Month: November 2022

Noimg

टोल प्लाजा निर्माण के दौरान बीचोंबीच आ रही मजार को हटाने पर नही बनी बात || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – गुरुवार को बिहपुर प्रखंड के ट्राईसम भवन परिसर में एनएच 106 मिसिंग लिंक ( 30 किलोमीटर )बिहपुर से वीरपुर में हरिओ गांव के समीप बन रहे टोल प्लाजा निर्माण के बीचोंबीच आ रहे गुम्माशाह  अलेह हीरहमा के मजार को हटाने को ले कमिटी के सदस्यों के बीच बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ,एसडीपीओ  दिलीप कुमार ,बीडीओ सतीश कुमार ,प्रभारी सीओ रोहित कुमार ,आरओ आमिर हुसैन व इंस्पेक्टर विनय कुमार व झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार मौजूद थे.बैठक में टोल प्लाजा निर्माण के बीचोंबीच आ रही मजार को दूसरे जगह पर शिफ्ट करने के बात पर कोई सहमती नही बन सकी.करीब तीन घंटे तक तक बैठक चली. मजार कमिटी के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का कहना […]

Noimg

अनुमंडल कार्यालय के लिपिक का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत लिपिक संदीप शरण संगम का निधन हो गया है. उनके निधन पर अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों ने एक शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है. इस अवसर पर विश्वजीत कुमार प्रधान लिपिक, विधान चंद्र झा लिपिक, ओके कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र मंडल ,मनोज कुमार, मो० इकबाल , मनीष कुमार, राजेश कुमार जायसवाल, संजीव कुमार पांडे, भोला साह, दिवाकर कुमार, रणवीर कुमार, सुनील कुमार साह, प्रज्ञा भारती ने शोक संवेदना व्यक्त की है. DESK 04

Noimg

अनियंत्रित हाइवा ने कार और ऑटो में मारा जबरदस्त धक्का, दो की मौत, पांच घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – बाबा बिशुराउत सेतु पथ पर मधेपुरा और भागलपुर जिले की सीमा पर खलीफा टोला के पास गुरुवार को देर शाम मधेपुरा की ओर जा रहे एक अज्ञात हाइवा द्वारा एक कार और एक ऑटो में जबरदस्त धक्का मार दिये जाने के बाद ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में पूर्णियां जिले के मोहनपुर निवासी 45 वर्षीय सुबोध सिंह और कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी बसंत साह है. सभी घायलों में मृतक सुबोध सिंह की पत्नी शबनम देवी, मधेपुरा के चौसा निवासी कार सवार अमित कुमार, मोहनपुर पश्चिम टोला निवासी अजय राय, रंगरा के मुरली निवासी रंजीत कुमार, दिलखुश कुमार है. पांचों घायलों का प्राथमिक इलाज […]

Noimg

पत्नी का इलाज करवा कर लौट रहा था सुबोध तो श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहा था वसंत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – सड़क हादसे में मारे गए पूर्णियां जिले के मोहनपुर निवासी सुबोध सिंह अपनी पत्नी का इलाज करवाने भगलपुर गए थे और इलाज करवा कर अपने घर लौट रहे थे. दूसरी तरफ कुर्सेला के बसंत साह के भटगामा निवासी एक संबंधी की मृत्यु हो गयी थी. उन्हीं के श्राद्धकर्म में शामिल होने बसंत भटगामा जा रहा थे. जानकारी मिली है कि ऑटो पर सवार सभी लोग अलग अलग जगहों से पहले नवगछिया जीरोमाइल पहुंचे थे और यहां पर मोहनपुर जा रहे ऑटो पर सवार हुए थे. रात होने की वजह से ऑटो पर कुल नौ लोग ही सवार हुए थे. जबकि कार पर कुल दो लोग सवार थे. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थल […]

Noimg

तेतरी जीरोमाइल एनएच 31 पर बस के चपेट में आने से युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया जीरोमाइल के पास एनएच 31 पर गुरुवार शाम को पूर्णियां से भागलपुर की ओर जा रही अनियंत्रित बस के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक किशोर खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव का करीब 18 वर्षीय भतीजा रौशन कुमार उर्फ छोटू है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पवन रथ नामक बस को कब्जे में लिया और चालक खरीक के गणेशपुर निवासी कौशल यादव को भी घर दबोचा है. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया और मौके से ही चालक को हिरासत में ले लिया. देर शाम […]

Noimg

बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 तेतरी जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार से आ रही पवन रथ बस ने मोटरसाइकिल सवार रोशन कुमार उर्फ छोटू धक्का मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक लोकमानपुर अपने घर से नवगछिया की ओर जा रहा था और बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर आ रही थी। इसी क्रम में बस मोटरसाइकिल सवार युवक पर चढ़ गई और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक लेते चली गई। जिस में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने बस को बंजारा होटल के पास से जप्त कर लिया है। वहीं घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वही मौके पर पुलिस पहुंच कर […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में दो की मौत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

भागलपुर,बाबा विशु राउत फोर लेन के समीप नवगाछिया मधेपुरा बॉर्डर पर हुए सड़क हादसा में दो लोगों कि मौक़े पर मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक कि पहचान कटिहार के कुर्सला निवासी बसंत साह और पूर्णिया के मोहनपुर निवासी सुबोध सिंह के रूप में हुई है. वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए नवगाछिया अनुमंडल अस्पताल से भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा ने यात्रियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी इस दौरान भागने के क्रम में हाइवा चालक ने एक कार में भी टक्कर मारी और फरार हो गया। ऑटो में कुल 9 और कार में तीन […]

Noimg

नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र के साफ सफाई व लाइट की व्यवस्था का लिया जायजा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर को स्मार्ट बनाने को लेकर नगर आयुक्त योगेश सागर के द्वारा देर रात शहरी क्षेत्र में घूम कर साफ सफाई की व्यवस्था और लोहिया पुल पर लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया। वही इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन जगह पर कूड़ा का उठाव नहीं किया गया है जिसको लेकर वार्ड प्रभारी को शो क्लाउज किया गया है वही हार्डिंग लगने वाले पीओपी पॉल को हटाने का निर्देश दिया गया था जिसको भी देखा गया है। वही एक ट्रक पीओपी पोल को रास्ते में जप्त कर नगर निगम के गोदाम में भेज दिया गया है। वही लोहिया पुल पर भी लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान लोहिया […]

Noimg

बीएयू सजधज कर हुआ तैयार, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 25 नवंबर से || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी बिहार समेत 10 राज्यों से विशेषज्ञों के अलावा 160 से अधिक प्रतिभागी संगोष्ठी में करेंगे शिरकत कृषि व्यवसाय कौशल को विभिन्न परिपेक्ष में उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठी में होगा विचार मंथन भागलपुर,कृषि व्यवसाय कौशल को नई दिशा देने के लिए बीएयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 25 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। संगोष्ठी का विषय कृषि उद्यमियों और कृषि स्टार्टअप के माध्यम से विकास, लाभ प्रदाता और स्थिरता के लिए कृषि व्यवसाय कौशल को परिवर्तित करना रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए पूरा विश्वविद्यालय प्रांगण सज-धज कर तैयार हो गया है। इस संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों के साथ-साथ देश के 10 राज्यों से 160 से अधिक शोधार्थी […]