Month: June 2022

आरडीडी ने किया नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश  || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया :- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने  ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा का भी जांच किया. जांच के दौरान मरीजों के कई बेडों पर चादर नहीं दिखा तो, कई बेडों पर गंदे चादर देखे गए. इस पर आरडीडी ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में जल्द सुधार लाने का अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया. जांच के क्रम में ड्यूटी पर चिकित्सक के अलावे अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे. इस मौके पर मौजूद अस्पताल के अकाउंटेंट अमित कुमार को आरडीडी ने साफ सफाई एवं मरीजों को अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. DESK 04 B

नवगछिया : लोन दिलाने का प्रलोभन देकर हजारों महिलाओं से करोड़ रूपये से उपर की ठगी || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में 60 हजार रूपये लोन दिलाने का प्रलोभन देकर हजारों महिलाओं से करोड़ रूपये से उपर की ठगी का मामला प्रकाश में आया हैं। गृहस्थ कैपिटल फिनांस लिमिटेड के द्वारा ग्रूप में लोन देने का प्रलोभन दिया गया था। लोन से पहले प्रत्येक महिलाओं से 3110 रूपया जमा करना होता था। जीरोमाइल में तेतरी निवासी महेश्वर कुमार के पुत्र संतोष कुमार के मकान में कंपनी ने अपना आफिस खोला हुआ था। मिल्की की महिला उपेंद्र चौधरी की पत्नी फूलो देवी, मु. अपरोज खातुन की पत्नी शहनाज खातुन, बरारी की महिला किरण देवी सहित हजारों महिलाओं से रूपये की ठगी किया। फुलो देवी ने बताया कि 15 महिलाओं से तीन हजार रूपये प्रत्येक महिला से लिया […]

बीजेपी के महिला मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों एवं उद्यमियों का किया गया सम्मान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,भारतीय जनता पार्टी के भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान मेंमहिला जनप्रतिनिधियों, जीविका, आंगनबाड़ी, आशा दीदी एवं महिला उद्यमियों का सम्मान का आयोजन स्थानीय गौशाला के प्रांगण में किया गया। इसमें सभी महिलाओं को अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में अपने कर्तव्य के प्रति उत्साह बढ़ता है और पार्टी वैसे महिलाओं के प्रति सम्मान भी करती है। इस सम्मान समारोह में महिला मोर्चा महामंत्री अनामिका ठाकुर, उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, कुंदन कुमारी, नारायणी मिश्रा, कार्यालय मंत्री […]

भोलानाथ पुल पर बनने वाले ओवरब्रिज का इशाकचक, शीतलास्थान चौक के अलावे कई जगहों का जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर भोलानाथ फ्लाईओवर की मांग दक्षिणी क्षेत्र के लोग वर्षों से कर रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर के पिछले दौरे के समय ही मुख्यमंत्री के द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई थी। वही पिछले दिनों कैबिनेट से भी भोलानाथ फ्लावर की मंजूरी मिल जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। आज जिलाधिकारी सुब्रत सेन, एडीएम, एसडीओ और पुल निर्माण के वरिया अभियंता सहित एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने फ्लाईओवर बनने की जगह का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए डीपीआर रिवाइज किया जाना है। वही भूमि अधिग्रहण का भी काम किया जाना है। जिसके बाद प्रपोजल तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। इसी को लेकर स्थल […]

इंटरमीडिएट की छात्रा का अपहरण मामला तूल पकड़ता जा रहा है, छात्र- छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, घंटों किया रोड जाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल 3 तारीख को जोगसर थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज के पास विक्रमशिला लॉज के सामने से ट्वेल्थ मे पढ़ने वाली साक्षी कुमारी लापता हो गई है। जिसको लेकर परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लड़की के गांव के ही रहने वाले राहुल कुमार नामक युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने ही लड़की का अपहरण किया है। वही लड़की की अभी तक बरामदगी नहीं होने के कारण कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित परिजनों ने एसपी कार्यालय के समीप सड़क पर रोड जाम कर पुलिस के […]

विश्वविद्यालय एफिलिएटेड प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ भागलपुर द्वारा अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,विश्वविद्यालय एफिलिएटेड प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ भागलपुर द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के निवेदक डॉ सलाउद्दीन एहसान , साथ ही कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रदीप कुमार सिंह मीडिया से बात करते हुए अपनी कई मांगों को लेकर जानकारी दिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी मांगे हैं सरकारी अनुदान महाविद्यालय को उपलब्ध कराने में विलंब होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वह जल्द से जल्द समयानुसार किया जाए साथ ही एफिलिएटेड महाविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए छात्रों की सीट वृद्धि की जाए,इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है जिसपर बच्चों का भविष्य टिका हुआ […]

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंज़ाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग जगहों से अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, बताया जा रहा है कि नाथनगर निवासी सचिन कुमार, राहुल कुमार उर्फ बिट्टू एवं नारायण पुर के पियुष कुमार तीनों व्यक्ति दरियापुर से शादी का विडियो ग्राफी कर घर लौट रहे थे इसी बीच मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया भीमकित्ता के समीप देर रात चार पांच की संख्या में अपराधी मारपीट कर उक्त वीडियो ग्राफर से‌ तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित ग्यारह हजार रूपए लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, वहीं दूसरी घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अंधेरी नदी टूट्टा पुल के समीप तीन बजे सुबह का है जहां […]