Month: June 2022

नारायणपुर में मनाया गया खरीफ महोत्सव ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभारतDESK 040

नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में गुरुवार को खरीफ महोत्सव 2022 मनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन किसान सलाहकार ब्रजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भागलपुर से प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी भागलपुर अरविंद कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार भारती,बीडीओ हरिमोहन कु, सीओ अजय कुमार सरकार, आत्मा अध्यक्ष अशोक यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीव किसान मौजूद थे।महोत्सव में पीएम किसान निधि योजना, एनपीसीआई, धान की खेती का प्रबंधन, धान की खेती के बारे में जानकारी सहित आत्मा के द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया। DESK 04

गंगा दशहरा पर शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर किया जलार्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार की अल सुबह से शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर महादेव और मां पार्वती को जलार्पण किया.इस मंदिर के गर्भगृह में ऊं नमः शिवाय और हर -हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा. भक्तों ने मां काली ,बजरंग बाबा ,बाबा विश्वकर्मा ,ठाकुर जी और नंदी जी महाराज को भी जलार्पण किया.लोगों ने अपनी मनोकामना नंदी जी के कानों में सुनाया.वही रामजानकी ठाकुरबाडी के महंथ राजेंद्र दास जी महाराज ने बताया गंगा दशहरा पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने से मनोकामना पूर्ण होती है.वही भक्तों द्वारा जलार्पण का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। मंदिर परिसर में मेला जैसा नजारा […]

बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध के तहत बैठक आयोजित ,बाल श्रम उन्मूलन व योजना पर चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- गुरुवार को ट्राईसम भवन में बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध के तहत प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर कुमार ने बाल किशोर श्रमिकों की पहचान ,बिमुक्ति और पुनर्वास तथा कामकाजी बच्चों की शिक्षा के संबंध में कार्य योजना को विस्तार से बताया गया. बताया गया की 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना प्रतिबंधित है. खतरनाक काम में 18वर्ष के बच्चों से काम लेना अपराध है. ऐसे लोगों को पचास हजार रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल हो सकती है.वही योजना के बारे में बताया विमुक्त बाल श्रमिक को विद्यालय में नामांकन कराना ,सीएलटीएस में दर्ज अनुसूचीतजाति,जनजाति,पिछड़ा व […]