February 24, 2021
नवगछिया के रंगरा में अंतर राज्यीय गिरोह के दो हथियार तस्कर गये दबोचे ||GS NEWS
नवगछियाDESK 04रंगरा – रंगरा पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो हथियार तस्करों को धर दबोचा है. गिरफ्तार किए गए हथियार तस्कर मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी मो हैदर और कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर ग्राम (वर्तमान पता – पूर्णियां जिले के धमदाहा हरिनकोल निवासी) सिकंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से चार देशी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस संदर्भ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंगेर […]