Month: July 2022

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने सुखराज राय हाई स्कूल में किया जमकर हंगामा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

नहीं है विद्यालय के कक्षाओ में बिजली, पंखे व शौचालय की सुविधा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुखराज राय हाई स्कूल में मूलभूत सुविधाओं से वंचित छात्रों ने विद्यालय में जमकर घंटों हंगामा किया। पहली घंटी की क्लास खत्म होते ही करीब 50 की संख्या में छात्र प्रधानाचार्य के चेंबर में पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा विभाग की व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों का आरोप था कि प्रधानाचार्य की लापरवाही से हम लोग पानी, शौचालय, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। छात्रों का कहना था कि स्कूल में पानी और शौचालय की व्यवस्था नगण्य है ।जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में भी हम लोगों को बिना पंखा […]

गौरी मंडल हत्याकांड मामले में सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के अदालत में चल रहा था मामला नवगछिया – ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के जंगली टोला कदवा में 22 जुलाई को वर्ष 2016 में हुए गौरी मंडल हत्याकांड मामले में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह की अदालत ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी है. सजा पाने वाले अभियुक्तों में जंगली टोला कदवा निवासी हूलो मंडल, संजय मंडल, विकास मंडल, रूपेश मंडल, वरुण मंडल, अनिल मंडल और विलास मंडल हैं. सबों को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 302, 147, 148, 149, 120 बी 34 के तहत दोषी पाया गया गया था. जानकारी मिली है कि धारा 147 में एक वर्ष कारावास और पांच हजार […]

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सावित्री पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – सीबीएसई 10वीं  की परीक्षा में नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम रहा । विद्यालय के प्राचार्य के के सिंह नें बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल के शिवम झा 94.2%, सौरव कुमार 93.6%, सोनू कुमार 92%, स्नेहा भारती 91.8%, हिमांशु  राज 90.6%,  काजल कुमारी 85.2 %, कुमार  दिव्यदीप 88.6%, अनिकेत यादव 85.6%, आयुष कुमार 85.6%, प्राची सिंह 82.2%,रोशनी खातून 81.8%,वंदना कुमारी 81.8%,जैनब फरीदी 83%,सुशांत सागर 80.2% अंक प्राप्त. किया हैं. वही मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल के लगभग सभी छात्र छात्राएं सफल रहे वह सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वही मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह नवरत्न गुप्ता […]

Bal Bharti विद्यालय का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाल भारती विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा. विद्यालय के प्राचार्य  नवनीत सिंह प्रशासक डी पी सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के 10 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक अर्जित किए. आदर्श सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जयदीप कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान एवं रोहन भारती ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. 90% से ज्यादा अंक लाने वाले दूसरे छात्र-छात्राओं में अवंतिका कुमारी 94 प्रतिशत, अभिनंदन 94 प्रतिशत, सुंदर कुमार93.8 प्रतिशत, सिंपल कुमारी 93.4 प्रतिशत, मीठी कुमारी 91.6 प्रतिशत, मोहित मानस 91.6 प्रतिशत, राकेश कुमार 90.1 प्रतिशत अंक अर्जित किए. विद्यालय के 45 छात्र छात्राओं ने 80% […]

नवोदय विद्यालय नगरपारा में साइंस में संयुक्त रूप से ऋचा व ऋषभ, वाणिज्य में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केशव माधव दीनदयाल  बने टॉपर ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सीबीएसई बोर्ड 2022 की बारहवीं कक्षा में वाणिज्य विभाग में रोसरा समस्तीपुर के ऋतु देवी व नितेश कुमार सर्राफ  के पुत्र केशव माधव दीनदयाल 94 प्रतिशत अंक व विज्ञान विभाग की नौगछिया की लीना भगत व राजेश कुमार की पुत्री रिचा कुमारी व धरहरा गोपालपुर के वंदना कुमारी व राकेश कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ राज दोनो ने 91.6 लाकर विद्यालय टॉप किया. विज्ञान में दूसरे स्थान  पर  अनमोल कुमार 457( 91.4%) वहीं देवेश कुमार ने. 449(89.8%) प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान सुनिश्चित किया.वाणिज्य में द्वितीय स्थान शिवांगी कुमारी 442(88.4%) तथा साक्षी कुमारी 415(83%) लाकर तृतीय स्थान सुनिश्चित किया. प्राचार्य रौशन लाल ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट इस बार शानदार रहा […]

पहली बरसात में निर्माणाधीन नाला गिरने से ग्रामीण आक्रोशित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड अंतर्गत जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 9 आशाटोल गांव में निर्माणाधीन नाला पहली ही बरसात में गिर गया.निर्माणाधीन नाला गिरने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यह नाला किस योजना से बन रहा है, कितने के लागत से बन रहा है, क्या लंबाई है यह किसी को पता नहीं है.क्योंकि योजना के बारे में कहीं कोई शिलापट्ट नहीं लगा है. ग्रामीणों ने सीधा सवाल किया कि नाला मजबूत क्यों नहीं बना है. नाला नवनिर्माण है या नाला का मरम्मत हो रहा है यह भी स्पष्ट नहीं है.ग्रामीण बताते हैं कि कहीं पुराने नाला पर से नाला बनाया जा रहा है तो कहीं नीचे से कमजोर नाला बनाया गया है. सरकारी […]

बिहपुर : सहोडी से 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोडी गांव से एक 13वर्षीय बच्चे मोनू कुमार का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर मां संगीता देवी ने झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उसने गांव के ही  दिलखुश कुमार ,अभिनाश कुमार ,सत्यम कुमार ,शिव यादव ,मिथुन कुमार ,मखन यादव ,चंदन कुमार ,नीतीश यादव को नामजद किया है. अपने आरोप में बताया की 19जुलाई को मेरे पुत्र मोनू कुमार को दिलखुश ,अभिनाश और सत्यम कुमार ने बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उपरोक्त नामजदों ने हाथ -पैर बांध कर उल्टा लटका दिया और लाठी -डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया.जब हमलोगों को पता चला तो हमलोग अपने परिवार के साथ गये और बोले क्यों […]

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक 23 को || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है. जिसमें गोपालपुर विधानसभा में निवास करने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण दिनांक 23 जुलाई 2022 को 1:00 बजे शनिवार बैठक रखा गया है. जिला पदाधिकारी, जिला महामंत्री, माननीय पूर्व सांसद, माननीय विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंच मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, मंच मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक सभी विशेष आमंत्रित सदस्यगण अपेक्षित हैं. जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान ने दी है. DESK 04