Month: July 2022

साधोपुर पहुंच कर भाकपा-माले ने की पुलिस दमन कांड की जांच, पुलिस दोषी, दमन पर लगे रोक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

थाना प्रभारी ने राजीव को मारी गोली, केस दर्ज कर हो उसकी गिरफ्तारी,एवं बर्खास्त  किया जाय नवगछिया  – साधोपुर पुलिस दमन कांड की जांच के लिए आज भाकपा-माले की एक जिला स्तरीय टीम ने साधोपुर का दौरा कर पुलिस दमन  कांड का अवलोकन किया. टीम में भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नवगछिया  प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, कहलगांव प्रखंड सचिव महेश प्रसाद यादव, जिला कमिटी सदस्य व इनौस के राज्य सहसचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा की जिला सचिव रेणु देवी व जिला अध्यक्ष आशा देवी, आशुतोष यादव, वकील मंडल, रुदल मंडल, वीरेंद्र मंडल, नगीना राय, अरविंद मंडल व चंद्रशेखर राय शामिल रहे. इस दमन कांड के संदर्भ में भाकपा-माले की टीम ने […]

जहाँगीरपुर वैसी में सांसद अजय मंडल ने कटाव स्थल का दौरा कर कटाव पीड़ितों का लिया सुध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

-कहा- स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग की लापरवाही से हुआ कटाव रंगरा  – नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोशी का कटाव लगातार जारी है. अभी तक लगभग 50 परिवारों का आशियाना कोसी नदी के गर्भ  में समा चुका है. कटाव पीड़ितों के परिवार के सामने खाने के लाले पड गए हैं. कटाव पीडीत परिवार अपने घर और मकान को तोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर जल संसाधन विभाग कटाव रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने में लगी हुई है. मगर अबतक कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कोसी नदी हर दिन लोगों के आशीयाने को अपने आगोश में लेती जा रही है. लगातार […]

जाह्नवी चौक और जगतपुर के बीच विक्रमशिला सेतु पथ पर टेंकलॉरी से शुरू हुआ लीकेज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को किया नियंत्रित एक घंटे तक अवरूद्ध रहा आवागमन नवगछिया – जाह्नवी चौक और जगतपुर के बीच विक्रमशिला सेतु पथ पर टेंकलॉरी से लीकेज शुरू हो जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सूझ बूझ से कार्य करते हुए बड़ी घटना को टाल दिया है. इस दौरान विक्रमशिला सेतु पथ पर करीब एक घंटे तक आवागमन को अवरूद्ध कर दिया गया. स्थिति सामान्य हो जाने के बाद परिचालन पूर्ववत हो गया था. जानकारी मिली है कि भागलपुर से पूर्णियां जा रही एक टेंकलॉरी से विक्रमशिला सेतु पथ पर जाह्नवी चौक और जगतपुर के बीच लीकेज शुरू हो गया. चालक को जैसे ही लीकेज के बारे में पता चलते ही उसने मामले की सूचना संबंधित कंपनी को दी. […]

जहाज घाट पर स्नान करने के दरमियान कावरिया की हृदय गति रुकने से हुई मौत || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम के जहाज घाट पर गुवाहाटी से आए एक कावरिया श्रद्धालु की गंगा स्नान के दौरान हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं मृतक की पहचान असम राज्य के गुवाहाटी निवासी 56 वर्षीय दिलीप मलहाकर के रूप में हुई है वहीं इस के बाबत परिजनों ने. बताया कि गुवाहाटी से सुल्तानगंज गंगा स्नान कर जल भरकर देवघर जाने के लिए आए थे इसी दरमियान जल भरकर कावर पूजन करने गया तभी दिलीप मलहाकार मूर्छित होकर गिर गए। जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना से परिजनो का रो रो कर […]

सावन के पावन मास पर Naugachia का Sundram शुद्ध शाकाहारी रूप में, आइये काँवरिया के लिए भी है विशेष सुविधा

नवगछियाबिहारभागलपुरसावनBarun Kumar Babul0

सावन का पावन मास गुरुवार 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया है. 1 महीने तक चलने वाले इस सावन के पावन त्योहार पर नवगछिया का सुप्रसिद्ध व स्वाद में हमेशा आगे रहने वाला सुंदरम पूर्णरूपेण शुद्ध शाकाहारी रूप में आगंतुक के लिए तैयार है . इस बाबत सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पहली सावन के पूर्व आषाढ़ मास के पूर्णिमा से ही विशेष रूप से साफ़ सफाई एवं कई अन्य व्यवस्था को बदल दिया जाता है । कई तरह के बर्तन को भी अलग कर दिया जाता है । इसके बाद सुंदरम पूर्णरूपेण शाकाहारी रूप में सेवा के लिए तैयार रहता हैं । वही संचालक सुमित सुंदरम ने बताया कि नवगछिया एनएच 31 बस स्टैंड […]