Month: July 2022

बिहपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे बच्चे को रेल पुलिस ने किया चाइल्ड लाइन के हवाले ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे एक दस वर्षीय बच्चे को रेल पुलिस थाने पर लाई. जहां नाम- पता पूछने पर बच्चे ने अपना नाम मनीष कुमार घर बिरौली थाना रूपौली जिला पूर्णिया बताया.वही प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी ने बताया ने बच्चें के परिजनों से  संपर्क नही पाया.उसके बाद चाइल्ड लाइन सब सेंटर नवगछिया को सूचना दिया गया तो चाइल्ड लाइन के सदस्य मंटू कुमार पोद्दार रेल थाना बिहपुर पहुंचे और बच्चे को रेल थाना से प्राप्त किया.उसके बाद मंटू ने बताया की बच्चे को सीडब्ल्यूसी भागलपुर में बच्चे को प्रस्तुत करा बाल गृह भेज दिया जाएगा. DESK 04

प्रति कुलपति ने किया सराफ कॉलेज के नवनिर्मित भवन का सहित कई कक्षों का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

 नवगछिया (भागलपुर)। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ रमेश कुमार ने मंगलवार को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के नवनिर्मित भवन जिसमें बने प्राचार्य कक्ष, महिला प्रकोष्ठ एवं प्रथम तल पर शिक्षक कक्ष और परीक्षा नियंत्रण कक्ष तथा द्वितीय तल पर बने पुस्तकालय के. साथ साथ पोर्टिको व मुख्य द्वार तथा मुख्य भवन के जीर्णोद्धार का फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां मौके पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा और सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा सहित अन्य सदस्य व कई मुख्य लोग भी शामिल थे। DESK 04

गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वामी आगमानंद से ली गुरुदीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- गुरु के बिना ज्ञान नहीं नवगछिया (भागलपुर)। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में प्रारम्भ हो गया। जहां कई जिलों और कई राज्यों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा ली। इससे पहले श्रीगुरुपूर्णिमा समारोह का केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर गुरुमंच का उद्घाटन किया। जहां  विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, सराफ कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ उग्रमोहन झा, सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, सीए गौरीशंकर डोकानिया, संस्थापक सचिव संतोष सराफ, संरक्षक राम गोपाल सराफ सहित कई विद्वान भी शामिल […]

वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का खाता खोलने ,वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण देने की मांग  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का खाता खोलने ,वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण देने का मांग किया हैं. इसकी प्रतिलिपि  डीएम, एसडीओ नवगछिया ,डीडीसी भागलपुर ,पंचायती राज पदाधिकारी बिहार सरकार और पंचायती राज पदाधिकारी बिहपुर को भी दिया हैं. अपने आवेदन में बताया हैं की  नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का निर्वाचित होने से नौ महिना हो गया हैं। लेकिन अबतक प्रभार नही मिल पाया हैं.इससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा हैं.वार्ड क्रियांवयन समिति का खाता नही खुल पाया हैं और ना ही वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण दिया गया हैं.पंचायत के कार्यपालक सहायक किसी भी वार्ड सदस्यों की समस्या नही सुनते हैं […]

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 040

रंगरा :- मंगलवार को रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इन्टर स्तरीय   विद्यालय चापरहाट  में नवगछिया अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा की गई ।बैठक में माध्यमिक शिक्षकों  की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया । साथ ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, माध्यमिक शिक्षकों का ऐच्छिक  स्थानांतरण,  सेवाकालीन प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान निर्धारण करने की सरकार से मांग की गई।  इस मौके पर सचिव मोहम्मद अख्तर आलम, शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी, मोनिका आनंद, चंद्रकला श्रीवास्तव, अर्चना कुमारी, शिल्पा राज, ललित कुमार, अरविंद कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार ,विनोद कुमार मंडल, हजारी प्रसाद के अलावे  दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद […]

साधोपुर मामला :  पुलिस की प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी है नाम,बाहर कमाने वालों पर भी दर्ज की गई है प्राथमिकी ||GS NEWS

नवगछियाबाढ़बिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में रंगरा थाना द्वारा गांव के करीब एक सौ लोगों को नामजद और 300 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस प्राथमिकी में कई तरह की त्रुटि दिख रही है. प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी नाम दर्ज कर दिया गया है. गांव के स्वर्गीय बसंत मंडल की पत्नी सरली देवी का निधन करीब 2 साल पहले ही हो चुका है. इसके बावजूद पुलिस ने अपने प्राथमिक ही में मृत सरली देवी का नाम भी दर्ज कर दिया है. यही नहीं गांव के महेश्वर मंडल, किशन मंडल सहित अन्य कई लोग बाहर कम करते हैं. उनका नाम भी पुलिस ने एफआईआर में […]