5
(1)

नवगछिया। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को पुनः मिशन मोड में संचालित करने के उद्देश्य से नवगछिया के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने कोसी पार क्षेत्र के ढोलबज्जा एवं खैरपुर कदवा पंचायत में व्यापक किसान जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, फसल क्षति मुआवजा, कृषि अनुदान तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है। इससे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदानों, फसल क्षति मुआवजा एवं अन्य लाभों का सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराया जाए, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

उन्होंने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि विभाग के पास किसानों का अद्यतन डाटा उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही प्राकृतिक आपदा, फसल नुकसान या अन्य परिस्थितियों में सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने विभागीय कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर किसानों के बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया, बिक्रम स्वर्णकार, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने भी कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अभियान के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई।

कृषि विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: