Month: October 2024

Noimg

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मायागंज अस्पताल में बवाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। घायल अवस्था में परिजनों से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मायागंज अस्पताल में जमकर बवाल शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने स्टेचर पर शव को रखकर खींचते हुए एसएसपी आवास के पास घेरने के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने रोका तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ ही जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। इधर, घटना को लेकर परिजन और पुलिस के बीच लगातार विवाद हो रही है भारी संख्या में पुलिस बल, स्पेशल फॉर्स समेत स्थानीय तीन थाने […]

Noimg

निःशुल्क सामूहिक विवाह के द्वितीय संस्करण को लेकर बैठक आहूत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क सामूहिक विवाह के द्वितीय संस्करण जो कि 17 नवम्बर को आयोजित होने वाली है उसके तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के सफलता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें कार्यक्रम की अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो कार्यक्रम की भव्यता कैसे बढ़े एवं घन संग्रह करने को लेकर एवं अन्य व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस बैठक में नवगछिया क्षेत्र के की गणमान्य लोग बैठकर में उपस्थित होकर अपने विचार को व्यक्त किया. बैठक का संचालन निःशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक अनुज चौरसिया ने बैठक का संचालन किया. अनुज चौरसिया ने बताया कि की इच्छुक शब्द वधू […]

Noimg

आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय से छात्र सत्यम कुमार लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय के 13 वर्षीय छात्र सत्यम कुमार, पिता दिलीप यादव, पिछले चार दिनों से हॉस्टल से गायब है। इस मामले में लापता छात्र की मां रानी देवी ने नवगछिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रानी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 16 अक्टूबर को विद्यालय के प्राचार्य ने उन्हें सूचित किया कि उनका बेटा गेट खोलकर भाग गया है। इस सूचना के बाद, विद्यालय के संचालक और परिजनों ने मिलकर परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क कर उसकी खोजबीन की, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। रानी देवी ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश की, लेकिन सत्यम का कोई पता नहीं चला। इसके बाद, उन्होंने […]

Noimg

जी बी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : जी बी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. बिजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, छात्र कल्याण, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सचिव, क्रीड़ा परिषद, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. शिव शंकर मंडल ने अंगवस्त्र, बुके और माल्यार्पण के माध्यम से किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बी एन कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें बी एन कॉलेज ने 2-0 से विजय प्राप्त की। दूसरे मैच में जी बी कॉलेज ने टी एन बी लॉ कॉलेज को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में एस एस भी कॉलेज ने पी बी टी टी […]

Noimg

ताइक्वांडो प्रशिक्षण कैंप उच्च विद्यालय धरहारा मैदान में आरंभ ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान मे कोच मोनी कुमारी के देखरेख में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कैंप उच्च विद्यालय ,धरहारा के मैदान में आरंभ हुआ । कैंप का उद्घाटन जिला महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने किया । इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, मो नाजिम राष्ट्रीय खिलाड़ी अनन्या, अनुप्रिया आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया में बताया कि राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो खेल की ट्रेनिंग भी दी एवं ताइक्वांडो खेल के बारे में विस्तार से बताया । DESK 04 B

Noimg

राज्य जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन में किलकारी चैंपियन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ व चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में खेली जा रही बैधनाथ प्रसाद मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में किलकारी, पटना ने बेगूसराय को 35-27,35-28 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल मैच में किलकारी की ओर से हर्षिता,दिव्या,ख़ुशी,सृष्टि ने एवं बेगूसराय की ओर से कोमल,कशिश,माही ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने दरभंगा को 35-28,35-28 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में किलकारी ने बाढ़ को 35-15,35-18 से हराया। चैंपियनशिप का तीसरा स्थान बाढ़ व दरभंगा को संयुक्त रूप […]

Noimg

प्रखंडस्तरीय जदयू की संगठनात्मक-सत्यापन समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : रविवार को बिहपुर थाना के समीप बिहपुर एवं खरीक के गोटखरीक पंचायत में प्रखंडस्तरीय जदयू की संगठनात्मक-सत्यापन समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। बिहपुर विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल के उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता में प्रखंड बिहपुर अध्यक्ष मनोज कुमार लाल व खरीक प्रखंड अध्यक्ष विकास साह ने किया।जबकि संचालन राजनीति प्रसाद तांती ने किया।इस समीक्षा बैठक में बिहपुर विस प्रभारी पंकज कुमार पटेल ने प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी के सदस्यों से बात कर पंचायत कमेटी सूची एवं प्रखंड कमेटी की सूची को सत्यापित किया। साथ ही पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष के कार्य व दायित्व के बारे में विस्तार से बताया।वहीं आने वाले विस चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने को […]

Noimg

विकल सिंह उर्फ किशोर हत्याकांड के दो आरोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के नगरपारा गांव में रविवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में विकल सिंह उर्फ किशोर हत्याकांड के दो आरोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को नगरपारा गांव में इसी गांव के विक्कल सिंह की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी. मामले में कांड संख्या 37/24 के प्राथमिक अभियुक्त सचिन मंडल पेशर अनिल मंडल व विशाल मंडल पेशर मुन्ना मंडल के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. जिसमें दोनों आरोपित के घर से पलंग, चौकी, खिड़की, किवाड़ का पलड़ा सहित चालीस सामानों को थाना परिसर लाया गया है.उक्त मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चूका है. शेष आरोपी पर अनुसंधान […]