Month: June 2022

नवगछिया पुलिस ने नगरह में बाल विवाह रोका, लड़का समेत परिजन को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया थाने में दर्ज की गयी मामले की प्राथमिकी नवगछिया के नगरह दुर्गा मंदिर में बाल विवाह की सूचना पर नवगछिया पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में पुलिस ने मौके से ही लड़के और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के धोरैया कलासन निवासी श्याम कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, शशिकांत, लड़के का बहनोई वकील यादव है. मामले में एएसआई गणेश यादव के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थनाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने ननिहाल में रहती है, इस कारण उसकी मौसी ने उसका रिश्ता तय कर दिया था. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मामले की […]

राम न मिलेंगे हनुमान के बिना- स्वामी आगमानंद जी महराज || GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के काली मंदिर समिति परिसर में श्री राम मंदिर के निर्माणोप्रांत भगवान श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रभात झा, शैलेश झा, परमहंस स्वामी आगमानंद जी महराज के सानिध्य में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम में कथावाचक डॉ. सत्यवान ठाकुर ने श्री राम कथासरित्सागर से अमृत पान करवाया. कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद महराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि पूरे विश्व में जहां-जहां भगवा लहराता है श्रीराम वहां वहां दिखाई देते हैं. श्री राम एवं हनुमान की ही पूजा इस कलयुग में मनुष्य का कल्याण करते हैं. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में मेले जैसा आनंद की अनुभूति नजर आई. […]

विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगा कर बनाया जाएगा यूडीआईडी कार्ड || GS NEWS

नवगछियाबिहारशिक्षाDESK 04 B0

नवगछिया – सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना पटना के आदेशानुसार 6 से 18 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग का प्रमाण पत्र एवं यूडी आईडी कार्ड निर्माण हेतु मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रत्येक प्रखंड में शिविर का. आयोजन होना सुनिश्चित है. नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया प्रखंड में 14 जून, रंगरा प्रखंड में 15जून, खरीक  प्रखंड में 16 जून, बिहपुर प्रखंड में 17 जून, नारायणपुर प्रखंड में 18 जून , गोपालपुर प्रखंड में 20 जून ,एवं 21 जून को इस्माइलपुर प्रखंड में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है! उक्त शिविर में निर्धारित तिथि को प्रखंड संसाधन केंद्र में सभी विद्यालय के प्रधान को आदेशित किया गया […]

नवगछिया : गोप गुट ने किया संगठन आपके द्वार कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – जिला प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला स्तरीय संघीय पदधारक नवगछिया बीआरसी में सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों की समस्या समाधान पर संगठन आपके द्वार कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ. बैठक का संचालन जिला सचिव श्याम नंदन ने किया. कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडल के सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए. शिक्षकों ने कहा कि प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मी, लेखापाल एवम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं. बैठक से ही सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई. उन्हें सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों की समस्या से अवगत कराकर वेतन निर्धारण कनीय शिक्षक के बराबर करने की बात हुई. ज्ञात हो जिन शिक्षकों की नियुक्ति प्रशिक्षित रूप में हुआ था उन्हें कनीय […]

लोजपा रामविलास ने बैठक कर इस्माइलपुर केलाबाड़ी में संगठन मजबूती करण पर की चर्चा || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – इस्माइलपुर केलाबाड़ी में लोजपा रामविलास पार्टी ने प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर संगठन मजबूती करण पर विचार विमर्श किया और स्थानीय जन समस्याओं पर संघर्ष करने का ऐलान किया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेश भगत, जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, प्रधान सचिव उमेश शर्मा, जिला सचिव अशोक कुमार मंडल, प्रधान महासचिव रिंकू पासवान, सौरभ कुमार, पिंटू कुमार पासवान, वीरेंद्र शर्मा, श्याम कुमार पासवान, प्रकाश मंडल, पंकज कुमार, शिवम कुमार, कुंदन कुमार, बजरंगी कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे., DESK 04 B

ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र की भागलपुर जिला मुख्यालय में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिला मुख्यालय पर सैंडिस कंपाउंड में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र की अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान शामिल हुए। भागलपुर जिला के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार जिला सचिव विरेंद्र कुमार दास नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुमार खरीक प्रखंड अध्यक्ष अविनाश मंडल मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार , जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष, कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष के अलावे कई सहकर्मी इस बैठक में शामिल हुए । बैठक में आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए पुलिस मित्र के लोगों ने कहा की आगामी माह श्रावणी मेला में पुलिस मित्रों द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है ।हम सभी पूरे श्रावणी मेला में अपना योगदान देते हैं परंतु […]

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणियों का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में भी देखा गया इसका असर ,कई दुकानें इसके विरोध में रहे बंद रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणियों का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है। उसी बाबत भागलपुर के कई इलाकों में इसका असर देखा गया । भागलपुर शहर के शाह मार्केट को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्णरूपेण बंद रखा।पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, जिसको लेकर आज जुम्में की नमाज़ के बाद देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों का विरोध जारी है। वही शुक्रवार को इसका खासा असर भागलपुर में […]