August 9, 2023
नवगछिया में जागृति शाखा द्वारा हरियाली तीज मेला का आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया जागृति शाखा द्वारा सावन माह के उपलक्ष्य में स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति देवी, उपसभापति रश्मि रथी, युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक निखिल चिरानिया, नवगछिया शाखा अध्यक्ष पारस खेमका, कार्यक्रम संयोजक रुचिसराफ, सहसंयोजक कंचन खेमका और जागृति शाखा उपाध्यक्ष श्वेता बुवना ने किया. मंच संचालन संस्थापक पूर्व शाखा अध्यक्ष वीणा सरार्फ ने किया. संस्थापक शाखा सचिव बबीता वर्मा ने बताया कि जागृति शाखा को आज 10 साल पूरे हो गए. उपरोक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य मनमोहक प्रस्तुति बच्चों ने की. कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया […]