Month: November 2022

Noimg

समय पर बारिश नहीं होने के चलते इस बार धान का आच्छादन हुआ कम, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी आत्मा की नहीं ले पाएंगे इस साल कतरनी चूड़ा और चावल का आनंद || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले में इस वर्ष समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान का आच्छादन कम हुआ है। विशेषकर प्रसिद्ध कतरनी धान की खेती इस वर्ष कम हुई है। साथ ही साथ अब इसके उत्पादन पर भी किसानों में संशय बरकरार है। वहीं आशंका है कि देश के महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री समेत देश के कई गणमान्य भी इसका आनंद नहीं ले सकेंगे। दरअसल बारिश नहीं होने के कारण पूर्वांचल के धान का कटोरा कहे जाने वाले जगदीशपुर में इस वर्ष 100 से डेढ़ सौ एकड़ में ही खेती हुई है लगातार बारिश नहीं होने के कारण फसल को नुकसान हुआ है। जिस समय धान की बालियां लाल होकर झुक जाती थी या धान कटाई की तैयारियां होती थी। […]

Noimg

घायल अवस्था में गरुड़ पक्षी को ग्रामीणों ने अपने संरक्षण में रखा ,किया प्राथमिक उपचार ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,एक तरफ जहां पूरे भारतवर्ष में जगतपुर झील गरुड संरक्षण व प्रजनन के लिए जाना जाता है वही इस क्षेत्र में गरुड़ को गोलियों से मारा जा रहा है, ताजा मामला नाथनगर के मधुसुदनपुर नाथनगर के बलखोरिया पंचायत के राजपुर का है ,भागलपुर जिला के मधुसुदनपुर ओ पी थाना नाथनगर के बलखोरिया पंचायत के राजपुर के वार्ड नंबर 4 में घायल अवस्था में गरुड़ को देखा गया जिसे ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर अपने संरक्षण में रखा, ग्रामीण विकास यादव ने बताया कि रविवार की देर संध्या हमारे खेत में. अचेत अवस्था में एक बड़ा सा पक्षी अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है !जब हम लोग पूरे ग्रामीण वहां देखने गए तो देखें बड़े बुजुर्ग लोगों ने बताया कि यह गरुड़ […]

भागलपुर सांसद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन हुआ बार बालाओं के अश्लील नृत्य से || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, आजकल बार बालाओं का नृत्य किसी भी कार्यक्रम में फैशन बन गया है , ऐसा ही कुछ नजारा देखने को सामने आया है भागलपुर के हसनगंज मंदिर निर्माण कार्यक्रम के दौरान, इस कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के सांसद अजय मंडल, युवा समाजसेवी कहे जाने वाले विजय यादव, डॉक्टर एनके यादव ,सत्यनारायण साह के अलावे कई भागलपुर के गणमान्य लोगो के द्वारा फीता काटकर किया गया, जैसे ही मंदिर निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और जैसे-जैसे रात बीतती गई वैसे ही वैसे शमा रंगीन होने लगी , एक-एक कर बार बालाओं का तांता लगना शुरू हो गया एक से एक अश्लील गीतों की प्रस्तुति शुरू हो गई लोग रात भर मजे लेते […]

Noimg

सहारा वृद्धआश्रम में मानवाधिकार संरक्षण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के तहत लगाया गया निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर, बांटे गए कंबल || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर। भागलपुर के लोदीपुर क्षेत्र स्थित सहारा वृद्धाश्रम में रविवार को मानवाधिकार संरक्षण एंड एन्टी करप्शन ब्यूरो के बैनर तले मेडिकल परीक्षण का एक शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विकास कुमार, समाजसेवी विजय यादव, पूर्व जिप सदस्य अरविंद मण्डल, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राकेश झा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित दर्जनों वृद्धों की जांच कार्डियोलोजिस्ट डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई और जांचोपरांत उन्हें उनके द्वारा निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। इस दौरान शिविर में आगन्तुकों को अंग वस्त्र और पौधा देकर उनका स्वागत भी किया गया। उद्घाटन के बाद कार्डियोलोजिस्ट डॉ. आशीष कुमार, नेत्र रोग […]

Noimg

नवगछिया सिमरा के डीलर का लाइसेंस रद्द,लगातार शिकायत कर रहे थे शिकायतकर्ता || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरसरकारी योजनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गोपीनाथ झा का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. डीलर की दुकान की जांच में फर्जीवाड़ा व अनियमितता मिलने पर नवगछिया एसडीएम ने लाइसेंस को रद्द कर दिया है. डीलर के विरोध में गांव के ही अशोक झा लगातार लिखित शिकायत कर रहे थे. जिसे स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता से मामले को दबा दिया जाता था. उक्त मामले का खुलासा पहले समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों ने भी किया था. मामला दबाने के बाद अशोक झा को डीलर ने एक मामले में फंसा कर जेल भेज दिया. जेल से बाहर आने के बाद भी अशोक झा नहीं रुके. वह लगातार गोपीनाथ झा के गलत तरीके से फर्जी […]

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर थाना की पुलिस ने धरहरा से महिला गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर थाना की पुलिस ने धरहरा से महिला गिरफ्तार किया। आरोपित महिला धरहरा निवासी रीता देवी है। बताया गया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव के सुबोध चौधरी के खेत मोटर पंप छह नवंबर को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। मोटर धरहरा गांव में चलने की सूचना मिला। वहां पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। धरहरा निवासी प्रह्लाद सिंह के खेत में मोटर से पानी पटवन कराया जा रहा है। मौके पर प्रह्लाद सिंह की पत्नी रीता देवी मिली। रीता देवी ने बताया कि हम मोटर अभिया के लंबू कुमार से खरीदा है। […]

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर पुलिस ने धरहरा से महिला को किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधगोपालपुरBarun Kumar Babul0

मोटर चोरी के मामले में गोपालपुर थाना की पुलिस ने धरहरा से महिला गिरफ्तार किया। आरोपित महिला धरहरा निवासी रीता देवी है। बताया गया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव के सुबोध चौधरी के खेत मोटर पंप छह नवंबर को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। मोटर धरहरा गांव में चलने की सूचना मिला। वहां पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। धरहरा निवासी प्रह्लाद सिंह के खेत में मोटर से पानी पटवन कराया जा रहा है। मौके पर प्रह्लाद सिंह की पत्नी रीता देवी मिली। रीता देवी ने बताया कि हम मोटर अभिया के लंबू कुमार से खरीदा है। […]

10 लाख रूपये की साइबर ठगी करने वाले को पुलिस ने खगड़ा के पास दबोचा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

तेलगंना राज्य के हैदराबाद में दस लाख रूपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने परवत्ता थाना के खगड़ा के पास विक्रशिला सेतु पहुंच पथ वैभव पैट्रोल पंप से गिरफ़्तार किया। आरोपित भागलपुर के फतेहपुर निवासी अफताब आलम है। अफताब वैभव पैट्रोल पंप पर एकाउटेंट का काम करता था। तेलगंना राज्य के हैदराबाद जिला के साइबराबाद थाना की पुलिस ने आरोपित को को गिरफ्तार करने के लिए परवत्ता थाना पहुंची थी। अफताब अलीगंज के एक साथी के साथ मिलकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। तेलगंना पुलिस अफताब के साथी को गिरफ्तार करने के लिए अलीगंज पहुंची थी। किंतु वह अलीगंज में रहता ही नहीं था। अलीगंज का उसने फर्जी पता दिया था। बताया गया कि […]

वरीय पदाधिकारी के आदेश को ताक पर रखकर अभी भी कई स्कूलों में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है मध्यान भोजन || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत कई ऐसे विद्यालय हैं जहां वरीय पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के आदेश के विपरीत अभी भी लकड़ी के चूल्हे पर मध्यान भोजन बन रहा है। गौरतलब हो की नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने सख्त हिदायत दी है की किसी भी विद्यालय में लकड़ी के चूल्हे पर खाना नहीं बनना चाहिए। शिक्षा विभाग के आदेश के विरुद्ध और वरीय पदाधिकारी के निर्देश का कुछ विद्यालय पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वही नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय झा ने कहा कि शिक्षा विभाग के विपरीत कार्य करना अनुचित है जिसके लिए कार्रवाई की जाएगी। DESK 04

Noimg

राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करे केंद्र सरकार भागवत शर्मा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। रविवार को सवर्ण सेना भागलपुर इकाई के द्वारा सवर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस मौके पर सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा मौजूद थे। भागवत शर्मा ने बताया की 10प्रतिशत आरक्षण दे कर केंद्र सरकार ने सवर्ण समाज को धोखा दिया है 10% आरक्षण मिलने के बाद भी EWS के छात्रों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भगवत शर्मा ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा की गरीब सवर्ण सवर्ण छात्रों को उम्र सीमा में छूट दी जाए। शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET, STET, BTET के परिणाम में EWS वर्ग के अभ्यर्थी को शिक्षक बहाली में 10प्रतिशत की छूट दी जाए।हर जिले में गरीब सवर्ण छात्रावास का निर्माण हो।UPSC, […]