Month: August 2022

बलाहा में तीन भाई के विवाद ने नारायणपुर एनएच 31 स्थित लकड़ी के आरा मिल में किया विवाद || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बलाहा में तीन भाई के विवाद ने नारायणपुर एनएच 31 स्थित लकड़ी के आरा मिल में सरकारी ताला लगवा दिया।विवाद मालिकाना हक को लेकर था। आरा में बलाहा दिवंगत जगदीश शर्मा के नाम से था। बलाहा के जगदीश शर्मा की मृत्यु होने के बाद उसके 3 पुत्र देवेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, पप्पू शर्मा ने मालिकाना हक को लेकर दावा किया। लेकिन विवाद होने लगा।इसके बाद पप्पू शर्मा ने वन विभाग के डीएफओ को एक शिकायत किया। शिकायत के बाद जांचो उपरांत पाया गया कि जगदीश शर्मा ने पावर ऑफ अटॉर्नी में लिखा है कि मेरे मरणो उपरांत इस आरा मिल पर तीनों की समान भागीदारी होगी। लेकिन अरुण शर्मा दोनों भाई को समान भागीदारी या समान हिस्सा नहीं दे रहा […]

गोपालपुर थाना की पुलिस ने फेसबुक पर लड़की की फोटो लगाने के मामले में एक को दबोचा || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना की पुलिस ने फेसबुक पर लड़की की फोटो लगाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित भवानीपुर ओपी के नारायणपुर निवासी जय किशन शर्मा हैं। जय किशन शर्मा के द्वारा फेक आइडी बनाकर लड़की का फोटो फेसबुक पर अपलोड किया था। इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसंधान के दौरान आरोपित का नाम सामने आया। फेसबुक आईडी एवं मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में जय किशन शर्मा ने बताया कि मेरा ननिहाल अभिया गांव हैं। वहीं पर लड़की से जान पहचान हुई थी। नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने आरोपित को घर से […]

अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मनसा विषहरी पूजा नवगछिया शहर में धूमधाम से शुरू || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मां मनसा विषहरी पूजा बुधवार को नवगछिया शहर में धूमधाम से शुरू हुई। सुबह सरकारी पूजा के बाद पूरे दिन पूजा स्थलों पर डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। रात आठ बजे के बाद विभिन्न पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ बाला लखेन्द्र की बारात निकली। परंपरा, आस्था और अंग प्रदेश के इतिहास से जुड़े बिहुला विषहरी की नाट्य प्रस्तुति झांकी देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे दिन शहर के हर क्षेत्र में बिहुला विषहरी के गीत गूंजते रहे। बुधवार की सुबह से दोपहर तक पूजा स्थलों पर मां बिहुला-विषहरी को डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही तो शाम में फुलहरिया के लिए जाने वाले भगत […]

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में पुलिस की छापेमारी, एक धराये || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में अपराध की घटना को लेकर अपराधियों की जमावड़ा मामले को लेकर नवगछिया एसपी को सूचना मिलने पर गोपालपुर रंगरा परवत्ता थाना सहित कई थानों की पुलिस लतरा गांव पहुंचकर छापेमारी किया जहां पर पुलिस को आते देख अपराधी मक्के के खेत होते फरार हो गया। मौके पर से एक पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार लतरा गांव में सुबह-सुबह अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक अपराधी अपराध की घटना को लेकर के संयंत्र कर रहे थे। जिसकी सूचना नवगछिया एसपी को मिला। नवगछिया एसपी ने तत्काल गोपालपुर परबत्ता पुलिस भेजा यहां से सभी अपराधी मक्के के खेत होते हुए फरार हो गया।इस भागदौड़ के बीछ भागने […]

गोपालपुर के बीईओ नें गाछी टोला अभिया का किया निरीक्षण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय गाछी टोला अभिया का निरीक्षण बुधवार की दोपहर को किया। बता दें कि मंगलवार को ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने, विद्यालय में पढाई नहीं होने व मध्याह्न भोजन में कीडा युक्त दाल व चावल का उपयोग किये जाने के खिलाफ जम कर हंगामा किया था। बीईओ ने जांचोपरान्त बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाया गया। विलंब से आने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि एचएम को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन परोसने का निर्देश दिया गया है। DESK 04

नवगछिया बस स्टैंड चौक के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने व्यक्त किया संदेह ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के पास हुए एक सड़क हादसे में भागलपुर के मिरजान हाट निवासी मिरजान हाट निवासी मुनील साह के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार साह की मृत्यु हो जाने की बात कही जा रही है. हालांकि मृतक के पिता समेत परिवारवालों को उक्त घटना पर संदेह है. जबकि दूसरी तरफ पीयूष के दोस्त हिमांशु ने  बताया कि पीयूष घूमने के लिए नवगछिया गया था और बस स्टैंड के पास सड़क के बीचों बीच एकाएक आ गयी एक गाय से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हिमांशु ने बताया कि पीयूष के एक अन्य मित्र छोटू ने उसे घटना की जानकारी दी थी. घटना के तुरंत बाद पीयूष को अस्पताल […]

नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कामाख्या पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिलों के बीच टक्कर में तीन लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कामाख्या पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिलों के बीच टक्कर में तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में नवगछिया के हरनाथचक मोहल्ले के गोलू कुमार, छोटू कुमार है जबकि पूर्णियां जिले के टीकापट्टी डुमरी निवासी भोलू कुमार भी घायल है. गोलू और भोलू की स्थिति गंभीर थी, दोनों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. जानकारी मिली है कि भोलू 50 केजी रसगुल्ला लेकर अपने घर से खगड़िया जिले के मरकहिया स्थित एक मिठाई दुकानदार को पहुंचाने जा रहे थे तो दूसरी तरफ गोलू और छोटू अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ आ रहे थे. DESK 04

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट मंच संचालन हेतु उद्घोषक बरुण बाबुल को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – आजादी के अमृत महोत्सव पर नवगछिया अनुमंडल के मंच पर स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 में उत्कृष्ठ प्रस्तुति पर नवगछिया एसडीओ आईएएस यतेंद्र कुमार पाल नें शिक्षक सह उद्घोषक बरुण बाबुल को अनुमंडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. यह सम्मान एसडीओ के कक्ष में प्रदान किया गया. मौके पर उन्होंने उद्घोषक बरुण बाबुल की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद बधाई दी. बताते चलें कि लगातार 7 वर्षों से नवगछिया अनुमंडल मंच पर उद्घोषणा बरुण बाबुल द्वारा की जाती हैं. बरुण बाबुल वर्तमान में गोपालपुर के लत्तीपाकर में स्थित एसबीसी इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं. इनका घर गोसाईंगाँव हैं. सम्मान प्राप्त  करनें के बाद परिवार के बेली झा, मिलन झा, ममता झा, बिंदु सेन भद्र ठाकुर, […]

दो कट्टा व 9 जिंदा कारतूस के गिरफ्तार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड के लत्तीपुर से अपराध की योजना बना रहे एक शातिर बदमाश को धर दबोचा.पुलिस को सूचना मिली थी अपराधी अपराध की योजना बना रहे है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये एक बदमाश को गिरफ्तार कर  लिया गया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाश रोबिल यादव है। जिसके पास से 9 जिंदा कारतूस ,5 खोखा एवं एक बॉक्सर बरामद किया है।बदमाश हाई स्कूल के पीछे किसी अपराध का योजना बना रहे थे.लेकिन पुलिस को भनक लग गई और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. DESK 04