Month: October 2023

Noimg

नवगछिया के महाराज जी चौक पर हुआ लक्ष्मी किचन वेयर एंड गिफ्ट हाउस का भव्य शुभारंभ,मिल रहा 20% की छूट

उपलब्धिनवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक पर लक्ष्मी किचन वेयर एंड गिफ्ट हाउस का भव्य शुभारंभ हुआ । प्रतिष्ठा का उद्घाटन संचालक की माता राज कुमारी देवी ने फीता काटकर किया । वहीं मौके पर दुकान के संचालक संजय कुमार (LIC Agent) द्वारा नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया . मौके पर दुकान के संचालक संजय कुमार ने बताया कि महाराज जी चौक नवगछिया का एक सबसे प्रमुख चौक है वहीं चौक के समीप बर्तन व गिफ्ट का कोई बड़ा दुकान नहीं होने के कारण लोगों की मांग थी और स्थानीय लोगों की मांग पर ही एक बड़ा और खूबसूरत बर्तन व गिफ्ट हाउस दुकान का उद्घाटन किया गया । मौके पर उपस्थित अतिथि ने भी संजय कुमार को उनके […]

Noimg

माँ भगवती का मंदिर जहाँ होती हैं सिर्फ श्रद्धा की पूजा ,ना ही मिटटी की प्रतिमा स्थापित होती हैं , ना आजा- बाजा , ना ढोल नगाड़े , ना ही कलश स्थापित और ना ही बलि प्रथा। सिर्फ जयंती और पाठ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : मकंदपुर चौक से महज़ 10 किलोमीटर दक्षिण गोपालपुर – सैदपुर रोड में नवटोलिया एक गाँव हैं जो डुमरिया – चपरघट पंचायत में आता हैं । गाँव के चौक से मात्र 40 क़दम की दुरी पर स्थित माँ भगवती का मंदिर , जिसे गाँव के लोग भगवती थान बोलतें हैं । जहाँ सज्जा के बिना सिर्फ श्रद्धाभक्ति से ही पूजा होती हैं । माँ दुर्गा के सभी बहन एक ही पिंडी पर स्थापित हैं । जिनमें माँ दुर्गा , माँ काली , माँ शीतला , माँ विषहरी , माँ लक्ष्मी ,माँ सरस्वती , माँ संतोषी एक साथ विराजमान हैं । मंदिर से महज 10 कदम की दुरी पर मंदिर के व्यवस्थापक शिक्षक विजय झा का घर हैं । जिनके […]

Noimg

बोले नवगछिया एसपी : एक माह से चल रही है तैयारी, नवगछिया पुलिस तैयार हैं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर नगछिया एसपी ने कहा हम लोग इसके लिए एक माह से कार्य कर रहे हैं. इस माह में हुए अपराधिक मामले में सभी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं. जिस पर दो से अधिक केस हैं उस पर निगरानी रखी जा रही हैं. दुर्गा पूजा को देखते हुए 62 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया है. नो आरोपित के विरूद्ध डोसियर लगाया गया है. चार आरोपित के विरूद्ध सीसीए, 14 आरोपित का नाम फरारी रॉल में डाला गया है. पुलिस पदाधिकारी को पूजा पंडाल में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. पंडाल बनाने वालें को स्पस्ट निर्देश दिया गया हैं पंडाल सूती कपड़ा से ही बनाएं. नया […]

Noimg

ज्योति पैट्रोप पंप के पास पीकअप गाड़ी से भारी मात्रा में शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : ज्योति पैट्रोप पंप के पास पीकअप गाड़ी से भारी मात्रा में शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया थाना के अनि चंदन दूबे ने ज्योति पेट्रोल पंप के पास पीकअप गाड़ी से 648 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित बांका जिला के अमरपुर थाना के मकदुमा निवासी आलोक कुमार है. आरोपित के विरूद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं नवगछिया थाना की पुलिस ने ही मारवाड़ी धर्मशाला के पास र्स्कापियों गाड़ी से 52 लीटर देशी शराब बरामद किया […]

Noimg

नवगछिया के रसलपुर ढाला के पास राजधानी एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रसलपुर ढाला के पास राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई है. इस संबंध में नवगछिया आरपीएफ इंसपेक्टर मृणाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में शाम के पांच बजकर 40 मीनट पर पत्थरबाजी की गई है. गुहावटी से नई दिल्ली को जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस (2324) पत्थर बाजी की गई है. राजधानी एक्सप्रेस के इंजन पर पत्थरबाजी हुई है. इससे ड्राइवर के खिड़की का शीशा टूट गया हैं. इस संबंध में बिहपुर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है. DESK 04 B

हंगामेदार रही नवगछिया नगर परिषद की बैठक || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

पार्षदों नें लगाया सभापति पति पर जान मारने की धमकी का आरोप नगर परिषद नवगछिया की बैठक हंगामेदार रही. सभापति प्रीति कुमारी ने बताया कि योजनाओं पर विचार विमर्श के लिए बैठक हुई है.दुर्गा पूजा व दीपावली पर सभी वार्डों की साफ-सफाई व सौदर्यीकरण होगा. दीपावली में सभी पोलों पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवायी जायेगी. सभी छठ घाटों की साफ-सफाई की जायेगी. प्रधानमंत्री आवास योजना पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान वार्ड सात के वार्ड पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने बताया कि पिछले माह 28 वार्ड में सात को कार्य नहीं दिया गया. इस संबंध में सभापति से जवाब मांगा गया. सभापति ने कहा कि मुझे देख लेने की धमकी दी गयी. लाइसेंसी हथियार के साथ गार्ड […]

Noimg

शारदीय नवरात्र के महाआरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत स्थित विक्रमपुर दुर्गास्थान में शारदीय नवरात्र शुरू होते ही पहली पूजा से ही संध्या महाआरती शुरू हो जाती है।इस साल भी मातारानी की इस संध्या आरती में श्रद्धालू की भीड़ उमड़ रही है।मन्नू मिश्र,अंकेश कुमार व अभिषेक कुमार के संयोजन में यह महाआरती पूरी आस्था व भव्यता के साथ दसवीं पूजा तक होगा।बताया गया कि इस गांव में मां दुर्गा महारानी के प्रसिद्ध मंदिर का इतिहास करीब डेढ सौ वर्षों से से अधिक का है।ग्रामीण पूजा व्यवस्थापक राकेश कुमार मिश्रा समेत अभिषेक मिश्रा व मन्नु मिश्रा बताते हैं कि मां का यह दरबार काफी जाग्रत है।यहां मांगी गई मनोकामना मातारानी जरूर पूरी करती है।यहां शारदीय नवरात्र के दौरान मेला भी लगता है।वहीं मंदिर […]

Noimg

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास एवं दस हज़ार का जुर्माना | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के द्वारा बुद्धवार को हत्या के आरोपी गनौल निवासी शिवा यादव को आजीवन कारावास एवं 10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गई वहीं आर्म्स एक्ट के तहत दो वर्ष की सजा के साथ दो हज़ार जुर्माना की सजा सुनाई गई । जुर्माना नही देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है । सभी सजा एक साथ चलेंगी । कोर्ट में लंबे बहस के बाद यह सजा सुनाई गई । अभियुक्त की ओर से प्रेम लता कुमारी ने अपना पक्ष रखा जबकी पीड़ित पक्ष की ओर से अपर लोकअभियोजक शंभू नाथ सिंह ने पक्ष रखा । ज्ञात हो की 2019 में कछुआ बहियार में भैंस चराने के क्रम में गनौल निवासी लगन यादव की […]