September 7, 2025
नवगछिया में रेल ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे नवगछिया के भवानीपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पूर्वी केबिन फाटक संख्या-11 से लगभग एक किलोमीटर आगे और फाटक संख्या-10BC से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला। चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। यह स्थान रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, प्रारंभ में थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन समाचार प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना पर रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे […]