Month: August 2022

नवगछिया : मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल को मिला प्रशस्ति पत्र

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड संसाधन केंद्र में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी कुमार निर्मला ने किया। वहीं उन्होंने उच्च माध्यमिक विद्यालय तीनटंगा दियारा के छात्र डाल्टन कुमार को मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन करने के उपलक्ष में प्रशस्ति पत्र एवं मेमेटों भेंट किया गया। वहीं दूसरी तरफ भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल एवं नवगछिया के प्रधानाचार्य को भी मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम अंतर्गत शिक्षा का अलख जगाने व सर्वश्रेष्ठ विद्यालय संचालन को लेकर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य बलराम रजक, वाजिद खान, संजीव कुमार, न्यूटन कुमार सहित कई शिक्षक कर्मियों की उपस्थित रही। भवानीपुर के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल […]

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा संबोधन करते हुए राष्ट्र के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐ दी साथ ही देश के स्वर्णिम भविष्य कि कामना कि। साथ ही विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संबोधन कर छात्र-छात्रों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया तथा राष्ट्रीय पर्व का शुभकामनाऐं दी । विद्यालय से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई प्रभातफेरी। बच्चों मे देशभक्ति के भावना को बढ़वा देने के लिए विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । जिनमें कुछ छात्रों के नाम क्रमशः साक्षी,जयश्री,सारिका,रूही,हिमांशु, वैभव,अंजली,मिनाक्षी,रूद्राक्ष,अंकुश,मुस्कान,शाम्भवी,वैष्णवी,खुशी,श्रेया, तेजस्वी राज,आशीष,अमरजीत,अर्पित,गौरव हैं। Barun Kumar Babul

बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले स्थित एक लॉज में बांका के रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने पंखे से लटक कर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जुटी छानबीन में भागलपुर, आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है, खासकर युवाओं में यह घटना ज्यादा देखने को मिल रही है। ताजा मामला बरारी थाना क्षेत्र का है ।बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले स्थित एक लॉज में बांका की रहने वाली ज्योति कुमारी उर्फ वर्षा नामक युवती ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, और एसएम कॉलेज में पार्ट वन की छात्रा थी। राखी में छात्रा घर भी गई हुई थी और कल ही घर से वापस आई थी। मृतिका के मामा […]

17 अगस्त को विषहरी पूजा, बिहुला विषहरी पूजा को लेकर तैयारी हुई पूरी, इस बार लगेंगे जमकर मेले GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी कलाकारों ने मूर्ति को दिया अंतिम रूप , विधि विधान से पूजा को लेकर मनसा देवी मंदिर सज कर तैयार भागलपुर, अपने अंगजनपद की बिहुला विषहरी मनासा पूजा अपने आप में विशेष स्थान रखता है ,कोरोना के चलते 2 साल से मंदिर का पट नहीं खुल पा रहा था, इस बार पूरे विधि विधान से पूजा भी हो रहा है और मेला का आयोजन किया जा रहा है। भागलपुर नाथनगर के चंपानगर मनसा मंदिर मेला समिति के लोगों का कहना है की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है इस बार विधि विधान से पूजन भी होगा और मेला भी भव्य लगेगा वहीं प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में लग गए हैं साथ ही मूर्तिकार कलाकारों ने […]

स्वतंत्रता दिवस पर आवासीय Gyan Vatika में शान से लहराया Tiranga,प्रभातफेरी की झांकी नें किया सबको मंत्रमुग्ध || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय,सिंघिया मकन्दपुर (नवगछिया) के छात्र-छात्राओं द्वारा झंडोतोलन के पूर्व प्रभात फेरी निकाली गयी,जिसमें स्कूली छात्र छात्राएं भारत माता,लक्ष्मी बाई, भगत सिंह,चन्द्रशेखर आजाद, नेहरु जी, गांधी जी, स्वामी विवेकानंद , भारतीय सेना व अन्यान्य वेश – भूषा में थे जिसे स्थानीय लोगों ने काफी पसंद किया । स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन विद्यालय के प्राचार्य ने किया व झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के 75 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की । विद्यार्थी राष्ट्र के कर्णधार होते हैं,इनके कंधे पर देश का भविष्य टीका है। और हम सभी शिक्षक समाज की जिम्मेदारी है कि हमें बेहतर […]

नवगछिया के Presidency International School में चेयरमैन Surendra Kumar Suman ने फहराया तिरंगा, कहा – युवा शक्ति राष्ट्रशक्ति

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस को लेकर नवगछिया एनएच 31 के किनारे स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन नें तिरंगा फहराया वहीं उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के युवा ही शक्ति कहलाते हैं युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति कहलाता हैं । उन्होंने कहा कि हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन हमें तैयारी शताब्दी की करनी है। देश की अखंडता और एकता बनी रहे इसके लिए हमें निरंतर अपने मन में देशभक्ति कायम रखना है । वही मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित किया […]

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्य कन्हैया कुमार सिंह , शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों के बीच निर्देशक ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। इस अवसर पर दशम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. गई। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर,आलोक कुमार, राम बहादुर कुमार, नवरत्न कुमार , आकाश कुमार, उत्तम कुमार ,अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन से सबो को वर्तमान समय में आजादी और शिक्षण कार्य के महत्व को बताया और […]

जीवन जागृति सोसाइटी ने भागलपुर में बीएसएनएल के सबसे बड़े टावर पर लहराया तिरंगा || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के विषय पर आज जीवन जागृति सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस पर भागलपुर बीएसएनएल के सबसे ऊंचे टावर पर भागलपुर में सबसे ऊंची जगहों पर आज तिरंगा झंडा को फहराया । इस कार्यक्रम के तहत डॉ अजय सिंह ने कहा कुछ दिन पहले हम लोगों ने भूटान जाकर जीवन जागृति सोसाइटी के तहत राखी बनाकर फौजी भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी गई थी और आज हम लोगों ने भागलपुर में सबसे ऊंचे जगह पर तिरंगा को लहराया है और भारत की शान तिरंगा के मान को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। DESK 04 B

कांग्रेसियों ने नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा ध्वज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के बाद देश 76 वें साल में प्रवेश कर गया है ,आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर भागलपुर इकाई के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय झा ने झंडा फहराया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित एनसीसी के बच्चे भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्रीय गान गाकर झंडे को सलामी दी गई वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय झा ने बताया हमें एकजुट रहने की जरूरत है और एकता बनाए रखने की जरूरत है जिससे देश आगे उच्च शिखर पर पहुंचेगा। DESK 04