Month: June 2022

जगदीशपुर के सनहौला मोड के पास चेकिंग के दौरान मैजिक वैन के तहखाने से मिला 405 लीटर विदेशी शराब ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर पुलिस के द्वारा लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। कल देर शाम बाईपास टी ओपी थाना क्षेत्र में 695 कार्टून शराब एक ट्रक से बरामद की गई थी और ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं देर रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनहौला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मैजिक में तहखाना बनाकर शराब लाई जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने 405 बोतल विदेशी शराब बरामद की। वही अंधेरे का लाभ उठाकर गाड़ी ड्राइवर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस अब गाड़ी मालिक की तलाश में लग गई है। जिससे शराब तस्करों की गिरफ्तारी की जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर लगातार जिले में शराब के खिलाफ […]

आंख में गोली मार कर कर रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, घटना नवगछिया के कदवा की ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला में लगातार आपराधिक घटनाओं में इज़ाफ़ा हो रहा हैं हालांकि घटना के बाद अनुसंधान कर मामले का उद्भेदन करनें में भी पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं । लगातार लूटकांड की घटना के बाद आज सोमवार की अहले सुबह एक हत्याकांड की घटना सामने आ रही हैं । नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार स्थित कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा में 80 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक आनंदी प्रसाद सिंह की बीती रात घर मे ही सोये अवस्था में उनकी आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फ़िलहाल घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा […]

नवगछिया में नाबालिक चालक के हाथों में बैटरी से चलने वाली TOTO रिक्शा, हवा से बात करती गति और प्रति माह बढ़ रही सड़क दुर्घटना ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

बरुण बाबुल , जीएस न्यूज़ नवगछिया अनुमंडल के सभी सड़कों पर दिनभर तीव्र गति से टोटो दौड़ती रहती है. ये ई रिक्शा चालक ज्यादातर नाबालिग ही नजर आते हैं. ये मुँह में गुटखा रखे, तेज आवाज़ में द्विअर्थी अश्लील गीत बजाते, तेज गति हेतु एक्सलेटर को काफी तेजी से घुमाते नजर आते हैं. आप नवगछिया जीरो माइल से लेकर नवगछिया स्टेशन व सैदपुर, गोपालपुर से नवगछिया बाजार सहित 14 नंबर सड़क पर ऐसी रिक्शा दौड़ते देख सकते हैं। प्रशासन के प्रत्येक चौक चौराहे पर रहने के उपरांत भी इनकी गति कम नहीं होती है. बताते चलें कि विगत 1 वर्ष में सैकड़ों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं. प्रत्येक माह 1 दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएँ इस ई रिक्शा […]

ढोलबज्जा थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ढोलबज्जा थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। अतः न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है। इस मौके पर समाजसेवी विनीत आनंद, प्रशांत कुमार कन्हैया, संतोष कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे। DESK 04

आत्मा अजर अमर है, शरीर नाशवान होता है। पाप मन से किया जाता है। शरीर से नहीं : संत नारायण दास महाराज धर्माचार्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

आत्मा अजर अमर है, शरीर नाशवान होता है। पाप मन से किया जाता है। शरीर से नहीं यह बात नवगछिया के बोरवा खगड़ा गांव में चल रहे श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के मौके पर संत नारायण दास महाराज धर्माचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि शरीर नाशवान होता है। आत्मा में ही परमात्मा का वास है। इसलिए मानव को अपनी जीवात्मा के तहत ही ऐसा कार्य करना चाहिए जो मरणोपरांत उसका याद आता है। देश का हर व्यक्ति योगी है और हर रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी को स्वर्ग ब्रह्मलोक जाने की बात कही गई तो उन्होंने पूछा कि क्या वहां पर संकीर्तन कार्यक्रम होता है। तो उनको कहा गया […]

पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधा रोपण ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रविवार कोभारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहपुर विधानसभा के बूथ नंबर 83 और 104 पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया .इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष है तो कल है इसलिए हर किसी को वृक्ष लगाना चाहिए वृक्ष ही एकमात्र पर्यावरण को सुरक्षित रखने का साधन है  . मंडल अध्यक्ष चद्रकांत चौधरी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण है कि आने वाले भविष्य को बेह्तर बनाने के लिए वृक्षारोपण करें अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो आने वाला समय बेहद ही खतरनाक होने वाली है जिस प्रकार से पेड़ पौधे का दिनों दिन दोहन हो रहा है .जो हमारे […]

पर्यावरण का नुकसान देश ही नही पूरे विश्व के लिये खतरा  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर-  रविवार को  विश्व पर्यावरण दिवस के भाजयुमो के द्वारा प्रखंड में कई जगहों पर पौधरोपण किया गया.भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप ,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के अगुवाई में मड़वा ,सोनवर्षा और अन्य जगहों पर पौधारोपण किया गया.इस मौके पर कहा कि  पर्यावरण का नुकसान देश ही नही पुरे विश्व के लिए एक खतरा है. तेजी से समाप्त होते जंगल, वायु प्रदूषण, विलुप्त हो रहे पशु पक्षी, जल संकट और इसी कारण आये दिन कोई ना कोई आपदा का सामना करना पडता है.अगर हम इसी तरह अपने पर्यावरण को नुकसान पहुचाते रहे तो वो दिन दूर नही जब पृथ्वी का विनाश होने से कोई नही बचा सकता है. इसीलिए अगर हम सब इस भयानक विनाश से बचना चाहते है . […]