Month: June 2022

मिस्टर एण्ड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीज़न -3 का हुआ ऑडिशन, कई जिले से आए मॉडल ने बिखेरा अपना जलवा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिले में मिस्टर, एण्ड मिस फेस ऑफ भागलपुरसीज़न – 3 का ऑडिशन स्थानीय होटल में किया गया। इस ऑडिशन में भागलपुर जिला के अलावे गया, कटिहार, बांका, कहलगांव जिले से आए तकरीबन 65 मॉडल ने अपना जलवा बिखेरा। जिसमें फीमेल मॉडल 30 और मेल मॉडल की संख्या 35 थीं। मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीजन 3 के ऑडिशन के ऑर्गेनाइजर मिस्टर शाहिद स्मिथ और को – ऑर्गेनाइजर सागर सिंह थे, वही निर्णायक की भूमिका में मिस्टर शुभम आतिफ, मिस्टर शिव शंकर, मिस अमीषा भारती थी। मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर शाहिद स्मिथ ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराने का हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है जो मॉडलिंग क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना […]

गोपालपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध रूप में घूम रहें 3 लोगों को दबोचा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध रूप में घूमने को लेकर के 3 लोगों को हिरासत में लिया जिनके ऊपर संदेह के आधार पर धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर अनुमंडल न्यायालय में प्रस्तुत किया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि देर रात मधेपुरा जिला के आलम नगर निवासी नवीन कुमार सिंह सहारा के सनम कुमार एवं राजीव कुमार को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया तीनों के पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ लेकिन तीनों को धारा 109 के तहत अनुमंडल न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा। DESK 04

इस्माईलपुर : सीसीटीएनएस के जिला कोऑर्डिनेटर ने प्रोग्राम अधिकारी के साथ लिया जायजा ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर थाने का सीसीटीएनएस के जिला कोऑर्डिनेटर ऋतुराज कुमार ने पुलिस जिला नवगछिया की प्रोग्राम अधिकारी के साथ जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में 9 स्कूयूटीव असिस्टेंट एवं 9 कॉन्स्टेबल को नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा सभी थाने में सभी केस जो थाना स्तर पर किया जा रहा है उसे बिहार सरकार द्वारा खोलें बनाए गए वेबसाइट पर लोड किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस्माइलपुर में बाढ़ के समय में सीसीटीएस का कुछ सामान खराब होने की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर के जिला कोऑर्डिनेटर के साथ निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि ढोलबज्जा एवं इस्माइलपुर थाने का निरीक्षण किया है।रोड पर लावारिस घूमने को लेकर के 3 को पुलिस ने लिया हिरासत मेंधारा […]

गोपालपुर : बिजली विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बिजली चोरी का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर एवं गोरियारी गांव में अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बिजली चोरी का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज गोपालपुर थाने में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग सिंह के आवेदन पर किया गया है इस मामले को लेकर के गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने. बताया कि गोपालपुर के महेश्वर राम लुखरी देवी एवं महेश्वरी सिंह के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। इनके ऊपर विभाग के द्वारा अलग अलग से जुर्माना भी किया गया है जिसमें महेश्वर राम के ऊपर 92081 रुपया लुगड़ी देवी 12474 रुपया एवं महेश्वर सिंह के ऊपर ₹22141 का जुर्माना किया गया है। DESK 04

इस्माईलपुर : आवास योजना के तहत लाभुकों को राशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड में आवास योजना के तहत लाभुकों को राशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है।इसको लेकर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी लाभुकों को तत्काल नोटिस भेजकर 30 जून तक कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यहां पर जिस तरह से . कमला कुंड पंचायत में 100 लोगों को जमीन के पर्चा के साथ प्रथम किस्त की राशि 40 ₹40000 दे दिया गया उसके बावजूद भी वह कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तत्काल अभी नोटिस किया है अगर जून अंत तक कार्य प्रारंभ नहीं किया तो ऐसे लोगों को कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। DESK 04

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य प्रारंभ ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अनुमंडल के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य मनरेगा से प्रारंभ किया गया है। गोपालपुर में नमामि गंगे योजना के तहत चयनित पहुंच पंचायतों में यह कार्य तत्काल प्रारंभ हुआ है। जिसमें करारी तिनटेंग, सैदपुर, गोपालपुर डिमहा अभिया पंचगछिया एवं गोसाई गांव पंचायत है इसमें गोपालपुर एवं अन्य पंचायतों में इसका कार्य शुरू हो चुका है। इस्माइलपुर में चार पंचायतों में दो पंचायतों में कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसमें मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है। इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर के लगभग 10 लाख की लागत से यह निर्माण कार्य हो रहा है। यह कार्य मनरेगा से किया गया है। इस प्रखंड में […]

इस्माईलपुर बिंदटोली के बीच स्पर 5 एन वन के जीर्णोद्धार के कार्य पीछे हटकर प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

एक सप्ताह पूर्व इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन वन का जीर्णोद्धार कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा जिओ बैग से करवाया गया था। करवाया गया कटाव निरोधी कार्य गिर कर बिखर गया।गंगा नदी में समा गया था। पुन: मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार के निर्देश पर उक्त स्पर के जीर्णोद्धार के कार्य पीछे हटकर प्रारंभ किया गया है।पोकलेन से स्पर को काटकर नोज बनाने हेतु एनसी का कार्य किया जा रहा है। सैदपुर व आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस स्पर के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया।बेस निर्माण में एनसी का कार्य पूरी तरह से नहीं किया और जिओ बैग जैसे -तैसे खडा कर दिया गया।जिस कारण मामूली जलस्तर में ही […]

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी जहांगीरपुर बैसी में कटाव निरोधी कार्य नहीं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी जहांगीरपुर बैसी में कटाव निरोधी कार्य नहीं हो पाया। रंगरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा हैं। एक हजार परिवार का घर कभी भी नदी में विलीन हो सकता हैं। ज्ञातव्य हो कि 15 मई को मंत्री ने कटाव की जानकारी पाकर जहांगीरपुर बैसी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया था। कटाव की भयावता को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को कटाव निरोधी कार्य करवाने का निर्देश दिया था। मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता ने बताया था पहली बार निविदा निकाली गई थी। किंतु किसी संवेदक ने निविदा नहीं खोला। दूसरी बार टेंडर के लिए […]

नवगछिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कटिहार जिला के बरारी थाना के भैस दियारा निवासी आनंद सिंह के पुत्र मोहन सिंह, गेड़ाबारी निवासी श्रीराम शर्मा के पुत्र त्रिभुवन शर्मा हैं। दोनो घायल को जीआरपी पुलिस इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। मोहन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद सिंह ने कहा गुरूवार की रात बरौनी कटिहार पैसेंजर गाड़ी से दोनो गिर गए थे। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। DESK 04