Month: June 2022

बिहपुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव 28को ,9 लोगों ने कटाया एनआर  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- प्रखंड के बिहपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव 28 जून को होगा.यह जानकारी देते हुये  प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश  कुमार ने बताया कि चुनाव अध्यक्ष, मंत्री सह कोषाध्यक्ष व ग्यारह प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य का चुनाव होना है.जिसमें अध्यक्ष व मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिये एक -एक और 11 कार्यकारिणी सदस्य का पद शामिल है. वही शुक्रवार को  9 लोगों ने एनआर कटाया.वही अध्यक्ष पद के लिये 2,मंत्री पद के 4 एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिये 3 लोगों ने एनआर कटाया।  एनआर 15 जून तक कटेगा। नामांकन 15 और 16जून , नामांकन का संवीक्षा 17 से 18 जून तक, नामांकन का वापसी और चुनाव चिन्ह का वितरण  21 जून, मतदान प्रखंड कार्यालय परिसर में 28 […]

राष्ट्रीय मेधा सह-आय-छात्रवृत्ति 2022 में मिली सफलता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – प्रखंड रंगरा चौक के 4 छात्रों को मेधा छात्रवृति में सफलता प्राप्त हुई है इन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ₹48000 सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से खाते में दिए जाएंगे. सफलता प्राप्त करने वाले में मध्य विद्यालय चापरहाट के अभय कुमार एवं कृष्ण कुमार शर्मा मध्य विद्यालय तीन टंगा दियारा के मनीष कुमार मध्य विद्यालय भवानीपुर के जयप्रकाश कुमार है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने छात्रों के साथ साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रधानाध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश सिंह ने कहा है इस बार कोशिश रहेगी सभी छात्रों को परीक्षा में बैठाया जाए और उम्मीद […]

विज्ञान परखा हुआ तथ्यात्मक सत्य ,राष्ट्र सेवा दल के पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षण का तीसरा दिन  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- झंडापुर के काली कबूतरा स्थान परिसर में चल रहे राष्ट्र सेवा दल के पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षण के तीसरे दिन शुरुआत झंडोत्तोलन से हुआ.झंडोत्तोलन राष्ट्र सेवा दल ,बिहार के कार्याध्यक्ष उदय के हाथों हुआ. झंडावंदन में बिहार राष्ट्र सेवा दल के संगठक कारु और सचिव रविन्द्र कुमार सिंह शामिल थे .वही  दृष्टि निर्माण  के दो सत्र हुए .प्रथम सत्र के वक्ता  श्री उदय थे. जिन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की.उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि विज्ञान परखा हुआ तथ्यात्मक सत्य है ,इसलिये सार्वभौमिक है . आस्था और वैज्ञानिक सत्य में हमेशा टकराहट होते रही .आर्यभट्ट ने जब कहा कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती और शून्य में अवस्थित है. उस वक्त ऐसे आस्थावान जो मानते थे कि पृथ्वी […]

हंगामेंदार रही पंसस की बैठक, छाया रहा है बिजली, पानी, शिक्षा समेत अन्य मुद्दा || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य की सामान्य बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ्र दल्लु यादव और संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने की. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के अलावा प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए बैठक में मौजूद सदस्यों ने बारी-बारी से बिजली, पानी (नल-जल योजना), शिक्षा, जन वितरण प्रणाली,आईसीडीएस, पीएचईडी,स्वास्थ्य नलकूप की खराबी समेत अन्य मुद्दों को पूरे जोर-शोर के साथ उठाया. वहीं, प्रमुख ने बैठक में मौजूद बीईओ से शिक्षक स्थानांतरण समेत शिक्षा से संबंधित अन्य सवाल किये जिसपर बीईओ ने साकारात्मक आश्वासन दिया. बिजली जेई से बिजली कटौती समेत बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं पर […]

नवगछिया : मक्का व्यवसाई के घर में चोरी || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित खरीक महाविद्यालय चौक निवासी मक्का व्यवसाई टेकनंदन साह के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि सपरिवार घर में सोए थे। अचानक देर रात करीब एक बजे मेरी बहु संगीता देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं और मेरी पत्नी बहु के कमरे की तरफ गया तो देखा कि चार लड़का है. जैसे कि सभी को पकड़ने की कोशिश की तो तीन लड़का छत होकर घर के सामने लगे पाखर के वृक्ष के सहारे भागने में सफल रहा.किन्तु, मैं एक लड़का को पकड़ा तो उसने मुझे पटककर मेरे सीने में देशी कट्टा सटा दिया और कहा कि कुछ भी बोला तो जान […]

ख़रीक : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का होगा आयोजन || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनारायणपुरबिहारDESK 04 B0

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना पटना के आदेशानुसार 6 से 18 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग का प्रमाण पत्र एवं यूडी आईडी कार्ड निर्माण हेतु मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रत्येक प्रखंड में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित है. नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया प्रखंड में 14 जून, रंगरा प्रखंड में 15जून, खरीक प्रखंड में 16 जून, बिहपुर प्रखंड में 17 जून, नारायणपुर प्रखंड में 18 जून , गोपालपुर प्रखंड में 20 जून ,एवं 21 जून को इस्माइलपुर प्रखंड में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है. उक्त शिविर में निर्धारित तिथि को प्रखंड संसाधन केंद्र में सभी विद्यालय के प्रधान को आदेशित किया गया है वे […]

तुलसीपुर में बकरी व्यवसाई से हथियार सटाकर पचास हजार रुपए छीनने का आरोप || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के ख़रीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के बकरी व्यवसाई भवेश कुमार ने खरीक थाना में आवेदन देकर हथियार दिखाकर ₹50000 छीनने का आरोप लगाया है. बकरी व्यवसाई का कहना है कि वह बकरी खरीदने के लिए ₹50000 लेकर फार्म हाउस गया. इसी बीच काला अपाचे पर तीन लड़का सवार होकर बगल से गुजरा. मैं जैसे ही फार्म हाउस के अंदर में घुसा सभी तीनों अपराधी फॉर्म हाउस के दरवाजा में धक्का देकर सभी अपराधी अंदर घुस गए और हथियार सटाकर ₹50000 छीन लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट किया. इस संदर्भ में पीड़ित व्यवसाई ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है जिसमें मनीष कुमार , गुनो यादव और एक अज्ञात नामजद किया है. […]