Month: October 2023

Noimg

शिव शक्ति योग पीठ में सप्तशती पाठ के साथ भागवत कथा का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया गोसाईगांव स्थित शिव शक्ति योग पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में अश्विन मां के शारदीय नवरात्र के अवसर पर जयंती, कलश विराजमान कर मां की नवो रूपों की पूजा की जा रही है । वहीं देर शाम आरती भजन संध्या का भी कार्यक्रम होता है । वही मानस मर्मज्ञ प्रेम शंकर भारती ने बताया कि 1 वर्ष में चार बार नवरात्रि का त्यौहार आता है और सबो का अलग-अलग पूजा और फल भी है। और यह नवरात्र कुछ अलग होता है । इस नवरात्र में सभी को अपने आप को मां भगवती दुर्गा को समर्पण कर देना चाहिए। जिस प्रकार मां के गर्भ में 9 महीना शिशु सुरक्षित रहता है। इस प्रकार हमें इस 9 दिनों को […]

Noimg

68वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन जनवरी में पटना में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने की जिम्मेवारी बढ़ी-नवल यादव बिहार बॉल बैडमिंटन संघ एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आर.ब्लॉक चौराहा स्थित रोटरी क्लब ऑफ पटना के सभागार में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव ( सदस्य,बिहार विधान परिषद ) को पुष्प गुच्छ,माला,चादर,पाग एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव ने कहा कि बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने व लोकप्रिय बनाने की जिम्मेवारी बढ़ गयी है। इस खेल को अग्रिम पंक्ति के खेलों शामिल कराना हमारा लक्ष्य होगा। एशियन व सैफ गेम्स बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 2024 में देश […]

Noimg

सुलतानगंज में अनुसूचित जाति के कल्याण मंत्री रतनेश सदा के आगमन को लेकर बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुल्तानगंज के स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के आवास पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण मंत्री रतनेश सदा का आगमन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, एमएलसी के नगर प्रतिनिधि प्रोफेसर संजय कुमार मंडल, शिक्षा सेवक के जिला अध्यक्ष निगम मांझी, विकास मित्र संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार थे | इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने की| बैठक में 29 अक्टूबर को कृष्णानंद के स्टेडियम में 11 बजे दोपहर बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण मंत्री रतनेश सदा के आगमन को लेकर एक बैठक करते हुए तैयारी को रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया | […]

Noimg

हलुआ पूड़ी की भोग पर खुश होती है डुमरिया वाली दुर्गा, अष्टमी के दिन हीं लगाया जाता है भव्य रूप से भोग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

रवि प्रिय नवगछिया । नवगछिया : रक्त बलि नहीं , डुमरिया की शक्ति स्वरूपा मैया भगवती को तो हलुआ पूड़ी पसंद है। कहते हैं जो भक्त अपनी मनौती रख यहां की मैया को हलुआ पूरी का भोग लगाता है उनकी मनोकामना पूर्ण होते देर नहीं लगती। यहां की मैया की ख्याति किसी चमत्कार से कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थापित डुमरिया गांव की मैया भगवती की। यह गांव रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के सीमा पर स्थित है। जहां महाष्टमी के दिन मैया भगवती को हलुआ पुरी का भोग लगाया जाता है। महज स्थापना के एक वर्ष के अन्दर हीं इस मैया की प्रख्याति दूर दूर तक फैल गई […]

Noimg

भागलपुर में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नाइट का हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सैकड़ो महिलाओं ने डांडिया के धुनों पर जमकर लगाए ठुमके भागलपुर में नवरात्रि के अवसर पर भागलपुर के कई जगहों पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया, इसी बाबत बी गार्डन एवं जंगली जंक्शन रेस्टोरेंट के द्वारा भी डांडिया नाईट का भव्य आयोजन हुआ जिसमे पहले माँ की आरती हुई उसके बाद डांडिया का उद्घाटन वी गार्डन के प्रो. बबली कीशोर, राकेश किशोर के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता एवं अनुज वर्मा ने सम्मिलित रूप से किया । वहीँ राकेश किशोर ने बताया की यह पहला आयोजन है जो भागलपुर के दक्षिण क्षेत्र मे हो रहा है। वी गार्डन हर त्योहार एवं नए साल का आयोजन हमेशा से करती आ रही है। इस डांडिया नाईट मे […]

Noimg

नवगछिया में द Twisted Chilli Cafe का हुआ Grand Opening, फ्री wifi, डॉल्बी म्यूजिक में लें आनंद, 20% तक की मिल रही है भारी छूट

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया के गौशाला रोड रुंगटा बालिका सह कन्या पाठशाला के ठीक सामने किलर कपड़ें शोरूम के ठीक ऊपर पहली मंजिल पर द Twisted Chilli Cafe का भव्य उद्घाटन हुआ । कैफे का उद्घाटन संचालक के दादा गोपाल केजरीवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया । वहीं मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना के साथ कैफ़े में प्रवेश की । संचालक निहाल केजरीवाल ने बताया कि द ट्विस्टेड चिली कैफे नवगछिया का एक ऐसा कैफ़े हैं जहां आप पूरे परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं । यह सड़क के किनारे है लेकिन इसके अंदर कहीं भी आपको बाहरी गाड़ी की शोर आवाज सुनाई नहीं देगा यह पूरी तरह से साउंड और डस्ट फ्री है […]

Noimg

नगर पार्षद बैठक का हंगामा विवाद पहुँचा पुलिस थाना, सभापति ने आवेदन देकर की कार्रवाई की माँग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गुरुवार को नवगछिया नगर परिषद् में हुए ज़ोरदार हंगामे के बाद विवाद थाने तक पहुँच गया हैं । नवगछिया नगर पार्षद सभापति प्रीती कुमारी के द्वारा शुक्रवार को अपने लेटर पेड पर कई पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन को थाना में दिया गया । अपने आवेदन में सभापति प्रीती कुमारी ने बताया की दिनांक 18.10.2023 को नगर परिषद् कार्यालय के सभागार में आम बैठक आहुत की गई थी । जिसमें शहर के विकास कार्यों से संबंधित कई योजनाएँ पारित की गई आम बैठक को पार्षद मनीष सिंह, पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टी०एन०यादव, पार्षद स्वीटी सिंह ने बेवजह निजी स्वार्थ के कारण सभा में हल्ला-गुल्ला एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर सभा को भंग करने का प्रयास किया, जिसके […]

Noimg

कोचिंग से आने के क्रम में छात्र से मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भवानीपुर के रोहित यादव व अन्य दोस्तों पर लगाया आरोप नवगछिया थाना क्षेत्र के बाल भारती स्कूल के समीप कोचिंग पढ़ कर वापस आने के क्रम में एक छात्र के साथ दस लड़कों ने खींचकर जबरन टोटो पर बिठाते हुए गौशाला पार्क के अन्दर ले जाकर मारपीट व गाली गलौज करते हुए रुपए की मांग करने लगा। नहीं देने पर काट कर फेंक देने की धमकी भी दे डाली। इस दौरान छात्र का मोबाइल भी छीन लिया गया। घटना गुरूवार के सुबह की हैं । जहां चांदनगर नवादा के छात्र विजय मंडल के पुत्र दीपक कुमार के साथ घटित हुई है। इस घटना के विरुद्ध पीड़ित छात्र ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा […]

Noimg

अद्भुत है रंगरा का दुर्गा मंदिर बीमारी से मुक्ति के लिए हुई थी मैया की स्थापना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा में लगभग 45 वर्ष पुरानी मां भगवती मंदिर अद्भुत शक्तिशाली है । इस इलाके का प्राचीन व प्रतिष्ठित दुर्गा मंदिर है । इस मंदिर में पूजा अर्चना करने निकटवर्ती जिले के आसपास पड़ोसी राज्यों के लोग भी प्रत्येक वर्ष आते हैं । मान्यता है कि जिस किसी ने भी रंगरा की मां भगवती का नाम लेकर मन्नते मांगी उनकी मनोकामना 1 वर्ष के अंदर अवश्य पूरी हो जाती है। आज तक जिसने भी यहां पर सर झुका कर अपनी विनती मैया को सुनाई है उसकी झोली कभी खाली नहीं रही है । प्रत्येक वर्ष यहां 100 से अधिक छाग की बलि देने की परंपरा चलती आ रही है । यहां पर नवमी एवं दसवीं के दिन भव्य […]

Noimg

साक्षी ने खड़ी की खिलाड़ियों की फौज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिले में बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बानी नवगछिया सिमरा की बिटिया समाज की रूढ़िवादी बंदिशों की परवाह न कर साक्षी बढ़ रही आगे राष्ट्रीय व राज्य बॉल बैडमिंटन में प्रतियोगिता में लहरा चुकी है परचम नवगछिया : राष्ट्रीय व राज्य बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नवगछिया का कद बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है।इसके पीछे नवगछिया के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन है।इनमें नवगछिया पुलिस जिले की टीम से खेलने वाली नवगछिया सिमरा की साक्षी भी है। साक्षी ने अपने दमदार खेल के बूते नवगछिया पुलिस जिला का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साक्षी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से प्रेरित होकर आज नवगछिया पुलिस जिला में बॉल बैडमिंटन टीम में बालिका खिलाड़ियों की बड़ी […]