Month: January 2023

Noimg

23 जनवरी को प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता सुनिश्चित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने पत्रांक दिनांक के साथ पत्र जारी कर बताया है की प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता 23 एवं 24 जनवरी को रामनाथ बाबा खेल मैदान नगरपारा में सुनिश्चित की गई है। जिसमें सौ मीटर से लेकर आठ सौ मीटर तक का दौड़, ऊंची कूद,लंबी कूद,वॉलीबॉल, कबड्डी,बैडमिंटन,खो-खो,कुश्ती, योगा,कराटा ताइक्वांडो,शतरंज, भारोत्तोलन का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता के लिए बीडीओ ने शुक्रवार को मैदान का निरीक्षण कर पंचायत के मुखिया को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया गया है।जिसमें अभिभावक को सहयोग करने की अपील की गई है। DESK 04

Noimg

नवगछिया बाजार और गोसांईंगांव में तीन इंडियन कोबरा का किया गया रेस्क्यू || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया वन विभाग द्वारा नवगछिया बाजार और गोसांईंगांव में तीन इंडियन कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि तीनों सांपों के आवासीय क्षेत्रों में होने की सूचना मिली थी, इसे बाद तीनों सांपों का रेस्क्यू कराया गया। रेस्क्यू के बाद तीनों सांपों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसके बाद तीनों को बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर ओवरब्रीज के नीचे बगीचे में छोड़ा गया। वनरक्षी अमन कुमार और उसकी टीम के द्वारा तीनों सांपों के रेस्क्यू किया गया था। DESK 04

Noimg

नवगछिया: नगर परिषद की बैठक में टाउन हॉल निर्माण और गौशाला तालाब का होगा जीर्णोद्धार || GS NEWE

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड की पहली बैठक सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कि गयी। बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ,उप सभापति रश्मिरथी देवी सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।बैठक में सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा।बैठक में विकास कार्यो पर चर्चा हुई। नए राशन कार्ड पर चर्चा, गोपाल गौशाला जीर्णोद्धार पर चर्चा, टाउन हॉल बनाने के लिए भूमि चयन करने की बात कही गयी।विद्यालयो में शिक्षक नियुक्ति पर विचार विमर्श, और सफाई कर्मी से सम्बंधित रोस्टर पर चर्चा हुई।इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना , बाजार में लगने वाली जाम की समस्याओं एवं साफ सफाई के बारें में लगभग सभी पार्षदों ने अपनी बातों को रखा।बैठक में पार्षद […]

Noimg

एनएच पार करने के दौरान सड़क हादसे में बहन की मौत भाई जख्मी || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया एवं खगड़ियॉ जिले के सीमांत क्षेत्र पसराहा थानान्तर्गत एनएच 31 सतीशनगर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे पौरा से रिश्तेदार के यहॉ से भाई बहन अपनी मॉ के साथ सतीशनगर में ऑटो से उतरने के बाद एनएच पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कीसतीश नगर चौक के समीप सुबह टेंपु से उतर कर गाड़ी के पीछे से सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई आनन-फानन में पुर्व मुखिया पृथ्वीचंन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी भेजा और पसराहा पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दिया गया। गंभीर रूप […]

Noimg

खादी भंडार में एसपी ने किया टीओपी का उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया | आम जनमानस की मांग पर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को टीओपी का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए उन्होंने उक्त टीओपी का उद्घटान किया है। अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम लोगों में सुरक्षा हेतु नवगछिया थानान्तर्गत नया टोला एनएच 31 खादी ग्रामोद्योग भवन में अस्थाई रूप से एक टीओपी का सृजन किया गया। जिसमें लक्ष्मीपुर, पुलिस केन्द्र, नवगछिया एवं आस-पास बसा टोला , नवगछिया बस स्टैण्ड एवं आस-पास बाजार , नया टोला तथा अनुमंडल कार्यालय एवं आस-पास बसा टोला क्षेत्र का निगरानी किया जाएगा। एसपी ने कहा कि आम लोगों की सेवा में नवगछिया पुलिस हमेशा तत्पर है। एसपी […]

Noimg

हत्या सहित अन्य मामलों का इनामी बदमाश विशाल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला के खरीक पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर कई कांडो के वांछित कुख्यात इनामी अपराधकर्मी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हमे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की खरीक एवं नदी थाना के हत्या एवं अन्य कई कांडों के कुख्यात इनामी अपराधकर्मी नयाटोला भवनपुरा विशाल यादव बेगुसराय जिले के बलिया थानान्तर्गत ताजपुर दियारा में अपने बहन के घर पर छुपा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खरीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कुख्यात अपराधी को उसके अपने बहन के घर से गिरफ्तार किया गया तथा हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर बताया […]

Noimg

मिल्की गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन, जातीय जनगणना पंचायत से करवाने की मांग || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के मिल्की गांव के लोगो के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन दे कर मांग की है की बिहार में चल रहे जातीय जनगणना नगर परिषद के द्वारा न करवा कर बल्कि पंचायत स्तर से करवाया जाए। मिल्की गाँव के ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है की हमलोग 1987 ई० से कोसी नदी से कट कर बेघर होकर गोशाला की जमीन पर हमलोगों को उस समय प्रशासन द्वारा बसाया गया, हमलोग उसी समय से गोशाला की जमीन पर परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे है। पुरा गाँव पंचायत का मतदाता है। इधर जातीय जनगणना हो रहा है, जिसमे हमलोगो का गणना नगर परिषद एवं पंचायत दोनो जगह से किया जा रहा है। […]

Noimg

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज, कई खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी बिहार स्टेट टीम शतरंज प्रतियोगिता 2022 -23 के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे शिरकत भागलपुर बिहारी स्टेट टीम चैंपियनशिप 2022- 23 का आयोजन भागलपुर जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा आहूत की गई, इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया, कार्यक्रम के दौरान आज भागलपुर शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह भागलपुर सांसद अजय मंडल युवा समाजसेवी विजय यादव के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे, गौरतलब हो कि बिहार स्टेट टीम चेस प्रतियोगिता में. विजई खिलाड़ियों को चेन्नई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा, विजेता खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए वह चेन्नई में अब शतरंज खेल का लोहा मनवाएंगे वही शतरंज एसोसिएशन भागलपुर के […]