Month: August 2022

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति ने किया झंडोत्तोलन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

छात्रों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने व इसकी अखंडता बनाए रखने के लिए किया अपील भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत विभाग की ओर से राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत, कुल गीत एवं स्वागत गान के कार्यक्रम किए गए। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। वही प्रति कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में योगदान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और राष्ट्र के अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बताया। DESK 04

76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हुए कई प्रशासनिक परिसर व कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, 76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 को लेकर भागलपुर के कई सरकारी दफ्तरों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सबसे पहले जिलाधिकारी आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम शुरू हुआ फिर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया उसके बाद आयुक्त कार्यालय,आरक्षी उप महानिरीक्षक कार्यालय ,समाहरणालय परिसर कार्यालय में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ वही समाहरणालय परिसर में राजा राममोहन राय के प्रतिमा पर भी कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया उसके बाद अनुमंडल कार्यालय सदर, जिला परिषद कार्यालय ,वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, होमगार्ड कार्यालय सैंडिस कंपाउंड , पुलिस लाइन और महादलित टोला के अलावा भी कई जगहों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का […]

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने झंडोत्तोलन कर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन भागलपुर, एक तरफ जहां पूरा भारत वर्ष आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है वही आज आजादी के अमृत महोत्सव पर अपना भारतवर्ष 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, भागलपुर जिला का मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड मैदान में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने झंडोत्तोलन कर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए लोगों के नाम अपना संदेश कहा साथ ही 76 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विकास की योजनाओं को लेकर जानकारी दी साथ ही देश […]

नारायणपुर में कांग्रेस ने निकाला गौरव यात्रा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई. यात्रा शुरू करने के पूर्व रायपुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. दरोगी शर्मा की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया. यात्रा रायपुर से शुरू होकर नारायणपुर गांव, मधुरापुर बाजार होते हुए बापू द्वार चौंक पर संपन्न हुआ. इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुन्दन यादव,अयुब अली, अरविंद शर्मा, मासूम रशीद, बदरुल हक, श्यामसुंदर शर्मा, धीरज शर्मा, इकबाल अली,कासीम,भोगी शर्मा, छेदी सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, वजाहत हुसैन, अशोक शर्मा, अफरोज आलम, पप्पू वली, सुमन झा, कन्हैया झा, मोहम्मद खलील, नंदलाल गुप्ता समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

बिहार में चल रहा है सांप सीढ़ी का खेल – राष्ट्रीय महासचिव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में लोजपा रामविलास का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न नवगछिया – लोजपा रामविलास का कार्यकर्ता सम्मेलन, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक सतीश कुमार मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक सतीश कुमार नवगछिया पहुंचने पर साधोपुर पहुंचे. जहां पर पुलिसिया दमन से पीड़ित परिवारों से जाकर मिले और घटनाओं की सारी जानकारी ली तत्पश्चात पूर्व विधायक श्रीपुर पहुंचे जहां पर किसानों की समस्याओं का अवलोकन किया. उक्त कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत जी साथ चल रहे थे. कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए श्री भगत ने […]

बिहुला विषहरी पूजा 17 को, तैयारी में जुटे श्रद्धालु ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अंगक्षेत्र एवं सती बिहुला की जन्मभूमि नवगछिया में प्रतिवर्ष 17 अगस्त को मनाये जानेवाले बिहुला विषहरी पूजा की तैयारी में  पुजा से जुड़े श्रद्धालु जुटे हुए हैं. प्रत्येक वर्ष 17 अगस्त को मनाये जाने वाले इस पूजन को लेकर नवगछिया बाजार के बिहुला चौक के पास मनसा विषहरी मंदिर सहित विषहरी मंदिर हडिया पट्टी में  में इस बार भी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पंडालों का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं पुजा समिति के अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार ने बताया कि बंगाल की ढाक और स्थानीय शहनाई से माता की आराधना की जाएंगी इसके अलावा 17 अगस्त को बिहुला विषहरी पुजा से जुड़ी झांकी का प्रर्दशन भी किया जाएगा. 17 अगस्त को सुबह प्रतिमा पूजन […]

बिहपुर के स्वराज आश्रम में 8 बजे फहरेगा तिरंगा ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – देश के 75 वें स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर प्रखंड के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है .बिहपुर स्वराज्य आश्रम में सुबह 8 बजे , खादी भंडार में 8:10 बजे , प्रखंड मुख्यालय में 8:30 बजे , बाल विकास परियोजना कर्यालय में 8:50 बजे , बीआरसी 9:00 बजे , भाजपा कार्यालय में 9:15 बजे ,  राजद कार्यलय में  9:20 बजे  ,बिहपुर सीएचसी में  9:30 बजे , बिहपुर डाकबंगला में 9: 30 बजे , जदयू कर्यालय में 9:45 बजे ,झंडापुर  ओपी मे 9:30 बजे, बिहपुर थाना में 10:00 बजे  समेत अन्य स्थानों व संस्थानों में भी झन्डोत्तोलन किया जायेगा. DESK 04