Month: August 2022

आनंदराम ढ़ानढ़ानिया सरस्वती विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम||GS NEWS

UncategorizedबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भव्यता से मनाया गया। इस अवसर पर शिशु वाटिका के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने भाव नृत्य के साथ कई गीतों की प्रस्तुति दी ‘ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान….’ एवं ‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया….’ से पूरा प्रशाल भक्तिमय हो गया। प्रधानाचार्य अनन्त कुमार सिन्हा ने समस्त विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार, अमरेश कुमार ,मनोज कुमार मिश्र के अलावे बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे। DESK 04 B

बारिश नहीं होने से किसान मजबूर और परेशान, धान की फसल बर्बाद होने से किसान सूद की दलदल में धंसते चले जा रहे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, बारिश नही होने से बांका जिले के किसान मजबूर और परेशान हैं | कुछ किसान साहूकार से सुद पर कर्ज लेकर मशीन से धान का बीज तो लगा दिया ,लेकिन बारिश नहीं होने से ज्यादातर धान का बीज मर चुका है । बाँका जिले में अब तक 21प्रतिशत धान की खेती हुई ।लेकिन बारिश नहीं होने से अन्नदाताओं के लिए धान उपज करना काफी भारी पड रहा है। बारिश नही होने से अब धान के साथ साथ रब्बी फसल पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं । जिसको लेकर अमरपुर से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ मृणाल शेखर के नेतृत्व में बांका जिला को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अमरपुर में महा धरना […]

पक्की सराय शाहपुर के दो चचेरे भाई 12 अगस्त से लापता, घोघा थाने में अपहरण का मामला दर्ज, परिवार वालों में दहसत का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर,घोघा थाना क्षेत्र के पक्की सराय शाहपुर के दो चचेरे भाई गोविंद कुमार और नीरज कुमार 12 अगस्त से घर से लापता है। जिसको लेकर परिजनों ने घोघा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। दोनों भाइयों के नहीं मिलने से घर में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर घरवाले दहशत में है। वहीं पुलिस टीम बनाकर छानबीन की बात कर रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों भाई 12 तारीख की रात में मोटरसाइकिल से मेला देखने के लिए निकले थे लेकिन लौट कर वापस नहीं आए। परिजनों का कहना है कि काजल नामक युवती के द्वारा पिछले कई दिनों से नीरज को फोन कर बुलाया जा रहा था। लेकिन नीरज नहीं जा रहा […]

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस बनने में हो रही लेट को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों से जानकारी ली वही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लाइसेंस बनने में हो रही देरी और ट्रांसफर मामले में काफी लेटलतीफी को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि, इसे जल्द से जल्द ठीक कर समय पर काम पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट कार्ड में कमी हो जाने के कारण लाइसेंस मिलने में लेट हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि एक हजार कार्ड पटना से आए हैं और जो भी पेंडिंग पड़े हुए लाइसेंस हैं उसे अविलंब निकालने का निर्देश दिया गया है। जिससे आम […]

भागलपुर की एक युवती ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर किया मिशाल पेश ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, यूँ तो रक्तदान करना पुण्य कार्य है लेकिन आज के तारीख में जन्मदिन के अवसर पर जहां लड़के लड़कियां जन्मदिन पर पार्टी करते हैं वहीं भागलपुर की एक आत्मनिर्भर युवती ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। और ये उसका पहला रकतदान है। रानी उपाध्याय एक होटल में काम करती हैं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ सामाजिक कार्य करना रानी की गौरवान्वित महसूस कराता है। रानी ने बताया कि पहली बार उसने रक्तदान किया इसके आगे भी वो करेगी रक्तदान कर काफी खुशी हैं साथ ही चाहेंगे कि अन्य लोग भी जन्मदिन पर रक्तदान करें और लोगों की जीवन बचाएं। DESK 04

जिलाधिकारी ने संग्रहालय में रखें पुरातत्व कालों की मूर्तियों और कलाकृतियों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर संग्रहालय का निरीक्षण जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने किया। जिसमें यहां रखें पुरातत्व कालों की मूर्तियों और कलाकृतियों का निरीक्षण बारीकी से किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संग्रहालय में इतिहास की पुरानी चीजें रखी गई हैं। जिनकी जानकारी से लोगों का ज्ञान वर्धन होता है। वहीं उन्होंने कहा कि इतना सुंदर संग्रहालय होने के बावजूद भी इसका प्रचार प्रसार काम किया गया है। जिसके कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इसके लिए आगे प्रचार प्रसार किया जाएगा। वही स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी यहां लाकर संग्रहालय दिखाया जाएगा। जिससे उनका ज्ञान वर्धन हो सकेगा। वही संग्रहालय में कर्मचारियों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग को लिखा जाएगा और यहां पर […]

स्कूली बच्चों ने दही-हांडी फोड़ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी,नवगछिया के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृष्ण की भूमिका में आदित्य ने दही-हांडी फोड़ कर सबों को हर्षित कर दिया। बच्चों ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” कहते हुए मटकी को फोड़ने के लिए एक दूसरे को प्रेरित किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के गानों पर झूमते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाई दी। प्राचार्य विश्वास झा ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संबोधित किया। मौके पर प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक ऋषभ कुमार झा, संदीप कुमार, मेधा कुमारी, सोनी कुमारी, कविता कुमारी के अलावा छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। DESK 04

सड़क दुर्घटना में दो घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया थाना के जीरोमाइल में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पूर्णिया जिला के टीकापट्टी निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र गोलू कुमार, गोपालपुर थाना के हरनाचक निवासी प्रकाश सिंह हैं। स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। सड़क दुर्घटना में एक घायल नवगछिया थाना के तेतरी गुदरिया स्थान में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल नवगछिया थाना के श्रीपुर निवासी विनोद सिंह के पुत्र सुमित कुमार हैं। सुमित कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। —————————————-घरेलू विवाद को लेकर महिला को […]