Month: February 2025

Noimg

24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री आगमन को लेकर विधायक ने बांटे आमंत्रण पत्र ||GS NEWS

राजनीतिDESK 1010

भागलपुर : सुल्तानगंज के स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डे पर होने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए। इस मौके पर विधायक ने मीडिया को बताया कि 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है, जहां दोनों नेताओं द्वारा किसानों के लिए बड़ी सौगात दी जाएगी। इसके अलावा, सुल्तानगंज में राष्ट्रीय हवाई अड्डे की घोषणा भी की जाएगी। विधायक ने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं से 24 फरवरी को भागलपुर आने की अपील की। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता सदानंद कुमार, विजय सिंह, विवेकानंद भीरर्खुद, संजय मंडल, […]

Noimg

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, भागलपुर से ट्रेन रद्द, प्लेटफार्म पर यात्री परेशान || GS NEWS

दुखदरेलवेDESK 1010

भागलपुर : दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशीला एक्सप्रेस को अचानक रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली 12367 अप और आनंद विहार से भागलपुर आने वाली 12368 डाउन दोनों ट्रेनों को आज रद्द कर दिया गया है। यात्री मायूस होकर लौट रहे हैं और उनमें आक्रोश भी है। दूर-दराज से आने वाले यात्री खासतौर पर परेशान हैं। रेलवे ने भगदड़ के बाद ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों की परेशानियाँ और बढ़ गई हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि जिस दिन ये ट्रेन फिर से चलेंगी, उस दिन भीड़ को संभालना रेलवे […]

Noimg

कोशी क्षेत्र का सबसे बड़ा कपड़ों का शोरूम नवगछिया में – सीताराम श्याम सुन्दर एवं सीताराम शंकर लाल की नई पेशकश, भव्य शुभारंभ 21 फरवरी शुक्रवार को || GS NEWS

उद्योगDESK 1010

नवगछिया: अब कोशी क्षेत्र का सबसे बड़ा कपड़ों का शोरूम आपके शहर नवगछिया में खुलने जा रहा है। सीताराम श्याम सुन्दर और सीताराम शंकर लाल द्वारा प्रस्तुत इस नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 21 फरवरी, शुक्रवार को होगा। अब आपके और आपके पूरे परिवार के लिए सभी प्रकार के कपड़े एवं रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हमारे यहाँ आपको मिलेगा:लेडिज वियर में: जेन्ट्स वियर में: किड्स वियर में: ब्रांड्स: पता:मेन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, नवगछिया। सीताराम शंकर लाल पोस्ट ऑफिस रोड, बाल भारती स्कूल के बगल में। आइये और अपने परिवार के लिए इस शानदार शोरूम में शॉपिंग का आनंद लें! DESK 101

Noimg

दिल्ली में भगदड़ का जिम्मेदार कौन, रेलवे की व्यवस्था विफल, विपक्ष हमलावर || GS NEWS

भागलपुररेलवेDESK 1010

भागलपुर : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देर रात भगदड़ मच गई, जब महाकुंभ जाने के लिए लोग अत्यधिक उत्साहित थे और ट्रेन के इंतजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान भीड़ के बीच लोग एक दूसरे को कुचलते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। स्टेशन पर मैनेजमेंट की कमी साफ़ नजर आई और इस पर सवाल उठने लगे। विपक्ष ने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना पर भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रेल मैनेजमेंट पूरी तरह से विफल साबित हुआ है और महाकुंभ के लिए रेलवे की व्यवस्था ठीक नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी मौतें हुई हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Noimg

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति और मोबाइल के दुष्प्रभाव पर जागरूकता अभियान का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के एनएच 31 स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान और बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार, 15 फरवरी को यह कार्यक्रम गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर और गोपालपुर गाँव में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के नुकसानों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक सुबह के समय छात्रों ने सैदपुर और गोपालपुर गाँव में एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें नशे से बचने और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में छात्रों ने नशा मुक्ति और मोबाइल उपयोग को लेकर स्लोगन और तख्तियाँ लेकर चलते हुए स्थानीय […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में नए स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने किया योगदान ||GS NEWS

ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम सेनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधक के रूप में शनिवार को नए स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने अपना योगदान दिया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. वरुण कुमार के अलावा कई अन्य कर्मचारियों ने भी उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार का हाल ही में सुल्तानगंज में तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह पर भागलपुर के नाथनगर से जितेंद्र कुमार को नवगछिया अस्पताल का नया स्वास्थ्य प्रबंधक नियुक्त किया गया। जितेंद्र कुमार की नियुक्ति से स्थानीय अस्पताल कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि वे […]

Noimg

अज्ञात ट्रेन से कटकर विक्षिप्त युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की दोपहर रेल ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर एक विक्षिप्त युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पर नवगछिया रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। नवगछिया रेल थाना अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई है। शव की शिनाख्त नही हुई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ब्लू जिंस-शर्ट पहने, खाली पांव शव किसी विक्षिप्त भिखारी का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान […]

Noimg

बिहपुर में सड़क चौड़ीकरण की मांग, विधायक ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने शनिवार को भागलपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा दुमुंही चौक से नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना एनएच 31 तक आरईओ की सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में विधायक श्री शैलेंद्र ने उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा। विधायक ने कहा कि उक्त आरईओ की सड़क का एक छोर आरसीडी और दूसरा छोर एनएच 31 से जुड़ता है। यह सड़क तीन प्रखंड मुख्यालयों को जोड़ती है, जिस कारण सड़क पर वाहनों का काफी दबाव बना रहता है। इसलिए इस सड़क का चौड़ीकरण जनहित में अति आवश्यक है। विधायक ने बताया कि मरम्मत और तकनीकी कारणों से इस सड़क का नवंबर माह तक निर्माण नहीं हो सकता है, […]

Noimg

जेपी कॉलेज महिला व पुरूष दोनो वर्गों के फाइनल में ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। जेपी कॉलेज नारायणपुर में अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन (पुरूष-महिला) टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रो बिजेंद्र कुमार अध्यक्ष छात्र कल्याण तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार जायसवाल सचिव विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद थे। प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार के द्वारा अंगवस्त्र, बुके एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया गया। पहला मैच पुरुष वर्ग में बीएन कॉलेज भागलपुर और जेपी कॉलेज नारायणपुर के बीच खेला गया, जिसमें जेपी कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। वही महिला वर्ग में जेपी कॉलेज और बीएन कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमे जेपी कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। जीबी कॉलेज नवगछिया और एसएम कॉलेज भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें जीबी 2-0 से विजयी […]

Noimg

24 फरवरी को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नवगछिया नगर की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस बैठक में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, नवगछिया के प्रभारी विधायक हरि भूषण ठाकुर, भाजपा नेता प्रवीण भगत, मुकेश राणा, कौशल जैसवाल, कुणाल गुप्ता, प्रवेश कुमार यादव, अनूप कुमार, अभिनंदन यादव, धीरज सिंह, वशिष्ठ कुशवाहा, नरेश शाह, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और आगामी कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। DESK 04 B