Month: June 2022

कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बिहपुर विधायक को लोकमानपुर पंचायत के ग्रामीणों ने बनाया बंधक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-नीभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया के बिहपुर विधानसभा के खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत सिहकुंड गांव में कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बिहपुर विधायक को बंधक बनाया। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बंधक बनाया। विधायक लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में विधायक मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभा करने गांव पहुंचे थे । तभी ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है जब तक गांव में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा विधायक को ग्रामीणों घेर कर बैठे हैं। विधायक का मोबाइल भी […]

पूर्व मुखिया पर करोड़ो रूपये ग़बन का आरोप , मामला भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड का ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड के ग्राम पंचायत गोवरॉय के पूर्व मुखिया दीपक कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी मंजू देवी पर करोड़ों रूपये घोटाला करने का आरोप प्रकाश में आया है। वही ग्रामीणों का कहना हैं की ग्राम पंचायत में कोई काम नहीं हुआ है दूसरे तीसरे काम को दिखाकर पैसा पास करा कर पूर्व मुखिया ने करोड़ों रुपया का गबन किया। अभी तक पंचायत में नल जल योजना का कोई भी कार्य पूरा नहीं किया गया हैं और बिल पास कर रूपया गबन कर दिया गया। रोजगार घोटाले को लेकर तीन साल से आयुक्त कार्यालय में केस चल रहा था। जिसको लेकर लोकआयुक्त न्यायालय भागलपुर के आदेशानुसार जिला के जाँच अधिकारी DRDA डारेक्टर प्रमोद पाण्डेय, और […]

बिंद टोला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी बिंद टोला में नीम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। इस दौरान शव की पहचान दिलगौड़ी बिंद टोला निवासी स्वर्गीय प्रकाश बिंद के 14 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। जिसका शव पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया की सुनील कुमार शादी में गया हुआ था घर कब आया किसी को पता नहीं चला। वहीं जब बाथरूम करने के लिए परिवार वाले लगभग 2:00 बजे बाहर निकले तो सुनील कुमार का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसे देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच […]

नवगछिया रेलवे फाटक के सड़क को समतल रखने के लिए रबराइज्ड लेवल सह सड़क बनाने का निर्णय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया रेलवे फाटक के सड़क को समतल रखने के लिए रेलवे पूर्वी समपार संख्या 11 फाटक और पश्चिमी समपार गुमटी सं 12 पर रबराइज्ड लेवल सह सड़क बनाने का निर्णय पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा लिया गया है। इसके निर्माण के बाद आमजनों को भी काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस नयी विधि से छोटे-छोटे बच्चों सहित वृद्धजनों को काफी सहूलियत मिलेगी जो पहले दुर्घटना के शिकार हो जाया करते थे। रबराइज्ड सड़क के प्रावधान के साथ सड़क उन्नयन कार्य के लिए लगभग तीस लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।नवगछिया शहरी क्षेत्र में दोनों फाटक रहने के कारण अत्यधिक भीड़ लगती है। इस अधिक दबाव से दोनों फाटक की सड़कें जल्द […]

लाजपत पार्क भागलपुर में होने वाली आम सभा “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण”की तैयारी को लेकर बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में 13 जून 2022 को दोपहर 1:00 बजे से लाजपत पार्क भागलपुर में होने वाली आम सभा का आयोजन “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण”की तैयारी बैठक की गई । बैठक में नवगछिया से 5000 संख्या को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने की। बैठक में शामिल पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, ज़िला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा,राजेश यादव, ज़िला मंत्री शम्भु ठाकुर, बीरेन्द्र दास, पिछड़ा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष प्रमोद मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सरफ़राज, जनजाति मोर्चा ज़िला अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पंचायती राज ज़िला संयोजक दयानंद यादव, ज़िला मिडिया प्रभारी रंजीत झा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04

परबत्ता पुलिस ने राघोपुर बिंद टोली गांव में देसी शराब की भठ्ठी को किया ध्वस्त, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

-400 लीटर अर्ध निर्मित शराब को मौके पर ही किया बर्बाद 2 लीटर देसी शराब बरामद नवगछिया – परबत्ता पुलिस ने राघोपुर बिंद टोली गांव में देसी शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने मौके पर ही 400 लीटर अर्ध निर्मित शराब को बर्बाद कर दिया है तो दूसरी तरफ पुलिस ने 2 लीटर देसी शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से ही शराब कारोबारी महिला बिंदु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की प्राथमिकी पर बता थाने में दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. DESK 04

राज्यव्यापी कर्जा मुक्ति दिवस के आह्वान पर भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

5 लाख तक के तमाम कर्ज माफी माफी व मऊ कांड के मृतकों को न्याय की मांग नवगछिया – भाकपा-माले, खेग्रामस व स्वयं सहायता समूह संघर्ष समिति (ऐपवा) के राज्यव्यापी आह्वान पर आज 11 जून को कर्जा मुक्ति दिवस मनाया गया. सभी गरीबों-मजदूरों का 5 लाख तक तमाम कर्जों की माफी व समस्तीपुर के मऊ कांड के मृतकों के न्याय के लिए  भाकपा-माले ने स्थानीय शहीद मुंशी साह चौक पर प्रदर्शन किया. झंडे-बैनर व मांग पट्टिकाओं से लैश पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मऊ की दिल दहला देने वाली कथित आत्महत्या कांड के लिए केंद्र-राज्य की. मोदी-नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल व इनौस के राज्य सहसचिव गौरीशंकर राय […]