Month: November 2022

सीएचपी संचालक से लूट मामले की रिपोर्ट दर्ज || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के सीएसपी संचालक दयालपुर निवासी सुमंत कुमार सिंह से एक लाख साठ हजार लूट मामले में संचालक के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें दो अज्ञात को नामजद किया है.पुलिस मामले को दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। पुलिस काफी हद तक बदमाशों की पहचान के करीब पहुंच गई है.इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया जल्द लूट की घटना में शामिल बदमाशों को दबोच लिया जाएगा.ज्ञात हो की शनिवार की शाम सीएसपी संचालक बैग में कैश लेकर दयालपुर अपने घर जा रहा था.इसी क्रम में बिजली ग्रिड व पूर्वी केबिन के बीच दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख साठ हजार रुपया व […]

Noimg

JNV नगरपारा : प्रशिक्षण से बच्चें हो रहे हैं लाभान्वित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर भागलपुर में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन सुबह प्रार्थना एवं बी पी अभ्यास से आरंभ हुआ और शरीरीक जर्क, एरोबिक, एक्टिविटी जांच आदि के बाद संध्या में कैंप फायर से शिविर का समापन हुआ. प्राचार्य रोशनलाल ने कहा कि एक जीवनोपयोगी गतिविधि है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है जो स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तरदायी नागरिक बनने में मदद करती है.स्काउट एंड गाइड के पूरे कार्यक्रमों का नेतृत्व पी.पी भारती जिला प्रशिक्षण आयुक्त कर रहे हैं और उन्हें पूर्ण सहयोग दे रहे हैं जहानाबाद जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, अरवल जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार सिन्हा, औरंगाबाद हिमालयन वुड वेज राजकुमार प्रसाद गुप्ता और भागलपुर […]

पौधरोपण के बाद तीन दिन में ही सूखे पौधे,हाल नवगछिया के कोसी पार का ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखण्ड के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत में पंचयात भवन से लेकर मिल्की गांव तक सड़क के दोनों और वन विभाग की ओर से पेड़ लगाया गया हैं. 3 दिन भी नही हुए हैं पेड़ सुख गया हैं और घेराबंदी टूट कर बिखड़ गया. वृक्षारोपण व घेराबंदी में घोर लापरवाही बरती गई हैं. वृक्षारोपण सह घेराबन्दी तो कर दिया लेकिन ज्यादातर पेड़ सुख कर लकड़ी बन गयी हैं. घेराबन्दी भी सिर्फ़ नाम का किया गया हैं. सरपंच सुशान्त कुमार ने कहा सरकार एक तरफ पर्यावरण बचाने हेतू पेड़ लगानें का दिशा निर्देश जारी करती हैं वही वन विभाग के अधिकारी सिर्फ़ खाना पूर्ति कर रहें हैं. DESK 04

कोसी विभाग वर्ग में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नवगछिया के आचार्यों का रहा दबदबा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – मधेपुरा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के बिहारीगंज में कोसी विभाग स्तरीय आयोजित आचार्य दक्षता वर्ग में 15 विद्यालयों के आचार्य दीदियों ने भाग लिया. जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में गोदावरी देवी शिशु विद्या मंदिर के आचार्य श्रीमती स्मृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में भी विद्यालय से आचार्य सुश्री नीतम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में आचार्य शिव शंकर कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं समूह गान में अपने विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. आचार्यों की सफलता पर प्रधानाचार्य श्री लालबाबू राय ने आचार्यों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि उक्त उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है. DESK 04

जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में शारीरिक शिक्षा एवं स्वस्थ्य अनुदेशकों ने की बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में शारीरिक शिक्षा एवं स्वस्थ्य अनुदेशकों ने की बैठक अभय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक के माध्यम से अनुदेशकों ने सेवा को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने की मांग पर बल दिया और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन करने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया. वक्ताओं ने कहा कि उनलोगों का मानदेय महज ₹8000 है जो प्रचलन में आ चुकी अकुशल कामगारों के दैनिक मजदूरी से भी कम है. ऐसी स्थिति में उनलोगों के समक्ष घोर आर्थिक समस्या मुंह बाए है. इस अवसर पर अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा, सचिव मणिभूषण शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04