Month: October 2023

Noimg

देवी दुर्गा के अष्टमी पूजा के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,रविवार को देवी दुर्गा की पूजा आठवां दिन महा अष्टमी की पूजा अर्चना की गई । इसको लेकर मन्दिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे । महिलाएं काफी संख्या में डाला भरने के लिए पहुंच रहीं थी साथ ही माँ का खोइचा भी भर रहीं थी । भागलपुर के मोइद्दीनगर दुर्गा मंदिर में सुबह से महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । यहाँ माँ की पूजा अर्चना कर डाला भरकर मन्नत मांग रहे थे । यहां शहर में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ उमड़ती है बताया जाता है कि जिनकी गोद सुनी रहती है माता उनकी गोद भरती है और सच्चे मन से जो यहाँ आते है उनकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं महाष्टमी पर महागौरी की पूजा […]

Noimg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भागलपुर इकाई की ओर से विजयादशमी के उपलक्ष पर शहर में निकाल गई पथ संचलन शोभा यात्रा, हुआ बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन | | GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भागलपुर इकाई के द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष पर पथ संचलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम गुरहट्टा रोड सिकंदरपुर में आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने पूरे शहर में पथ संचलन शोभा यात्रा निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया,उसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहबौद्धिक कार्यक्रम श्री रामचंद्र विवाह भवन,शीतला स्थान चौक से पास की गई। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख, भागलपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीष आनंद ने दी। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

कुख्यात अपराधी मोहम्मद आदिल सहित चार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर से किया गिरफ्तार | | GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कुख्यात अपराधी आदिल चर्चित धुरी यादव हत्याकांड अफजल हत्याकांड जैसे कई वारदात में है शामिल भागलपुर का चर्चित धुरी यादव हत्याकांड अफजल हत्याकांड के साथ-साथ हाल ही में ततारपुर थाना अंतर्गत टिंकू अंसारी के मार्बल दुकान में हुई गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी और उसके सरगना को भागलपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर से गिरफ्तार कर लिया है, पश्चिम बंगाल के बोलपुर से मोहम्मद आदिल और मोहम्मद मिखाइल जो सूटर का काम करता है उसे गिरफ्तार किया गया, वहीँ इस दोनों के बयान के आधार पर दो अन्य अपराधी रंजीत तांती और मोहम्मद मिराज आलम को भी भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,वहीँ सबों का आपराधिक इतिहास भी है सभी आरोपी कई कांडों में संलिप्त हैं, इन […]

Noimg

शोभायात्रा में डीजे पर पूर्णरूपेण पाबंदी, पंडालों के चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में दशहरा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्णरूपेण कमर कस ली है, इसको लेकर सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ दशहरा पर्व मूल भावनाओं के साथ मनाई और महिलाओं तथा बच्चों का सम्मान करें साथ ही सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि भीड़ में जो भी उपद्रवी और असामाजिक तत्व है उनको चिन्हित करने के लिए हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी भी की जा रही है, शेरनी दल भी लगी हुई है, टाइगर मोबाइल सीआईटी टीम भी प्रतिनियुक्त है, हर चौक चौराहा पर भी फोर्स तैनात है, सोशल मीडिया के सभी गतिविधियों पर पैनी नजर है ट्रिपल आईटी […]

Noimg

गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने डांडिया नाइट पर जमकर लोगों का किया मनोरंजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर, जदयू के बड़बोले नेता व नीतीश कुमार के चहेते विधायक हर समय अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में रहते हैं, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट बिग डैडी में हो रहे डांडिया नाइट में लोगों का जमकर मनोरंजन करते दिखे, जब जदयू विधायक गोपाल मंडल के हाथों में डांडिया स्टिक आ गया तो मानो उसके पैर जमीन पर रुक नहीं रहे थे ,वह जमकर हीरो बना ले पिया गाने पर थिरकने लगे और लोगों का खूब मनोरंजन करते दिखे, उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में ही माइक अपने हाथ में. थाम लिया और जमकर लोगों को अपनी कलाकारी और अपने गौरव के बारे में पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया ,उन्होंने […]

Noimg

मां बमकाली पूजा महासमिति की आम बैठक 26 अक्तूबर गुरुवार को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर-जमालपुर पंचायत वार्ड नौ स्थित श्री श्री 108 सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध मां बामकाली पूजा महासमिति की आम बैठक 26 अक्तूबर गुरुवार की शाम 6:30 से मंदिर परिसर में होगी. कार्यकारिणी प्रधानमंत्री गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मुखिया अरुणा देवी करेंगी. बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन, पूजा व मेला संचालन को लेकर सदस्यों में कार्यो का बंटवारा, पिछले साल के आय-व्यय का व्योरा पेश किया जायेगा. 26 अक्तूबर की बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेकर मेले के सुचारू संचालन को लेकर अपनी बात रखें. DESK 04 B

Noimg

बिहार केसरी सह प्रथम मुख्यमंत्री की मनाई गई जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ कृष्ण सिंह का जन्मदिन कैंप कार्यालय नवगछिया में मनाया गया । इस मौके पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए बिहार केसरी स्वर्गीय कृष्ण सिंह के कार्यकाल को याद कर आजादी के समय में बिहार में किए गए कार्य और पिछले राज्य को आगे बढ़ाने में उनके प्रमुख योगदान बताया । इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह जितेंद्र प्रसाद सिंह छोटेलाल ततमा शीला देवी निषाद अशोक सिंह बाल्मीकि कुमर आदि लोग मौजूद थे । DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर के भवानीपुर ओपी क्षेत्र में पांच स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए भवानीपुर ओपी क्षेत्र में पांच स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. बिहपुर थाना क्षेत्र में नौ स्थानों पर, झंडापुर ओपी क्षेत्र में पांच स्थानों पर, खरीक में दस स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. वहीं, नदी थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर, नवगछिया थाना में नौ स्थानों पर, परबत्ता थाना में तीन स्थानों पर, ढोलबज्जा थाना में तीन स्थानों पर, कदवा ओपी में चार स्थानों पर, गोपालपुर थाना में 10 स्थानों पर, इस्माइलपुर थाना में छह स्थानों पर, रंगरा ओपी में 10 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं.’ DESK 04 B