Month: July 2022

कोरचक्का गांव में लगाये गए औषधीय पौधे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रूलर वाटर सोसायटी नवगछिया एवं इंडियम केमिकल सोसायटी भागलपुर चैप्टर के तत्वावधान में नवगछिया प्रखंड के कोरचक्का गांव में औषधीय पौधे लगाए गए. इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि वे लोग जगह-जगह पौधरोपण कर जल जीवन हरियाली के मिशन को गति प्रदान करने का काम कर रहे हैं और लोगों के बीच पेड़ पौधों की महत्ता के बारे में भी बता रहे हैं. इस अवसर पर अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार, झा सचिव प्रोफ़ेसर बिंदेश्वरी सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर विभांशु मंडल, प्रोफेसर कपिलदेव सिंह, प्रोफेसर रामविलास पंडित, झींगुर सिंह समेत अन्य लोगों की भी भागीदारी देखी गयी. DESK 04

ताइक्वांडो हॉल में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन आज ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में हुआ. टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद थे. इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो  मीडिया प्रभारी सह कोच विकास कुमार ने बताया की टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. उतीर्ण खिलाड़ियों की सूची में  ब्लू बेल्ट – मो अरमान खान, ग्रीन वन बेल्ट – शिवम कुमार, येलो बेल्ट – राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, श्याम कुमार को दिया गया. इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के कोच जेम्स, मो नाजिम, कोच विकास चौरसिया, पिंटु यादव आदि उपस्थित थे. DESK 04

 दशम् अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ में किये जा रहे हैं कई धार्मिक आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – दशम् अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ नवगछिया के बड़ी घाट , ठाकुरबारी के प्रांगण में विगत 14 जुलाई से निरंतर चल रहा है. यह आयोजन भगवान आशुतोष का श्रावन के पावन पर्व पर कुल 31 वैदिक विद्वानों द्वारा महारुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ. साथ ही ज्ञान मंच के माध्यम से पूज्य संत महंत श्री सिया बल्लभ शरण जी महाराज के द्वारा संगीत में शिव महापुराण की कथा का शुभारंभ परम पूज्य संत श्री आगमानंद महाराज जी द्वारा शुभारंभ किया गया. कथा के क्रम में 16 जुलाई को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्वान कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा जी द्वारा द्वितीय कथा श्री गरुड़ पुराण का शुभारंभ किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जाने-माने विधायक श्री गोपाल मंडल […]

नवविवाहिता आज सोमवार से करेंगे मधुश्रावणी व्रत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मिथिलांचल के लोक पर्व में सुहाग का अनोखा पर्व मधुश्रावणी व्रत श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज सोमवार से शुरू हो रहा है  एवं यह पर्व पूरे 14 दिनों तक चलेगा यानी 18  जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा । इस पर्व  में मिथिला की नवविवाहिता अपने पति की दीर्घायु के लिए माता गौरी एवं भोलेनाथ की पूजा करती हैं । पूरे 14 दिनों तक चलने वाला यह व्रत बिना नमक का भोजन ग्रहण किया जाता है। इस पूजा में पुरोहित की भूमिका में भी महिलाएं ही रहती है। इस अनुष्ठान के पहला और अंतिम दिन वृहद विधि विधान से पूजा होता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है  कि इस दौरान माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व […]

नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन संगठन की बैठक पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा में संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा- नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन संगठन की बैठक आज पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा एस एन पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार एकता को मजबूत करना संगठन का विस्तार करना नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एक ऐसी संस्था है जो पत्रकारों के हित में काम करती है आए दिन पत्रकार भी अपने जान को जोखिम में. डालकर समाज सेवा करते हैं कहीं ना कहीं उन्हें भी वाद-विवाद एवं अन्य समस्या प्रशासनिक या किसी प्रकार से पीड़ित हो जाते हैं तो उनके लिए नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए हर हमेशा तत्पर रहता है बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के तौर पर अरुण कुमार भारती जिला अध्यक्ष नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्षता में हुई बैठक में. […]