Month: October 2023

Noimg

बैंक डकैती कांड के आरोपित को नवगछिया पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया में बैंक ऑफ इंडिया नवगछिया बस स्टैंड शाखा में हुए डकैती कांड के अंतिम आरोपित को नवगछिया पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया. आरोपित खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना हरदयाल बन्नी का सुमित कुमार उर्फ पिंटू है. एसडीओ ओम प्रकाश अरुण ने पीसी कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड का आरोपित पटना स्टेशन से संघमित्रा एक्सप्रेस से भागने की तैयारी में है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने टीम का गठन कर पटना भेजा. टीम ने दानापुर स्टेशन से उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. छापेमारी में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी, अनि राजेश रंजन कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष व डीआई की टीम मौजूद थी. […]

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकाला गया जो नवगछिया के गौशाला रोड, नगर परिषद कार्यालय रोड, नवादा होते फ्लैग मार्च नगरह पहुंचा. वहां से ढोलबज्जा चौक, वैशाली चौक, स्टेशन रोड, नवगछिया बस स्टैंड होते अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. शांति व श्रद्धा के इस पर्व को सभी लोग मिल कर हर्षोल्लास मनाये. इंस्पेक्टर अमर, विश्वास, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, परवत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, रंगरा ओपी प्रभारी बिट्ट कुमार व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। […]

Noimg

पुलिस जिला नवगछिया में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

शहीद हुए जवानों के शौर्य और सेवा भाव को याद करते हुए दी गई श्रद्धांजलि नवगछिया : हर साल 21 अक्टूबर को देश की सेवा करते हुए अपनी जान गवाने वाले जवानों की शहादत को याद करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है इस दिन के पीछे हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले के दौरान मारे गए बहादुरों के बलिदान और श्रद्धांजलि कोई याद करना है ,इसी बाबत पुलिस जिला नवगछिया में इस कार्यक्रम को मनाया गया .नवगछिया के पुलिस लाइन कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया. इस मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 1959 लद्दाख में सीआरपीएफ के बल गश्त कर रहे थे. जिस पर धोखे […]

Noimg

चोरहर में कोसी नदी का भीषण कटाव शुरू||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक चोरहर में कोसी नदी का भीषण कटाव शुरू हो गया है. कटाव की रफ्तार तेज होने से चोरहर पुल के समीप संपर्क पथ के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा हैं. घनी आबादी के समीप लगातार कटाव होने से स्थानीय लोगों के घर पर कटाव का खतरा मंडराने से लोगों में दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटाव को अविलंब नियंत्रित नहीं किया गया, तो करोड़ों की लागत से तैयार पुल का संपर्क पथ ध्वस्त हो जायेगा, जिससे कोसी पार भवनपुरा मैरचा, रतनपुरा समेत अधाउ के अस्तित्व पर संकट है. खरीक सीओ निशांत कुमार ने बताया कि स्थल का मुआयना कर जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जायेगा. DESK 04 B

Noimg

चार दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में चार दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया l सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन पुलिस जिला नवगछिया के मुख्यालय डीएसपी सुनील पांडे जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कटिहार विभाग के पूर्व संघचालक डॉक्टर आर सी राय , आभाविप सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक श्री अनुज चौरसिया मेला मेला कमेटी के सदस्य शैंपू दा, अरुण राय,सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार ने विधिवत् उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया। अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया की सेवा शिविर सप्तमी से लेकर दसवीं के रात्रि तक रहेगा सभी श्रद्धालुओं के सेवा में अभाविप कार्यकर्ता रहेंगे। मुख्यालय डीएसपी सुनील पांडे ने कहा कि आभाविप हमेशा से […]

Noimg

नवगछिया में मंदिरों के खुले पट, सिंहासन पर विराजमान हुई देवी मैया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कई जगहों पर देर रात किया गया निशा पूजा का आयोजन नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न ने दुर्गा मंदिरों में सिंहासन पर देवी मैया विराजमान हो गई हैं. कई जगहों पर देर रात निशा पूजा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने दीपों को प्रज्वलित कर माता दुर्गा की आराधना की. नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर और रेलवे परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में देर रात माता की प्रतिमा स्थापित की गई हैं । तेतरी दुर्गा मंदिर में भी प्रतिमा स्थापित किया गया. देर शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंच रहे हैं. प्रशासनिक स्तर से श्री दुर्गा मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. DESK 04 B

Noimg

माता का पट खुलते ही दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के सैदपुर में शनिवार को सप्तमी तिथि को माता का पट खुलते ही माता का दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड सैदपुर दुर्गामंदिर में उमड पडी। बताते चलें कि पांच करोड से अधिक की राशि से सैदपुर में माता के मंदिर का नवनिर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया हैं । माता की ख्याति दूर तक फैली हुई है। अतएव दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुगण अपना शीश नवाने माता के दरबार में आते हैं। संध्या समय युवतियों व सुहागिन महिलाओ द्वारा मंदिर पहुंच कर दीप जलाया जाता है। सप्तमी तिथि को कोहडा की बलि प्रतीक रूप में विधि विधान से किया गया। यहां वैष्णव पद्धति से माता की पूजा प्रारंभ से ही किया जाता है […]

Noimg

फ्लैग मार्च के द्वारा अशांति फैलाने वाले तत्वों को कड़ा संदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: शनिवार को नवगछिया डीएसपी हेडक्वाटर सुनील कुमार पांडेय के अगुवाई में बिहपुर थानाक्षेत्र के सभी थाना व ओपी के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र जवानों ने पूरे थानाक्षेत्र व मां दुर्गा मंदिरों व रास्तों पर फ्लैग मार्च अशांति फैलाने वाले तत्वों को कड़ा संदेश दे दिया है।इस फ्लैग मार्च में इंसपेक्टर विनय कुमार,पंकज कुमार,मीनू कुमारी,बिहपुर थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार,खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान,झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व भवानीपुर/नारायणपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार साह आदि समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी के साथ बलों ने चारपहिया वाहन व बाईक के साथ इस फ्लैग मार्च में शामिल थे।वहीं थानाक्षेत्र में पूजा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बिहपुर बीपीआरओ काजल कुमारी ने भी सभी मंदिरों व रास्तों का निरीक्षण किया।बता दें कि नवगछिया एसपी सुशांत कुमार […]