Month: June 2022

Noimg

जमीन विवाद को लेकर विधायक और दखलकार ग्रामीणों के बीच आरोप प्रत्यारोप || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – इस्माइलपुर के सूदन टोला में एक सात एकड़ के भूखंड को लेकर इस्माइलपुर प्रखंड के सूदन टोला में जमीन के दखलकार ग्रामीणों और गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज के बीच आरोप प्रत्यारोप चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी मिली है कि इस्माइलपुर के सीओ द्वारा उक्त जमीन मापी के लिये गुरुवार को अंचल से अमीन की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. मौके पर पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति थी. इसी बीच मौके पर विधायक के पहुंच जाने के बाद जमीन पर दखलकार ग्रामीणों ने विधायक पर यह आरोप लगाया कि के जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे हैं. हालांकि पुलिस ने इस बार को खारिज किया है. थाने में दोनों पक्षों द्वारा दिया गया आवेदन थाने में […]

बाबा बिशु राउत सेतु पर ट्रक से टकरा कर इस्माइलपुर के कमलाकुंड निवासी बाइक सवार की मौत || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु पर गुरुवार को देर रात एक अज्ञात ट्रक से टकरा कर बाइक सवार इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी सिंधु यादव के पुत्र ज्योतिष कुमार की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस ने ज्योतिष को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया जाएगा. जानकारी मिली है कि एक तेज गति ट्रक के पीछे बाइक लेकर ज्योतिष जीरो माइल की तरफ जा रहा था. ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए और बाइक सवार ज्योतिष ट्रक से जा टकराया. मौके से ट्रक चालक ट्रक को भगाने में कामयाब […]

भीरखुर्द पंचायत के तरैटा गांव में विद्यालय नहीं होने के कारण गांव के बच्चे शिक्षा से हो रहे वंचित || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत के तरैटा गांव मे विद्यालय नहीं होने पर बच्चे शिक्षा से हो रहे वंचित।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तरैटा गांव मे विद्यालय नहीं होने पर गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।जबकि 2006 के पुर्व से लोक शिक्षण केंद्र चलाया जा रहा था।जिसमें दो शिक्षक कि नियुक्ति हुई थी।सरकार के नियमावली के तहत लोक शिक्षण केन्द्रों के परिवर्तन करते हुए विश्व सुत्री कार्यक्रम के तहत जन प्रतिनिधियों के अनुशंसा के अधार पर प्रार्थमिक विद्यालय के रुप मे परिवर्तित कर दिये गए। विभाग द्वारा 2006 मे दो. शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई थी।जो समुदायिक भवन तरैटा गांव में विद्यालय संचालित होने लगा था।2015 तक विद्यालय समुदायिक भवन में चल रहा था। साथ […]

कोसी के कहर ने मचाई तबाही, दस हजार परिवारों पर मंडरा रहा खतरा, पलायन करने को मजबूर || GS NEWS

कोसीनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कटाव से पीड़ित ग्रामीणों ने कहा- घर के साथ साथ हम सभी परिवार कोसी नदी में समा जाएंगे सरकार और स्थानीय प्रशासन की भारी लापरवाही, इस बार कोसी की कटाव से बदल सकता है भूगोल भागलपुर के नवगछिया में गंगा व कोसी नदी भारी तबाही मचा रही हैं। दर्जनों गांव में कटाव हो रहा है। इससे लोग सहमे हुए हैं। तकरीबन 10 हजार परिवारों को विस्थापित होने के बाद भी दर्जनों गांवों में कटाव का खतरा मंडरा रहा है। रंगरा प्रखंड के मदरौनी जहांगीरपुर बैसी, नवगछिया प्रखंड के कोरचक्का, शोकचा में कटाव हो रहा है। सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुर बैसी की है। वहां पर काफी तेज कटाव हो रहा हैं। गांव के मु. गफ्फार का कहना है कि कटाव निरोधी […]

सेना भर्ती में लगातार हो रही देरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा ,हाथ में तिरंगा लेकर किया रेल का चक्का जाम||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

करीब 5घंटे ट्रेन के सामने किया नारेबाजी विधायक व सांसद को बुलाने पर अड़े एसडीओ व एसडीपीओ के समझाने के बाद माने बिहपुर रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील भीषण गर्मी में ट्रेन के यात्री बेहाल नजर आये बिहपुर – गुरुवार को सेना भर्ती में हो लगातार देरी एवं सेना बहाली में अग्निपथ योजना लेकर छात्रों का गुस्सा फूटा. वही सैकड़ों की सांख्य में छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर बिहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच नारेबाजी करने लगे।इस दौरान छात्रों ने हाटे बाजारे एक्सप्रेस और गुवाहाटी -बीकानेर एक्सप्रेस को रोक दिया और पटरी पर बैठ कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया.इस दौरान छात्र काफी उग्र दिख रहे थे।उधर ट्रेन में भीषण गर्मी के कारण यात्री बेहाल नजर आये और […]

अग्निपथ पर प्रदर्शन के लिए पुलिस चौकस||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस चौकस है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवास्था तो की गयी है लेकिन युवाओं से अपील है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें, आवेदन दें, अपनी बात रखें. पुलिस युवाओं के साथ है. लेकिन युवाओं को वे स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि अगर वे कानून हाथ मे लेंगे और बेवजह तोड़ फोड़ करेंगे तो पुलिस अब सख्ती से निपटान करेगी. प्राथमिकी दर्ज कर वैसे उपद्रवियों को जेल भेजा जाएगा. इसलिये युवाओं से अपील है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें. जो भी क्षति हो रही है, वह उनकी की क्षति हो रही है. वे उपद्रव न करें. DESK 04

नगर आयुक्त ने कहा सफाई कर्मियों का जल्द होगा भूगतान, ट्रेजरी के कार्यों में कुछ टेक्निकल फॉल्ट के कारण नहीं हो पाया था भुगतान || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर स्मार्ट सिटी बने कई वर्ष हो चुके हैं। स्मार्ट सिटी भागलपुर सर्वे के अनुसार वर्ष 2021 में बहुत पीछे चला गया, आखिर क्यों न जाए? यहां की सफाई कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान ही नहीं हो पाता है। यहां के सफाईकर्मियों की गुजर बसर करना दूभर हो जाता है कई सफाई कर्मियों के परिवार पर खाने पर भी आफत हो जाते हैं सफाई कम कर भी संगठन की ओर से कई बार नगर निगम में धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन उस पर मजबूत एक्शन नहीं लिया जा रहा है। विगत 2 माह से स्मार्ट सिटी के सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान और पेंशन भुगतान नहीं किया गया है फिर भी वह अपने कार्य को […]

अपहरण कर लड़की को गायब करने के मामले में पुलिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर छोड़ देने का आरोप||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहपुरबिहारDESK 040

नवगछिया – नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में विवाहिता के परिजनों द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन दिया है. नवगछिया एसपी ने मामले में जांच करने का आदेश नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार को दिया है. कथित रूप से विवाहिता के परिजन मो मोबारक हुसैन ने कहा कि घटना के बाद गैर जमानतीय वारंट न्यायालय से निर्गत होने के बाद पुलिस ने मो नसीब, मो रसूल और बीबी हसीना को गिरफ्तार किया लेकिन पुलिस ने सिर्फ मो रसूल को ही जेल भेजा और अन्य दो को थाने से ही छोड़ दिया. DESK 04