Month: July 2022

नवगछिया : गौरी मंडल हत्याकांड मामले में सात अभियुक्त दोषी करार || GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया  – ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के जंगली टोला कदवा में 22 जुलाई को वर्ष 2016 में हुए गौरी मंडल हत्याकांड मामले में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह की अदालत ने सात अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदुओं पर 22 जुलाई को सुनवाई की जाएगी. दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में जंगली टोला कदवा निवासी हूलो मंडल, संजय मंडल, विकास मंडल, रूपेश मंडल, वरुण मंडल, अनिल मंडल और विलास मंडल हैं. सबों को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 302, 147, 148, 149, 120 बी 34 के तहत दोषी पाया गया गया है. जानकारी मिली है उक्त हत्याकांड में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 34/16 की सुनवाई न्यायालय में दो सत्र […]

सोनवर्षा का सुजीत बना सीए,इलाके में जश्न का माहौल || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहपुरBarun Kumar Babul0

   बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर चार  बड़ी भगवती स्थान निवासी किसान सह प्राइवेट शिक्षक बबलू कुमार व बेबी देवी का बड़ा पुत्र सुजीत कुमार सीए(चार्टड अकाउंटेट )बन गया.सुजीत के सीए बनने पर इलाके में जश्न का माहौल हैं. पिता ने बताया कि वह कोलकाता की रहकर सीए की तैयारी करता था. भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने कहा कि सुजीत ने परिवार समेत पूरे गांव को भी अपने प्रतिभा के बल पर गौरवान्वित किया है।सुजीत ने मारवाड़ी कालेज,भागलपुर से आई काॅम किया है.वहीं सुजीत के सीए बनने पर दादी उषा देवी,चाची रूमण देवी,सोनू देवी समेत भाई रोहन,अंश समेत बहन खुशी व प्रेरणा ने इसे पूरे परिवार खुशियों भरा तोहफा बताया. Barun Kumar Babul

चापाकल का पानी बहाने को लेकर दो  पक्षों में मारपीट,ग्यारह घायल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

      प्रखंड के बालाहा राईन टोला में गुरूवार के रात्रि के ग्यारह बजे चापाकल का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे , भला व छुरी से मारपीट चला.जिसमें कि मोहम्मद अशरफ ,मोहम्मद किस्मत अलि,मोहम्मद अजमत अलि , नाजिया खातुन शकिना खातुन,तबीजन खातुन ,लाजिया खातुन ,नुसरत खातुन गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष से डोमी अलि, नियाबुल अलि सहित तीन जख्मी हो गया.अकबर अलि ने बताया कि मोहम्मद अजमत अलि गम्भीर रूप से घायल हो गया जिनको कि किसी निजी क्लिनिक में इलाज हो रहा है .थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घर के आगे खाली जमीन पर पानी बहाने  को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी होने के बाद मारपीट हुआ.थानाध्यक्ष […]

मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में दो नामजद सहित दर्जनों ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – रंगरा चौक प्रखंड झल्लूदास  टोला मध्य विद्यालय दुर्गास्थान में पिछले दिनों मध्यान भोजन खाने के बाद बडी संख्या में बच्चों के बीमार होने के कारण आक्रोशित अभिभावकों एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान के साथ मारपीट के मामले में रंगरा थाने में प्रधानाध्यापक श्री पासवान के लिखित आवेदन पर दो नामजद व दर्जनों अञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.  इस मामले को लेकर  प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के द्वारा रंगरा थानाध्यक्ष से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान द्वारा लिखित आवेदन में पंकज कुमार एवं इनके  भाई निरंजन कुमार व दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के बीमार होने […]