बरामद कर लिया है जबकि आरोपी युवक पूर्णियां जिले के बारहरा कोठी निवासी युवक कुंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से जानकारी मिली है कि लड़की का चिकित्सकीय जांच और न्यायालय में बयान कलमबद्ध करवाया जाएगा जबकि आरोपी लड़के को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. जानकारी मिली है कि पांच मई को अपहरण का मामला प्रकाश में आया था. बात सामने आ रही है कि दोनों ने नौ मई को एक मंदिर में शादी कर ली है. हालांकि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. DESK 04

अग्नीवीर स्कीम के विरोध में नवगछिया जीरोमाइल में हंगामा करने वालों पर नवगछिया थाना में केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अग्नीवीर स्कीम के विरोध में में हंगामा करने वालों पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं । ज्ञातव्य हो कि बुधवार को नवगछिया के जीरो माइल में अग्नीवीर के विरोध में हंगामा किया था। इस दौरान वहां पर टायर जला कर आगजनी की गई थी। यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की गई थी। नवगछिया थाना के अनि महेद्र प्रसाद गुप्ता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें एक सौ अज्ञात छात्रों को अनामजद आरोपित बनाया गया हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि वीडीओ में पहचान कर कार्रवाई की जायेगी। DESK 04

खरीक में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिये किया गया शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक – प्रखंड संसाधन केंद्र खरीक में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट एवं यूडी आईडी कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 75 बच्चे आए. जिसमें से सभी बच्चों का सहाय उपकरण जैसे ट्राई साइकिल बैसाखी श्रवण यंत्र फिजियो थेरेपी एवं सर्जरी हेतु पहचान किया गया एवं मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर गोपाल कुमार एवं डॉक्टर चक्रधर कुमार आई टेक्नीशियन के द्वारा दृष्टिबाधित 5 एवं अस्थि दिव्यांग 40 बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया. मानसिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. जिन बच्चों का प्रमाण पत्र बना हुआ था उनका यूडी आईडी कार्ड के लिए 30 बच्चों का ऑनलाइन किया गया. सभी […]

मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल हुआ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नारायणपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर बुधवार व गुरूवार को कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल कराया.निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में चालीस ,अध्यक्ष में नौ एवं मंत्री सह कोषाध्यक्ष में सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. जेएसएस प्रमोद कुमार ने बताया कि मंत्री पद पर वर्तमान मंत्री निरंजन कुमार सिंह, सोनाली प्रिया, विजय मंडल, नूतन देवी, बिन्दन कुमार सहित सात अभ्यर्थी ने किया.अध्यक्ष पद में लखन मंडल, पवन मंडल, गैधु सिंह, संजय कुमार सहनी, विलास मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मुंगिया देवी सहित नौ ने किया. नामांकन पत्र की संवीक्षा भी होगा। मतदान व मतगणना 28 जून को होगा. DESK 04

अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने रेल चक्का जाम किया, पांच घंटा बाद आवागमन चालू ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहपुरबिहारDESK 040

कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने रेल चक्का जाम गुरूवार को सुबह दस बजे से किया. स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि दस बजे रेल पटरी पर लोहे का पोल व पूराना पटरी रख अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. मैन लाईन में मालगाङी खङी थी. सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर आये. सेना बहाली वाले छात्र सन्नी कुमार,दिलखुश यादव,सुनील कुमार, निरंजन कुमार, राज कुमार सहित अन्य छात्रों से बातचीत किया लेकिन मानने को तैयार नहीं थे. छात्रों के द्वारा लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध नारे लगता रहा मोदी मुर्दाबाद बीजेपी मुर्दाबाद का नारा लगाकर […]

मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव को ले 61लोगों ने भरा नामांकन का पर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के 28जून को होनेवाले चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन 36 लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा.बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया 13पदों के लिए 61लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा हैं। जिसमें अध्यक्ष के लिये 9,मंत्री सह कोषाध्यक्ष के लिये 9और सदस्य के लिये 43लोगों ने पर्चा भरा।नामांकन का संवीक्षा 17 व 18जून को ,नामांकन वापसी और प्रतीक चिन्ह्व का वितरण 21जून और 28 जून को मतदान छह बूथों पर प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा। इस चुनाव में 3834 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. DESK 04