Month: July 2022

सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर हंसराज रघुवंशी ने भजनों की प्रस्तुति से बांधा समा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी गीतों पर श्रोता खूब थिरकते दिखे एंकर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्घटान हुआ और उद्घाटन बाद पर्यटन विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें मेरा भोला है भंडारी समेत कई बेहतरीन गानों पर अपनी प्रस्तुति देने वाले हिमाचल के गायक हंसराज रघुवंशी ने देर रात तक समा बांध दिया। उनके गीतों का आनंद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, राजस्व मंत्री रामसूरत राय समेत कई विधायकों व अधिकारियों ने लिया। एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से सुलतानगंज अजगैबीनाथ धाम मानो दो साल बाद फिर से चमक उठा हो। बात दें कि पर्यटन विभाग की ओर से सुलतानगंज में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। […]

एक्सीडेंट में घायल मरीज की मौत पर क्लीनिक में हंगामा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित श्री नागेश्वर ऑर्थो एंड ट्रामा सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही क्लीनिक से डॉक्टर और कर्मचारी हंगामा को देखते हुए फरार हो गए। वही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। दीप नगर के रहने वाले रविंद्र गुप्ता का एक्सीडेंट 27 तारीख को शाहकुंड में हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तिलकामांझी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां एक दिन इलाज कराने के बाद डॉक्टरों से परिजनों ने सलाह ली और इलाज […]

हिंदी फ़िल्म “हैंकी पैंकी” का हुआ मुहूर्त, कनाडा में होगी शूटिंग //GS NEWS

उपलब्धिबिहारBarun Kumar Babul0

बहुत सारी पंजाबी फिल्मे डायरेक्ट कर चुके निर्देशक शिवम शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी हिंदी फ़िल्म “हैंकी पैंकी” कनाडा में शूट होगी। मुम्बई में इस फ़िल्म का मुहूर्त हो गया है। एपीटोम प्रोडक्शन हाउस के मालिक अश्विनी तनेजा हैं, जबकि पंजाबी फिल्म अकेडमी कनाडा का प्रोडक्शन हाउस है। महादेवी मोशन पिक्चर्स के मालिक सोनू कुंतल हैं रंगला पंजाब मोशन पिक्चर्स साथ मे हैं।फ़िल्म का नाम हैंकी पैंकी जितना अनोखा है इसकी कहानी भी उतनी ही अलग और यूनिक है। फ़िल्म के निर्माता – अश्विन तनेजा व सोनू कुंतल है । सोनू कुंतल का कहना है कि मैं मुल्क, रेड, पलटन, शादी में जरूर आना” जैसी बॉलीवुड की कई फिल्मों […]

शिव भक्त कॉवरियों की भीड़ को लेकर नवगछिया SDO ने महादेवपुर घाट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को किया तैनात || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

शिव भक्त कॉवरियों की भीड़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने महादेवपुर घाट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया। बताया गया कि परवत्ता थानाध्यक्ष के द्वारा सूचित किया गया कि श्रावण महिना में प्रत्येक रविवार व सोमवार को शिवभक्त कावरियां महादेव पुर घाट से लाखों की संख्या में जल भरकर विभिन्न शिव मंदिर कांवर ले जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कॉवरियों की अत्यािधिक भीड़ होने के कारण विधि व्यवस्था एवं यातायात बेहतर बनाने के लिए तीन स्थानों पर दो पालियाें में दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। जाह्नवी चौक, ब्रह्म बाबा स्थान चौक छोटी अलालपुर, महादेवपुर गंगा घाट पूर्वी भग में तैनात किया गया हैं। प्रथम पाली 10 बजे से 10 बजे रात तक। 10 […]

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लूट कांड के आरोपित ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लूट कांड के आरोपित ने आत्मसमर्पण किया। आरोपित गनौल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव हैं। बताया गया कि भवानीपुर ओपी के पीएचसी नारायणपुर के पास गंगा बांध पर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल व नकदी लूट लिया गया था। पीड़ित के बयान पर भवानीपुर ओपी में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में गनौनल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव का नाम सामने आया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिस दे रही थी। मिथलेश यादव, पवन यादव ने नवगछिया न्यायालाय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव एवं मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नवगछिया जिला के सभी सातों प्रखंड एवं एक नगर परिषद में पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर समाज सेवा से जुड़े लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। जिससे राष्ट्रीय जनता दल को एक नई मजबूती मिलेगी। हम लोगों को 2024 का […]

ख़रीक के तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय में चोरी होने का मामला || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कार्यालय का मुख्य द्वार पूरी तरह सुरक्षित है। जिसके कारण आशंका है कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले बीईओ ऑफिस के ताले को तोड़कर अंदर घुसा एवं अंदर में रखे गोदरेज को तोड़ कर उसमें रखे चाबी के गुच्छे लेकर सभी कार्यालय का ताला खोलकर अंदर घुसा और गोदरेज, ट्रंक (बड़ा बक्सा) समेत अन्य जगहों पर रखे सभी कागजातों को क्षत-विक्षप्त कर दिया है। चोरों ने जिस आरी-पत्ती से बीईओ कार्यालय का ताला को काटा, वह पत्ती भी कार्यालय में छोड़ दिया है। चोरों ने जिस चिर-परिचित अंदाज में घटना को अंजाम दिया, इसको लेकर तरह-तरह के […]