Month: June 2022

खैरपुर कदवा में किया गया पत्रक वितरण || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – खैरपुर कदवा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आठ वर्षो के सेवा के दौरान किए गए कार्यो से संबंधित पत्रक वितरित किया गया. इस अवसर पर 13 जून को लाजपत पार्क भागलपूर में होने वाले गरीब कल्याण जनसभा में आने का भी निमंत्रण दिया गया. कार्यक्रम में नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय विनोद मंडल, खैरपुर पंचायत के माननीय मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, सरपंच माननीय सुबोध मिश्र, प्रखंड उपाध्याय प्रिंस राज, प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार उर्फ आदित्य राज, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय सुमन, गंगाधर राय, विनोद ऋषिदेव, गौरीशंकर, कृष्णा जी, राजीव जी, पिन्टु जी, पूजेश जी समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04 B

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पाकेटमारों ने उड़ाए सवा दो लाख रुपये || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – पाकेटमारों द्वारा नवगछिया स्टेशन पर ₹2.25 लाख रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत जगतपुर निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार यादव ने नवगछिया रेल थाने में लिखित आवेदन दे दिया है. श्री यादव का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना जा रहे थे. इसी क्रम में नवगछिया स्टेशन पर पाकेटमारों ने उनके पर्स का चेन खोल कर ₹2.25 लाख निकल लिए. ट्रेन पर ही उनलोगों को घटना के संदर्भ में जानकारी मिली. पटना स्टेशन पहुंचने पर रेल थाना पटना जंक्शन के माध्यम से नवगछिया रेल थाने को आवेदन दिया. इधर नवगछिया रेल पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर चुकी है. घटना के संदर्भ में पीड़ित […]

संत कबीर की 624वीं जयंती मनेगी नवगछिया के बोड़वा में || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – मानव विकास के प्रकाश स्तंभ सद्गुरु संत कबीर साहेब की 624वीं जयंती ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 14 जून को नवगछिया प्रखंड अंतर्गत बोड़वा गांव स्थित संत कबीर आश्रम में समारोह पूर्वक मनायी जायेगी। यह जानकारी आश्रम के अध्यक्ष शंभु शरण साहेब एवं आयोजक हीरामन साहेब ने देते हुए बताया कि इस मौके पर सत्संग और कबीर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इस दौरान सुबह सात बजे से बीजक पाठ और भजन तथा एक बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दो बजे से स्तुति, विनती, ग्रंथ पाठ एवं भजन तथा प्रवचन का कार्यक्रम होगा। संध्या समय साढ़े पांच बजे संतों का पूजन, विदाई, आरती और भंडारा का आयोजन होगा। इस मौके पर कई प्रमुख संतों का भी आगमन […]

संविधान व लोकतंत्र बचाने और कॉरपोरेट लूट के खिलाफ बहुजनों को ही मोर्चा लेना होगा,बिहपुर मेंआयोजित हुआ बहुजन दावेदारीसम्मेलन  || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर – रविवार को सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार), बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के संयुक्त बैनर तले बिहपुर के रेलवे सामुदायिक भवन में आज बढ़ते मनुवादी-सांप्रदायिक हमले व कॉरपोरेट कब्जा के खिलाफ बहुजन दावेदारी सम्मेलन आयोजित हुआ।सम्मेलन कीअध्यक्षता चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ.विलक्षण रविदास एवं संचालन एवं संचालन करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम नेकिया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने कहा कि केन्द्र सरकार जातिवार जनगणना कराने की गारंटी करे.भाजपा के सांप्रदायिक मुहिम के खिलाफ बहुजन आंदोलन को नारा बुलंद करना होगा,हिंदू हो या मुसलमान,दलित-पिछड़ा एकसमान।दिल्ली से आए पत्रकार-लेखक डॉ.सिद्धार्थ रामू ने कहा कि बहुजनों को अब हुकूमतों से मांगने से आगे बढ़कर इस देश के मालिक बनने की दावेदारी […]

मोटरसाइकिल के धक्के से वृद्धा की मौत  || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप रंगरा सुकटिया पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक वृद्धा को जोरदार तरीके से धक्का मार दिया.  जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां  इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई. मृतका की पहचान राधा देवी (60 वर्ष) पति स्वर्गीय सूरजी मंडल के रूप में की गई है. मृतका के इकलौते पुत्र फंटूश मंडल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां बासा से खाना लाने के लिए अपने घर जा रही थी. इसी दौरान गांव  के ही एक मोटरसाइकिल चालक बोरे में सब्जी लादकर उत्तर दिशा की […]

कोसी पार में कटाव निरोधी कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर विधायक शैलेन्द्र को ग्रामीणों ने बनाया बंधक|| GS NEWS

नवगछियाबाढ़बिहारDESK 04 B0

पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नवगछिया – खरीक प्रखंड के सुदूरतम कोसी पार लोकमानपुर पंचायत के आजाद नगर स्थित एक विद्यालय के वर्ग कक्ष में बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र को ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग को लेकर बंधक बना लिया. खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी मच गयी. सूचना मिलते ही नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर नारायणपुर पहुंचे. जबकि दूसरी तरफ बड़ी संख्या में समर्थक लोकमानपुर की तरफ रवाना हो गए जबकि एक वीडियो संदेश जारी कर विधायक ने ग्रामीणों की मांग को सही ठहराया है और जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सुध नहीं लिए […]