Month: June 2022

भागलपुर नगर निगम में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक, नगर आयुक्त ने शहर को साफ सुथरा रखने का दिया निर्देश ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नगर निगम मे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें शहर में बेहतर तरीके से किस प्रकार सफाई अभियान किया जाए और शहर को साफ सुथरा रखने को लेकर सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने बैठक में कहा कि अगले साल सफाई सर्वेक्षण को लेकर अभी से नगर निगम के . सभी सफाई कर्मियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मुस्तैद हो जाना चाहिए। पहले से ही सफाई को लेकर कई शिकायतें लगातार आती रही है। इसको दूर करने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। वही नगर आयुक्त के द्वारा कई दिशा निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए। […]

भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आउटडोर के दूसरे तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आउटडोर के दूसरे तल्ले पर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब डेंटल वार्ड के समीप शार्ट सर्किट से आग लग गई | हालांकि जल्द ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया | इस दौरान लगभग आधे घंटे तक अस्पताल के आउटडोर में आपाधापी की स्थिति बनी रही | इस पूरे घटना के प्रत्यक्षदर्शी मेल वार्ड अटेंडेंट निरंजन कुमार घोष ने कहा कि डेंटल वार्ड में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे कि इसी समय अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली के बोर्ड में आग लग गई | आग लगने के कारण […]

भोलानाथ पुल फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर जमीन की मापी आज से हुई प्रारंभ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, भोलानाथ पुल के ऊपर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए सरकारी जमीन की नापी आज से शुरू हो गई है। जगदीशपुर अंचल में पदस्थ अमीन के साथ-साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के इंजीनियर सतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ नापी का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि नापी का यह कार्य तकरीबन 1 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। नापी का कार्य भोलानाथ पुल से शीतला स्थान दक्षिणी क्षेत्र में शुरू किया गया है, दक्षिणी क्षेत्र का नापी हो जाने के बाद फिर उत्तरी क्षेत्र की नाभि की जाएगी ।पहले सरकारी जमीन को निकाला जा रहा है उसके बाद जरूरत पड़ने पर प्राइवेट जमीन को भी इस कार्य […]

गोस्वामी आईएएस अकैडमी भागलपुर द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर किया जाएगा 12 जून से 5 दिनों का निशुल्क परिचर्चा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में भी अब बड़े शहरों की तर्ज पर आईएएस की होगी तैयारी रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,गोस्वामी आईएएस अकैडमी जो एक कंपलीट सॉल्यूशन देता है पीटी, मेंस और इंटरव्यू के लिए ।चाहे वह यूपीएससी हो, बीपीएससी हो, आईएफएस हो या फिर अन्य किसी भी प्रकार की सिविल सर्विस की परीक्षा हो। भागलपुर के द्वारा आज गोस्वामी आईएएस अकैडमी में एक प्रेसवार्ता रखी गई जिसमें एक्सपर्ट पी गोस्वामी और दानिश के द्वारा यह जानकारी दी गई की गोस्वामी आईएएस अकैडमी में 12 जून से पांच दिवसीय निशुल्क परिचर्चा की जाएगी, परिचर्चा का विषय रहेगा- किस तरह हम सिविल सर्विस में अपने मुकाम को हासिल करें ।मीडिया से बात करते हुए एक्सपर्ट पी गोस्वामी और दानिश ने बताया कि आगामी 12 जून […]

नवगछिया में नदी का धारा को बदलने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा फिर से कवायद शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर बिनदटोली एवं खैरपुर राघोपुर के बीच नदी का धारा को बदलने के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा फिर से कवायद शुरू किया गया है। नदी की धारा जिस तरह से तटबंध की ओर है इस धारा को सिल्टेशन की ओर करने के लिए विभाग के मंत्री संजय झा के निर्देश पर आई डब्ल्यू ए आइ की टीम एवं जल संसाधन विभाग की सात सदस्य टीम ने जहाज से निरीक्षण किया और नदी की डेफथ को देखा। इस निरीक्षण का नेतृत्व कर रहे थे जल संसाधन विभाग के तकनीकी परामर्शी सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख अंजनी कुमार सिंह ने . इनके साथ जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार कटिहार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मुख्य अभियंता […]