Month: July 2022

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगमानंद जी से लोगों ने लिया आशीर्वाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- गुरु के बिना ज्ञान नहीं ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, नौगाचिया – गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ हो गया। समारोह का उद्घाटन करने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित कई विद्वान पहुंचे थे। सभी ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान के बिना मनुष्य अंधकार में भटकता रहता है। वे भागलपुर जिले के नवगछिया में बनारसी लाल सरफि वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में श्री शिवशक्ति योगपीठ के संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वाटरा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर बोल रहे थे। अश्विनी चौबे ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर […]

भागलपुर में हुए 30 किलो चांदी लूट कांड में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार, सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।24 जून को सुबह करीब 6:00 बजे पवन कुमार वर्मा (सोना चांदी कारोबारी) कोयला डिपो बस स्टैंड से अपनी स्कूटी से घर लौटने के क्रम में जानकी प्रसाद वर्मा लेन मुंदीचक में तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर 30 किलो चांदी भरा झोला लूट लिया गया था। इस संबंध में तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध पवन कुमार वर्मा ने केस दर्ज किया था। कांड के उद्भेदन तथा सनलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामग्री की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया ।इस संबंध में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है जिसके निशानदेही पर कांड में लूट गए चांदी से […]

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में कोवीड वार्ड में मेल नर्स और जूनियर डॉक्टर के बीच हुई जमकर मारपीट ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर।जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के कोविड वार्ड में मेल नर्स और जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद नर्स और जूनियर डॉक्टर इकट्ठा होकर अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गए, और चार घंटे तक दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, और अस्पताल अधीक्षक के द्वारा दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास लगातार होने के बावजूद भी जब मामला शांत नहीं हो रहा था तब बरारी पुलिस और कई थानों की पुलिस अस्पताल अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि एक कमेटी गठित कर दी गई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। DESK 04

मनाया गया टीएमबीयू का 63 वां स्थापना दिवस समारोह, स्थाई कुलपति के नहीं रहने और विश्वविद्यालय के लचर व्यवस्था पर हुआ जमकर प्रतिवाद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

सेवानिवृत्त कर्मी ने सम्मान व सेवांत लाभ लेने से किया इनकार भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस समारोह आज सीनेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 2 साल से वृहत स्तर पर नहीं मनाया जा रहा था। इस बार 2 साल बाद फिर से विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया।भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दया निधान पाण्डेय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे ।जबकि टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. क्षमेंद्र कुमार सिंह और केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व वीसी प्रो. नन्द कुमार यादव इंदु को विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थे। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर स्थित अमर शहीद तिलकामांझी की […]

बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण कर लाभुक को दिया सख्त निर्देश  ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर में जमीन विवाद और अन्य कारणों से पीएमएवाई अंतर्गत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के समस्या का समाधान ऑन स्पॉट ही अंचल अधिकारी अजय सरकार और बिहपुर थाना टीम के साथ किया.हठी लाभुकों को भी हिदायत दिया गया कि आवास निर्माण यथाशीघ्र शुरू नहीं करते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जयपुर चुहर पुरब के 46 और सिंहपुर पश्चिम के 14 भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों ,जिन्हें बंदोबस्त पर्चा दिया गया है, को आवास निर्माण हेतु मोटिवेट किया गया.मौके पर बीडीओ हरीमोहन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

ब्रजलेश्वरधाम में एसडीओ और एसडीपीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ,दिये निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

14जुलाई से 11अगस्त तक सावन बहार महोत्सव का आयोजन  बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच स्थित अंग प्रदेश का गौरव कहे जाने वाले बिहपुर के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 14जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एस डीपीओ दिलीप कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.एक माह तक  चलने वाले सावन बहार  महोत्सव को लेकर लाखों की संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु भोलेनाथ और मां पार्वती को जलार्पण करते हैं.वही एसडीओ और एसडीपीओ  ने  झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिये. वही पंचायत प्रतिनिधियों के साथ  सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया.मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि […]

सराफ कॉलेज के नवनिर्मित भवन का सहित कई कक्षों का उद्घाटन करेंगे स्वामी आगमानंद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

नवगछिया – स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के नवनिर्मित भवन जिसमें बने प्राचार्य कक्ष, महिला प्रकोष्ठ एवं प्रथम तल पर शिक्षक कक्ष और परीक्षा नियंत्रण कक्ष तथा द्वितीय तल पर बने पुस्तकालय के साथ साथ पोर्टिको व मुख्य द्वार तथा मुख्य भवन के जीर्णोद्धार का उद्घाटन श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह मंगलवार की सुबह 9:00 बजे करेंगे. जहां विशिष्ट अतिथि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ रमेश कुमार के अलावा कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा और सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा सहित अन्य सदस्य व कई मुख्य लोग भी शामिल होंगे. यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया […]