Month: May 2023

Noimg

अपराधियों द्वारा स्कूल को बम से उड़ाने की मिल रही धमकी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ईसीपुर बाराहाट में चल रहे एक निजी स्कूल के संचालक को अपराधियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और कहां जा रहा है 20 लाख रुपये रंगतारी दो और 50 हजार रुपये महीना दो वरना स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट के बरमसिया में चल रहे विद्यालय राइजिंग फ्यूचर पब्लिक स्कूल के संचालक श्याम चंद्र महतो ने बताया कि अपराधियों द्वारा हमलोगों को यह धमकी लगातार कई महीनों से मिल रहा है जिसकी मैंने लिखित सूचना थाने में भी दे रखी है लेकिन थाने के उदासीन रवैया को देखते हुए आज हमने आवेदन भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को दी […]

Noimg

भागलपुर जिला के शतरंज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने डॉ अजय कुमार सिंह ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिला के शतरंज के खिलाड़ियों तथा शतरंज प्रेमियों की बैठक डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी समिति की गठन हुई इस गठन में निर्विरोध रूप से डॉ अजय कुमार सिंह को भागलपुर जिला शतरंज संघ का अध्यक्ष, अजय कुमार मिश्रा को सचिव तथा कुणाल कुमार राय को कोषाध्यक्ष चुना गया इन्होंने अपने संघ का विकास करते हुए, पल्लवी, विश्व बंधु अध्याय, डॉ शुभम कुमार , मिथुन चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष, अंकित कुमार मिश्रा, शुभम कुमार, आनन्द शेखर , सुमन सौरभ को संयुक्त सचिव, मो ज्याउद्दीन अहमद को मुख्य संरक्षक, डॉ फारूक अली, को संरक्षक के रूप में चयनित किया गया। पुनःनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज के विकास के लिए हर […]

Noimg

क्राइस्ट चर्च भागलपुर के कैंपस में बन रहे निर्माणाधीन कार्य को लेकर सरगर्मी हुई तेज, मामला पहुंचा कोट तक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

चर्च आफ नॉर्थ इंडिया पर आरोप लगाने से अनुयाई आहत :हासदा भागलपुर।क्राइस्ट चर्च भागलपुर के कैंपस में बन रहे दुकानों मॉल व भवनों के चल रहे निर्माणाधीन कार्य को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है एक तरफ जहां चर्च ऑफ इंडिया पाकिस्तान वर्मा शिलांग के विशफ् मोस्ट लब्रां चार्ज अगस्ट जो लखनऊ के हैं और फादर जैकब जॉनसन् दास जो पूर्णिया के हैं उन्होंने चर्च की जमीन पर बन रहे निर्माण कार्य को अवैध बताया है वही भागलपुर के विशफ हासदा ने इसे झूठा करार साबित देते हुए कहा है कि यह जमीन पटना डायोसिस की है कहीं से इन लोगों की बात सही नहीं है। इसे लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया था उस आवेदन पर एसडीएम ने हो […]

सधुवा चापर के पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चापर गांव में अपराधियों ने बुधवार को दोपहर एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया है. घायल युवक चापर निवासी पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव का पुत्र सोनू यादव (25) है. घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था मे सोनू को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच ले जाया गया है. गोली युवक के पैर को छूते हुए निकल गयी है. देर रात तक युवक की स्थिति सामान्य थी. चिकित्सकों ने परिजनों को बताया है कि युवक खतरे से बाहर है. सोनू के भाई सीपक यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे और सोनू को अस्पताल पहुंचाने की व्यवास्था की गयी. घटना के बाद सोनू बेहोश […]

Noimg

दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नगरह गांव के पिंटू दास की पत्नी ज्योति कुमारी अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हो गयी है. पति को आशंका है कि पड़ोस के ही राजा कुमार दास के साथ वह घर से भागी है. जबकि पति का यह भी आरोप है कि जमीन खरीदने के लिये उसने ज्योति को ₹2.95 लाख रुपये रखने दिया था, ज्योति रकम और घर के जेवरात को लेकर भी फरार हो गयी है. पिंटू ने बताया कि ज्योति उसके आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और तीन वर्षीय पुत्री बबिता कुमारी को साथ लेकर गयी है जबकि 12 वर्षीय रोहित और छः वर्षीय कुसुम को घर पर ही छोड़ गयी है. घटना के बाद से पिंटू काफी परेशान है. उसने […]

Noimg

साधोपुर गांव में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा कर दे दी जान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने परिजनों द्वारा डांट डपट किये जाने से आहत हो कर फांसी लगा कर जान दे दी है. मृतिका सुखदेव मंडल की 16 वर्षीय पुत्री शालू कुमारी है. शालू गांव के ही विद्यालय में पढ़ती थी. परिजनों ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब शालू ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बना कर छत के रड से झूल गयी. जब परिजनों ने देखा तो वह छत के सहारे लटक रही थी. परिजनों द्वारा उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. आस पास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया […]