Month: November 2022

एसडीओ ने विद्यालय और आंगनबाड़ी का जांच किया || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जयपुर चुहर पूरब पंचायत वार्ड संख्या छः में अवस्थित आंगनबाङी केंद्र का निरीक्षण बुधवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने किया. सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अस्थाई तौर पर चल रहा था. जहां दीवार पर बच्चे को जानने के लिए कोई तस्वीर नहीं देख एसडीओ भड़क गए.सेविका को फटकारे जाने पर सेविका ने बताया कि केंद्र 99 का मुझे प्रभार मिला है. वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा में शैक्षणिक और छात्रों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर किया. मध्यान भोजन बंद रहने पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने पूछने पर बताया कि एक सप्ताह पूर्व चावल नहीं रहने पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन अबतक अप्राप्त है. एसडीओ ने कहा वरीय पदाधिकारी से बात […]

फलेरिया से संबंधित जागरूकता हेतू रक्तगट अभियान || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर गांव के चकरामी मनरेगा भवन में स्वस्थ विभाग द्वारा रक्त गट अभियान चलाया गया. कम्युनिटी हेल्थ के चंदन कुमार बताते हैं कि फलेरिया संक्रमण रोकने के लिए इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है ताकि लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता आए और लोग सतर्क रहें. फेलेरिया बहुत ही खातरनाक बीमारी है रात्रि में सैंपल इसलिए लिया जाता है कि. इसके वैक्टेरिया दिन में छुप जाते हैं और रात्री में सक्रिय रहते हैं. समाचार लिखे जाने तक अस्सी लोगों का जांच हो चुका था. मौके लैब तकनीशियन राजीव रंजन, समाजसेवी सुमित यादव ,आशा कार्यकर्ता आशा मंजुला देवी,कुमारी मंजुल स्नेहा देवी, तिलों देवी, सुमित यादव, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

वर्चस्व जमाने को लेकर दो अपराधिक गिरोह के बीच जमकर चली गोली, कुख्यात राजेश मंडल घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर गंगा दियारा में अपराधिक गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें लत्तीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया पति सह गंगा दियारा का कुख्यात निरंजन मंडल का पुत्र कुख्यात राजेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया.राजेश को पैर में गोली लगी है.बताया जा रहा है कि कोसी दियारा के सक्रिय अपराधी कुख्यात राजेश कुमार और पप्पू यादव गिरोह के बीच वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. दोनों तरफ से 50 से अधिक राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है.घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचे एवं घायल को इलाज के लिए मायागंज भेजा. जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के […]

श्रीपुर बिषहरी मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने की मोटरसाइकिल और मोबाइल की छिनतई || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर विषहरी मंदिर के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को देर शाम फुलौत से अपनी मां के साथ नवगछिया नया टोला आ रहे एक व्यक्ति से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और नगदी की छिनतई कर ली है. लूट पाट करने के क्रम में अपराधियों ने उक्त व्यक्ति के साथ जबरदस्त मारपीट भी की है. पुकिस ने पीड़ित का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया है. पीड़ित व्यक्ति नवगछिया नयाटोला निवासी निशिकांत कुमार है. निशिकांत ने बताया कि वह मधेपुरा जिले के फुलौत से अपनी मां के साथ नया टोला अपाचे मोटरसाइकिल से नवगछिया आ रहा था. श्रीपुर गांव के बिषहरी मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोक दिया और […]

रंगरा पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – ए एल टी एस प्रभारी नवगछिया और रंगरा थाना के अवर निरीक्षक चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने सहोरा गांव से 4 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कारोबारी परदेसी सिंह है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि रंगरा पुलिस ने शराब के नशे में सहोरा गांव से रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल चेकअप रंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है. DESK 04