Month: June 2022

तेतरी गांव से रहस्यमय तरीके से 14 वर्षीय बालक लापता || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – तेतरी गांव से रहस्यमय तरीके से पिंटू गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ छोटू कुमार 10 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. पिंटू कुमार ने बताया कि 10 जून को सुबह 7 बजे उसका पुत्र ब्लू रंग का फुल पैंट और काला टी-शर्ट पहन कर तेतरी दुर्गा स्थान की तरफ घूमने गया था जिसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया. पिंटू कुमार ने कहा कि उसने अपने पुत्र को जगह जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है जबकि परिजनों के स्तर से लापता बालक के संदर्भ में किसी भी प्रकार की […]

इस्माइलपुर गांव से एक दो नाली बंदूक 19 जिंदा कारतूस और एक बिंडोलिया के साथ एक गिरफ्तार || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – इस्माइलपुर थाना पुलिस ने इस्माइलपुर गांव में छापेमारी कर एक दो नाली बंदूक 19 जिंदा कारतूस और एक बिंडोलिया के साथ देवेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष मणि पासवान के नेतृत्व में इस्माइलपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की थी. हथियार बरामदगी के बाद इस्माइलपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि इस्माइलपुर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट मामले में में फरार चल रहे नारायणपुर चंडी स्थान निवासी नारायण मंडल, मिथिलेश मंडल उर्फ मिथुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. इधर ढोलबज्जा पुलिस ने शराब मामले में लौवा लगाम निवासी सुबोध सिंह […]

बायपास पुलिस ने एक ऑटो से किया 116 बोतल विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर पुलिस शराब की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर कितने भी हथकंड़े अपना ले परंतु शराब तस्कर भी शराब तस्करी करने के लिए कई पैंतरे आजमाने से बाज नहीं आने वाले। कुछ दिन पहले ही शराब की दो बड़ी खेप मिली थी फिर आज एक ऑटो में 116 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है ।ताजा मामला बायपास टीओपी का है।बायपास टीओपी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एक ऑटो से 116 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि, तस्कर और लाइनर मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक झारखंड से तस्करी कर एक ऑटो से शराब की खेप लाई गई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कजरैली बायपास से […]

युवा मोर्चा भागलपुर द्वारा निकाली गई विकास तीर्थ बाइक रैली, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार को सफलता के 8 वर्ष पूरे होने पर भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई ।युवा मोर्चा भागलपुर के इस विशाल तीर्थ बाइक रैली में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के 8 वर्ष पूरे होने को लेकर उनकी जय-जयकार करते हुए पूरा नगर भ्रमण किया । कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, पूर्व उपमेयर प्रीति शेखर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत गुप्ता, मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। विकास तीर्थ बाइक रैली मे जिला प्रशासन भागलपुर के पुख्ता इंतजाम थे। मीडिया से बात करते हुए अर्जित सास्वत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर […]

वार्ड 49 के पार्षद पद उम्मीदवार समाजसेवी मंजू रानी शाह के द्वारा दर्जनों श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पूजा पाठ के लिए हुए रवाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,वार्ड नंबर 49 के कर्मठ पार्षद पद उम्मीदवार समाजसेवी मंजू देवी शाह के द्वारा वृद्ध एवं असहाय जनता के लिए निशुल्क यात्रा दर्शन को लेकर एक बस में तकरीबन 80 लोग पूजा पाठ के लिए रवाना हुई, वही मीडिया से बात करते हुए वार्ड नंबर 49 के पार्षद पद उम्मीदवार समाजसेवी मंजू देवी साह के पुत्र रूपेश कुमार ने कहा कि यह तीर्थ यात्रा निरंतर चलती रहेगी आज का यह एक दिवसीय तीर्थ यात्रा है जिसमें बोंसि मंदार होते हुए बासुकीनाथ की यात्रा है जिसमें वार्ड 49 के तकरीबन 80 व्यक्ति इस यात्रा में शामिल हैं। इस तीर्थ यात्रा से इस वार्ड के ग्रामीण काफी उत्साहित हैं DESK 04